Samsung Smart TV पर बिना केबल कनेक्शन के देख पाएंगे चुनिंदा मुफ्त चैनल, जानें कैसे…

2473

सैमसंग ने भारत में Samsung TV Plus पेश किया है। इसकी खासबात यह है कि Samsung Smart TV के यूजर्स फ्री में चुनिंदा TV कंटेंट को देख पाएंगे। इसमें सेट टॉप बॉक्स या किसी अन्य डिवाइस के बिना ही विज्ञापन वाले चुनिंदा लाइव चैनल और ऑन-डिमांड वीडियो देखे जा सकेंगे। हालांकि इस सेवा का लाभ उठाने के लिए यूजर के पास Samsung Smart TV (2017 या उससे ऊपर के मॉडल) और सक्रिय इंटरनेट कनेक्शन जरूरत पड़ेगी।

बिना सब्सक्रिप्शन देख पाएंगे चैनल्स
Samsung TV Plus सेवा की मदद से यूजर खबरें, लाइफस्टाइल, टेक्नोलॉजी, गेमिंग, साइंस, खेल तथा आउटडोर, संगीत, मूवीज और बिंजेबल शो आदि जैसे कंटेंट को अपने TV सेट पर बिना किसी सब्सक्रिप्शन के एक्सेस कर पाएंगे।

Samsung TV Plus की यह सेवा O OS या इससे ऊपर के सॉफ्टवेयर वर्जन वाले ज्यादातर सैमसंग गैलेक्सी स्मार्टफोन और टैबलेट डिवाइस पर भी उपलब्ध होगा। गैलेक्सी स्मार्टफोन के लिए ये सेवाएं अप्रैल 2021 में शुरू होने की उम्मीद है। TV Plus app को सैमसंग गैलेक्सी स्टोर (Samsung Galaxy Store) और गूगल प्ले स्टोर (Google play store) से डाउनलोड किया जा सकता है।

सैमसंग इंडिया की सर्विसेज डायरेक्टर रेशमा प्रसाद विरमानी के मुताबिक, पिछले साल भर से यूजर्स घर पर ज्यादा समय बिता रहे हैं। उनके टेलीविजन सेट और स्मार्टफोन उनकी जिंदगी की धुरी बन गए हैं, मनोरंजन के लिए भी और जानकारी हासिल करने के लिए भी। हमारे ध्यान में यह भी आया है कि यूजर्स बेहतरीन मीडिया कंटेंट को अब बहुत ज्यादा महत्व दे रहे हैं। यही कारण है कि हमने Samsung TV Plus की लॉन्चिंग के लिए भारत को चुना। अगले कुछ महीनों में TV प्लस का दायरा और बढ़ा कर उसमें अन्य चैनल और कंटेंट जोड़ने की भी उम्मीद कर रहे हैं।

भारत में Samsung TV Plus 2017 से 2021 तक के सभी Smart TV मॉडलों पर तत्काल प्रभाव से उपलब्ध हो जाएगा और यूजर्स इसके जरिए 27 वैश्विक और स्थानीय चैनलों के कंटेंट देख सकेंगे। कंपनी के मुताबिक इस सेवा को और बेहतर बनाने के लिए और साझेदारों को इसमें शामिल किया जाएगा। वैश्विक स्तर पर Samsung TV Plus सैमसंग स्मार्ट TV और गैलेक्सी स्मार्टफोन यूजर्स को समाचार, खेल, मनोरंजन और अन्य कई विषयों के 800 से ज्यादा चैनलों के कंटेंट उपलब्ध कराता है।

Web Stories