Tata Neu सुपर ऐप से अब हर काम होंगे चुटकियों में, फ्लाइट बुकिंग से लेकर खाना ऑर्डर करने की मिलेगी सुविधा

24762

Tata Group की ऑल-इन-वन ऐप Tata Neu अब लाइव हो गई है। आपको बता दें कि यह एक सुपर ऐप है। इस ऐप के जरिये कंपनी अमेजन, फ्लिप्कार्ट, रिलायंस और जियो को कड़ी टक्कर देगी। इस ऐप की खास बात यह है कि इसी से आप ग्रॉसरी, इलेक्ट्रॉनिक्स, फूड डिलिवरी, इन्वेस्टमेंट के साथ होटल और फ्लाइट बुकिंग भी एक क्लिक से कर सकते हैं। इस ऐप के साथ टाटा की एंट्री पेमेंट्स और फूड डिलिवरी के साथ दूसरे कई ऑनलाइन सेक्टर्स में भी हो गई है। पिछले काफी महीनों से इस ऐप पर काम हो रहा था।

Tata Neu के लॉन्च के अवसर पर  टाटा ग्रुप के एन चंद्रशेखरन ने कहा कि Tata Neu एक ऐसी पावरफुल ऐप है जहां आपको सभी ब्रांड्स मिलेंगे यह देखकर काफी गर्व महसूस होता है कि टाटा के भरोसेमंद ब्रैंड एयर एशिया, बिग बास्केट, क्रोमा, IHCL, QMIN, स्टारबक्स, टाटा 1mg, टाटा क्लिक, टाटा प्ले और वेस्टसाइड पहले से ही निउ पर मौजूद हैं। उन्होंने आगे कहा कि इस ऐप में जल्द ही विस्तारा, एयर इंडिया, टाइटन, तनिष्क और टाटा मोटर्स भी जुड़ जाएंगे, उन्होंने आगे यह भी कहा कि यह टाटा की खूबसूरत दुनिया को एक्सप्लोर करने का एकदम नया तरीका है। यह भी पढ़े:  नए फीचर्स के साथ Amazfit GTS 2 Mini स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, जानें कीमत

IPL की टिकट जितने का मौका


सभी जानते हैं कि इस बार टाटा IPL 2022 का स्पॉन्सर है। ऐसे में कंपनी यूजर्स को फ्री में आईपीएल मैच का टिकट जीतने का भी मौका इस ऐप के जरिये दे रही है। इतना ही नहीं आईपीएल मैच को फ्री में देखने के लिए आपको Tata Neu के इंस्टाग्राम हैंडल पर जाकर Neu Quiz का जवाब देना होगा। अगर आपने सवाल का सही जवाब दिया तो आपको मैच का फ्री टिकट मिलेगा।

आर्डर करने खाना  


Tata Neu  के जरिये आप फ़ूड/खाना भी मंगवा सकते हैं। यह सुपर ऐप फूड डिलिवरी सर्विस भी देता है। खास बात यह है कि इसमें  ताज होटल ग्रुप के खाने का मेन्यू शामिल है। लेकिन अभी इस ऐप में फूड मेन्यू सीमित है। लेकिन ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले कुछ दिनों में कंपनी अपने फूड मेन्यू में और ऑप्शन ऐड करेगी। 

रिचार्ज की सुविधा

इतना ही नहीं इस ऐप में कंपनी टाटा पे (Tata Pay) सर्विस भी ऑफर कर रही है। यानी कि आप डीटीएच, मोबाइल, ब्रॉडबैंड, बिजली, गैस, लैंडलाइन के बिल भरने के काम भी कर सकते हैं। इसके अलावा UPI पेमेंट का भी ऑप्शन आपको इसमें मिलेगा। फोन पे और गूगल पे जैसे ऐप्स को इससे ताक्कत मिलेगी। 

फ्लाइट बुकिंग की सुविधा  


Tata Neu में Neu Coins फीचर मिलता है, इन कॉइन्स को आप ऐप में या ऑफलाइन टाटा स्टोर्स से शॉपिंग करने के लिए आसानी से रिडीम कर सकते हैं। Tata Neu को स्टारबक्स, टाटा प्ले (IPL मैच के लिए) और यूटिलिटी बिल्स के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। वहीं 1 रुपये की वैल्यू वाले इन कॉइन्स को आप एयर एशिया की फ्लाइट बुक करने के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं साथ ही बिग बास्केट, क्रोमा, टाटा क्लिक, वेस्टसाइड या टाटा 1mg से ऑर्डर करने के लिए भी इस्तेमाल कर सकते है। 

इन्वेस्टमेंट और फाइनेंस


Tata Neu ऐप से इन्वेस्टमेंट और फाइनेंस से जुड़ी सर्विस भी मिलेगी इसमें कंपनी होम सिक्योरिटी और सिक्योर ऑनलाइन कार्ड ट्रांजैक्शन के लिए भी कई ऑप्शन दे रही है। इतना ही नहीं इसमें  इंस्टैंट पर्सनल लोन, डिजिटल गोल्ड और इंश्योरेंस जैसी कई सर्विसेज मौजूद हैं।

Web Stories