2022 Toyota Glanza के टॉप पांच फीचर्स, जो Maruti Suzuki Baleno से लिए गए हैं उधार!

22934

Toyota Motor भारत में 2022 Toyota Glanza प्रीमियम हैचबैक को लॉन्च करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। नई टोयोटा ग्लैंजा को हाल ही में लॉन्च हुई मारुति सुजुकी बलेनो (Maruti Suzuki Baleno) का एक रीबैज वर्जन कहा जा रहा है, जिसे भारत में 15 मार्च को लॉन्च किया जाएगा। जापानी कार निर्माता अपने आधिकारिक लॉन्च से पहले नई ग्लैंजा का टीजर जारी किया है। टीजर इस बात की पुष्टि करती है कि नई Glanza नई बलेनो से कई विशेषताओं को साझा करेगी। आइए ऐसी टॉप 5 फीचर्स पर नजर डालते हैं, जो Glanza को प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट में प्रतिद्वंद्वियों पर बढ़त बनाने में मदद करेगी।

हेड अप डिस्प्ले
मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) ने सेगमेंट-फर्स्ट फीचर के रूप में 2022 बलेनो हैचबैक में हेड-अप डिस्प्ले (Head-Up Display) की सुविधा दी है। टोयोटा मोटर ने भी पुष्टि की है कि यह फीचर 2022 ग्लैंजा में भी प्रवेश करेगा। स्टीयरिंग व्हील के पीछे डैशबोर्ड पर छुपा हुआ HUD स्क्रीन, इग्निशन चालू होने पर पॉप अप होता है और कार के बंद होने पर छिप जाता है। यह गाड़ी से संबंधित कई जानकारी जैसे कि स्पीड, ईंधन गेज और अन्य आंकड़े को दिखाता है। हालांकि इसमें अभी भी टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन फीचर नहीं है। हालांकि इसको लेकर इंतजार करना होगा कि क्या ग्लैंजा अपने सेगमेंट में इस फीचर को पेश करने वाली पहली हैचबैक बन जाती है।
यह भी पढ़ेंः उठाएं फायदा, अमेजन पर Phone-TV पर मिल रही 30-55 फीसदी तक की जबरदस्त छूट, जानें पूरी डिटेल

360 व्यू कैमरा
360 View Camera कैमरा फीचर को अभी हाल ही लॉन्च हुए बलेनो में पेश किया गया था, अब इस फीचर को नई ग्लैंजा में देखा जा सकता है। मारुति सुजुकी ने 2022 बलेनो में कार के छह सराउंड व्यू के साथ 360 डिग्री कैमरा पेश किया है। टोयोटा ग्लैंजा के समान 360 व्यू कैमरा रखने की संभावना है ताकि कार को तंग जगहों के साथ-साथ संकरी जगहों में पार्क करने में मदद मिल सके।

2022 Toyota Glanza Facelift

हे टोयोटा वॉयस असिस्टेंस
प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट में AI वॉयस असिस्टेंस कोई नई सुविधा नहीं है। हालांकि यह फीचर अभी तक मारुति और टोयोटा दोनों कारें से गायब थीं। जहां मारुति ने नई बलेनो में हे सुजुकी वॉयस असिस्टेंस (Hey Suzuki voice assistance) पेश किया है, वहीं जापानी कार निर्माता 2022 ग्लैंजा में हे टोयोटा वॉयस असिस्टेंस (Hey Toyota Voice Assistance) का इस्तेमाल करेगी। यह ग्राहकों को न केवल कार के बारे में, बल्कि यात्रा, मौसम, निकटतम स्थलों आदि जैसी अन्य जानकारी एकत्र करने के लिए हैंडफ्री एक्सपीरियंस में मदद करेगा।

फाइंड माई कार फीचर
टोयोटा भी मारुति से कनेक्टेड कार फीचर उधार लेगी। टोयोटा ने टीज किया है कि नई ग्लैंजा एक इंटीग्रेटेड ऐप के साथ आएगी, जिसे स्मार्टफोन या स्मार्टवॉच के जरिए इस्तेमाल किया जा सकता है। ऐप कार को लॉक और अनलॉक करने में मदद करेगा। साथ ही भीड़-भाड़ वाले पार्किंग क्षेत्र में कार को ढूंढेगा।
यह भी पढ़ेंः BSNL सिर्फ 199 रु में दे रहा 30 दिनों के लिए रोजाना 2GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग

बेहतर माइलेज
टोयोटा ने पुष्टि की है कि नई ग्लैंजा 2022 (new Glanza) मारुति सुजुकी बलेनो के समान ही फ्यूल इफिशियंट होगी। कार निर्माता ने कहा है कि नई Glanza ऑटोमैटिक वैरियंट में 22.9 kmpl का माइलेज देगी, जबकि ARAI द्वारा प्रमाणित मैनुअल वैरियंट 22.3 kmpl की माइलेज देगी। 2022 टोयोटा ग्लैंजा को नई पीढ़ी की मारुति सुजुकी बलेनो में इस्तेमाल किए गए इंजन और ट्रांसमिशन के समान सेट पर चलने की उम्मीद है। 1.2-लीटर डुअल-वीवीटी पेट्रोल इंजन 89 bhp की अधिकतम पावर और 113Nm का पीक टॉर्क पैदा कर सकती है। इंजन पांच-स्पीड मैनुअल या ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ आएगा।
यह भी पढ़ेंः हाई कूलिंग वाले Air Cooler से दें गर्मी को मात, जल्दी करें ऑनलाइन मिल रही बड़ी छूट

Web Stories