भारत में लॉन्च हुए दो किफायती Redmi Smart TV, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशंस

11994

Redmi ने भारतीय बाजार में अपने दो नए किफायती स्मार्ट टीवी लॉन्च किए हैं। Redmi Smart TV 32 और Smart TV 43 स्मार्ट टीवी डॉल्बी ऑडियो, आईएमडीबी इंटीग्रेशन और गूगल असिस्टेंट सपोर्ट जैसी सुविधाओं के साथ आते हैं।

Redmi स्मार्ट टीवी मॉडल में डॉल्बी 5.1 सराउंड साउंड के साथ आपको लेटेस्ट पैचवॉल स्किन की सुविधा मिलेगी। Xiaomi ने नए Redmi Smart TV मॉडल के Mi रिमोट में डेडिकेटेड Google असिस्टेंट बटन, क्विक म्यूट और क्विक वेक सहित कई सुविधाएं शामिल किए हैं।

Redmi Smart TV 32, Redmi Smart TV 43 की कीमत

भारत में Redmi Smart TV 32 की कीमत 15,999 रुपये है, जबकि Redmi Smart TV 43 मॉडल को आप 25,999 रुपये में खरीद पाएंगे। Redmi स्मार्ट टीवी के इन मॉडल को Amazon, Mi.com, Mi होम स्टोर्स और ऑफलाइन रिटेलर्स के माध्यम से खरीद पाएंगे। टीवी की बिक्री अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल 2021 के पहले दिन और Diwali With Mi salesके साथ शुरू होगी।

हालांकि इन त्योहारी सीजन की बिक्री की तारीखों का खुलासा नहीं किया गया है। त्योहारी सीजन के दौरान ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए Xiaomi ने एक ऑनलाइन घोषणा के दौरान कहा कि Redmi Smart TV 32, Redmi Smart TV 43 एक विशेष उत्सव प्रस्ताव और कीमत के साथ उपलब्ध होंगे। हालांकि सटीक विवरण की घोषणा बाद में की जाएगी।

Redmi Smart TV 32, Redmi Smart TV 43 के स्पेसिफिकेशंस

रेडमी स्मार्ट टीवी 32 और रेडमी स्मार्ट टीवी 43 के स्पेसिफिकेशंस की बात करें, तो दोनों ही टीवी Android TV 11 के साथ पैचवॉल 4 पर रन करते हैं। इसमें IMDb इंटीग्रेशन के साथ-साथ आपको यूनिवर्सल सर्च, किड्स मोड और लैंग्वेज यूनिवर्स सहित कई अन्य सुविधाएं भी मिलती है।

टीवी में Xiaomi का विविड पिक्चर इंजन भी शामिल है और इसमें Dolby Audio और DTS Virtual:X support के साथ 20W स्पीकर दिए गए हैं। इसके अतिरिक्त, बेहतर ऑडियो अनुभव के लिए डॉल्बी 5.1 सराउंड साउंड है। Redmi स्मार्ट टीवी बिल्ट-इन क्रोमकास्ट के साथ आते हैं और इनमें गूगल असिस्टेंट सपोर्ट प्रीलोडेड है।

Redmi Smart TV 32 और Redmi Smart TV 43 दोनों में एक नया Mi Remote दिया गया है, जो डेडिकेटेड Google Assistant button के साथ आता है और क्विक म्यूट सहित सुविधाओं भी हैं, जो आपको वॉल्यूम डाउन कीज को डबल टैप करके टीवी को म्यूट करने देता है।

रिमोट में एक Quick Wake फीचर भी शामिल है, जिसके बारे में दावा किया जाता है कि यह पांच सेकंड से भी कम समय में टीवी चालू करने में मदद करता है।

नए Redmi स्मार्ट टीवी मॉडल पर वायरलेस कनेक्टिविटी विकल्पों में डुअल-बैंड वाई-फाई और ब्लूटूथ v5.0 शामिल हैं। टीवी में एंड्रॉयड डिवाइस को बड़े डिस्प्ले पर कास्ट करने के लिए लेटेस्ट Miracast app भी शामिल है।

इसके अलावा, एक ऑटो लो लेटेंसी मोड है जो गेम कंसोल के साथ टीवी का उपयोग करते समय latency rate को कम करने में मदद करता है। नए रेडमी स्मार्ट टीवी मॉडल के पोर्ट में दो एचडीएमआई, दो यूएसबी 2.0, एक एवी, 3.5 मिमी हेडफोन जैक, ईथरनेट और एक एंटीना पोर्ट शामिल हैं।

दोनों मॉडलों के बीच अंतर की बात करें, तो Redmi Smart TV 32 में एचडी डिस्प्ले है, जबकि Redmi Smart TV 43 में फुल-एचडी स्क्रीन है। दोनों मॉडलों में 16 मिलियन कलर शामिल हैं।

Web Stories