Vmoto Fleet Concept F01 इलेक्ट्रिक स्कूटर सिंगल चार्ज में देती है 90 Km की रेंज, जानें कब होगी लॉन्च

16822

भारतीय बाजार में जल्द ही एक और नई इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च हो सकती है। Vmoto Soco Group दुनिया भर में इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च करने की योजना पर कार्य कर रही है। कंपनी ने EICMA 2021 में Vmoto Fleet Concept F01 पेश किया है, मुख्य रूप से B2B सेगमेंट को पूरा करेगा। Vmoto के पोर्टफोलियो में पहले से ही कई B2B-केंद्रित इलेक्ट्रिक व्हीकल हैं। इसमें VS1 इलेक्ट्रिक स्कूटर, VS2 लाइट व्हीकल और VS3 नाम का इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर शामिल है। यह भी पढ़ेंः मुंबई की कंपनी देगी Tesla को टक्कर, अगले साल लॉन्च करेगी Driverless car

Vmoto Fleet Concept F01 का डिजाइन

Vmoto Fleet Concept F01 इलेक्ट्रिक स्कूटर के डिजाइन की बात करें, तो इसे खास कर B2B परिवहन आवश्यकताओं को ध्यान में रख कर डिजाइन किया गया है। इसका डिजाइन सिंपल है और उचित मात्रा में भार वहन करने में सक्षम प्रतीत होता है। फ्लैट फ्लोरबोर्ड विभिन्न प्रकार के कार्गो का समर्थन कर सकता है। इसमें पीछे की तरफ रैक की सुविधा है, जहां कार्गो रखे जा सकते हैं। स्कूटर में 16-इंच का फ्रंट और 14-इंच का रियर व्हील है, जो इसे शहरी इलाकों के लिए एक आदर्श विकल्प बनाता है। सीट की ऊंचाई को 785 mm कम रखा गया है। यह सवारों को स्कूटर पर बेहतर नियंत्रण रखने की अनुमति देगा, भले ही वह कार्गो से लदी हो। यहां तक ​​​​कि छोटे व्यक्तियों को स्कूटर का उपयोग करते समय अपने पैरों को जमीन पर मजबूती से लगाने में कोई समस्या नहीं आएगी।

सिंगल चार्ज में 90km की रेंज

Vmoto फ्लीट 01 कॉन्सेप्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर में 2000-वाट इलेक्ट्रिक मोटर का उपयोग किया गया है, जो शहरी आवश्यकताओं के लिए पर्याप्त है। एक बार फुल चार्ज करने पर यह स्कूटर 90 km तक का सफर तय कर सकता है। हालांकि गति 45 km प्रति घंटे तक सीमित रहेगी। 0 से 100% तक रिचार्ज होने में लगभग 6 घंटे का समय लेता है। सस्पेंशन सिस्टम में फ्रंट में स्टैंडर्ड टेलिस्कोपिक फोर्क्स और स्विंगआर्म रियर सस्पेंशन शामिल हैं। सेफ्टी के लिहाज से स्कूटर कंबाइंड ब्रेकिंग सिस्टम (CBS) से लैस है। हालांकि यह एक लोड कैरियर है। Vmoto फ्लीट कॉन्सेप्ट F01 देखने में काफी आकर्षक है। इसमें चिकने, एयरोडायनैमिकली पैनल हैं, जो एक बेहतर अनुभव प्रदान करते हैं। अन्य फीचर्स की बात करें, तो चिकना हेडलैंप, यूनिक यू-आकार का डीआरएल और एर्गोनॉमिक रूप से रखा हैंडलबार शामिल हैं। स्कूटर के पूरी तरह से डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल से लैस होने की संभावना है। यह भी पढ़ेंः Bounce Infinity E1 या Ola S1, कौन है दमदार? यहां जानें पूरी डिटेल

Vmoto Fleet Concept F01 का इंडिया लॉन्च

Vmoto Soco Group ने अभी तक भारतीय बाजार में अपनी पारी शुरू नहीं की है। इसे बर्ड इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के सहयोग भारत में रीब्रांड किया जाएगा। उदाहरण के लिए पहला Vmoto EV जिसे यहां लॉन्च किया जा सकता है, वह है SuperSoco CUx। इसे बर्ड ES1+ के नाम से बेचा जाएगा। इसकी कीमत लगभग 50,000 रुपये (एक्स-शोरूम) होने की उम्मीद है। बाद में बर्ड ग्रुप सुपरसोको क्यूमिनी का रीबैज्ड संस्करण भी पेश कर सकता है। बाजार की प्रतिक्रिया के आधार पर बर्ड ग्रुप भारत में सुपरसोको ईवी के अधिक रीबैज संस्करण पेश कर सकता है। कमर्शियल ईवी स्पेस में उतरने से पहले कंपनी कम्यूटर सेगमेंट पर फोकस कर सकती है। इसे सबसे पहले यूरोपीय देशों में लॉन्च किए जाने की संभावना है।

Web Stories