Mahindra XUV700, Kia Carens के लिए अभी करना होगा लंबा इंतजार, जानें किस कार पर कितनी है वेटिंग पीरियड

इन दिनों भारतीय बाजार में Mahindra XUV700, Kia Carens, Maruti Ertiga जैसी कार की डिमांड काफी ज्यादा है। खास कर कुछ कारों की डिमांड तो प्रोडक्शन से भी ज्यादा है। ऐसे में इन कारों को लेकर आपका इंतजार अभी और लंबा होने वाला है।

29019

Mahindra XUV700, Kia Carens, Maruti Ertiga जैसी कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो बता दें कि अभी आपको लंबा इंतजार करना होगा। इन दिनों भारतीय बाजार में नई कारों की डिमांड बहुत ज्यादा है। खास कर कुछ कारों की डिमांड तो प्रोडक्शन से भी ज्यादा है। ऐसे में इन कारों को लेकर आपका इंतजार अभी और लंबा होने वाला है। आइए जान लेते हैं फिलहाल किस कार पर कितनी है वेटिंग पीरियड…

Mahindra XUV700
महिंद्रा की इस एसयूवी (SUV) को लेकर बाजार में काफी क्रेज है। इसका अंदाजा इसी से लगा सकते हैं कि Mahindra XU700 पर अभी 21 महीने तक की वेटिंग पीरियड चल रही है। इसके चुनिंदा वैरियंट की डिलीवरी लेने के लिए खरीदारों को 21 महीने तक का इंतजार करना पड़ सकता है! खास बात यह है कि इस SUV के फीचर्स जबरदस्त हैं और शक्तिशाली इंजन की वजह से खरीदारों की बीच इसका खासा क्रेज देखा जा रहा है।
यह भी पढ़ेंः ये हैं Reliance Jio के सबसे सस्ते प्रीपेड प्लान्स, जानें प्लान में मिलने वाले फायदे

Kia Carens

Kia Carens
Kia की इस एमपीवी (MPV) को भारतीय बाजार में खूब पसंद किया जा रहा है। अगर अभी आप इस कार को खरीदना चाहें, तो फिर लंबा इंतजार करना होगा। आपको बता दें कि Kia Carens पर 18 महीनों तक की वेटिंग पीरियड चल रही है। इसे इस साल की शुरुआत में ही भारत बाजार में पेश किया गया था। हालांकि यह पहले से ही लोकप्रिय हो चुकी है। इस MPV की प्रतीक्षा अवधि अभी डेढ़ साल तक है, जिसमें सबसे अधिक वेटिंग पीरियड 1.5L पेट्रोल वैरियंट के लिए है। वहीं, बता दें कि 1.4 लीटर टर्बो-पेट्रोल और 1.5 लीटर टर्बो-डीजल वैरियंट के लिए वेटिंग पीरियड करीब आठ महीनों की है।
यह भी पढ़ेंः Solar Split AC : घर ले आएं यह Solar AC, बिजली बिल की टेंशन से रहेंगे फ्री, जानें कीमत और फीचर्स

2022 Maruti Suzuki Ertiga

Maruti Ertiga
मारुति अर्टिगा (Maruti Ertiga) के लिए भी आपको करीब 9 महीने तक इंतजार करना होगा। मारुति अर्टिगा वर्तमान में भारतीय बाजार में सबसे लोकप्रिय एमपीवी में से एक है। इसे आरामदायक सवारी के लिए जाना जाता है। सूत्रों के अनुसार, इसके स्टैंडर्ड पेट्रोल वैरियंट के लिए वेटिंग पीरियड तकरीबन चार महीने तक हो सकती है। मगर मारुति अर्टिगा सीएनजी खरीदना चाहते हैं, तो फिर वेटिंग पीरियड तकरीबन नौ महीने तक की है।

Hyundai Creta

Hyundai Creta
अगर बात Hyundai Creta की करें, तो यहां भी वेटिंग पीरियड तकरीबन 6 महीनों की है। Hyundai Creta भारतीय बाजार में इस समय सबसे ज्यादा बिकने वाली मिडसाइज SUV में से एक है। बता दें कि सबसे ज्यादा इंतजार बेस वैरियंट के लिए है, जबकि अन्य वैरियंट के लिए वेटिंग टाइम एक महीने से तीन महीने तक रहता है।

Toyota Fortuner GR Sport

Toyota Fortuner
इसके लिए भी फिलहाल तकरीबन 4 महीने का इंतजार करना होगा। टोयोटा फॉर्च्यूनर भारतीय बाजार में सबसे लोकप्रिय बड़ी एसयूवी में से एक है। इसकी वेटिंग पीरियड भी अधिक है। नए खरीदारों को डिलीवरी लेने के लिए एक बुकिंग के बाद करीब चार महीने तक इंतजार करना पड़ता है। हालांकि सबसे ज्यादा वेटिंग पीरियड स्टैंडर्ड वैरियंट और लीजेंडर वर्जन के लिए है।
यह भी पढ़ेंः जबरदस्त खूबियों से लैस है Hyundai की यह कार, ADAS के साथ मिलता है स्पोर्टी लुक

Web Stories