पेन ड्राइव जितना छोटा डिवाइस टीवी को बना देगा ‘स्मार्ट’, बोरिंग एक्सपीरियंस को कहें बाय

1045

पहले टीवी सिंपल LED आते थे, धीरे-धीरे स्मार्ट टीवी आए और अब एंड्रॉइड टीवी आने लगे हैं। स्मार्ट और एंड्रॉइड टीवी में फर्क सिर्फ इतना ही है कि एंड्रॉइड टीवी एक स्मार्टफोन की तरह काम करता है और इसमें आप अपनी पसंद का कोई भी एप डाउनलोड कर सकते हैं। वहीं स्मार्ट टीवी में कुछ पहले से इंस्टॉल किए हुए एप आते हैं जिनके अलावा आप कोई दूसरा एप डाउनलोड नहीं कर सकते। आजकल कोई भी केवल चैनल्स नहीं देखता है। इंटरनेट के इस बदलते दौर में लोग डी2एच से सीधे ओटीटी पर शिफ्ट हो रहे हैं। ओटीटी में नेटफ्लिक्स, हॉटस्टार, अमेजन प्राइम वीडियो जैसे सभी स्ट्रीमिंग एप्स आते हैं।

अगर आपके घर में भी टीवी है लेकिन आप उसमें यूट्यूब और बाकी के ओटीटी प्लैटफॉर्म्स का मजा लेना चाहते हैं। अगर आप अपने घर के टीवी को और स्मार्ट बनाना चाहते हैं तो उसमें एक छोटा सा डिवाइस आपकी मदद कर सकता है। आपके काम के लिए मार्केट में एक डिवाइस मिलता है जिसे टीवी स्टिक (TV Stick) कहते हैं। एक पेन ड्राइव जितना डिवाइस आपके टीवी को स्मार्ट बना देता है और आपके बोरिंग टीवी एक्सपीरियंस को झक्कास कर देता है। जानिए इस डिवाइस के बारे में सबकुछ…

क्या होती है टीवी स्टिक?
टीवी स्टिक एक छोटा सा स्ट्रीमिंग डिवाइस होता है जिसे आप अपने टीवी में कनेक्ट कर उसे स्मार्ट बना सकते हैं। इसके साथ आप हजारों एप्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसका अलग से रिमोट आता है जिसकी सहायता से आप टीवी को मैनेज करते हैं। साथ में एक चार्जर आता है जो टीवी स्टिक में लगाया जाता है जिससे स्टिक को पावर मिलती रहती है। एक बार आपने सब सेट कर लिए तो बस फिर आपका टीवी बन गया स्मार्ट टीवी।

मार्केट में कौन-कौनसी कंपनी की टीवी स्टिक मिलती हैं?
वैसे तो आजकल कई कंपनियों की फायर स्टिक मिलने लगी हैं लेकिन कुछ बड़े ब्रैंड्स जैसे अमेजन, एयरटेल, MI की टीवी स्टिक सबसे ज्यादा चलती हैं। चलिए हम आपको इनके बारे में जानकारी दे देते हैं।

ऐसे करें शुरुआत

अमेज़न फायर स्टिक (Amazon Fire TV Stick)
ये फायर स्टिक सबसे लोकप्रिय फायर स्टिक मानी जाती है। इससे आप अपने टीवी को और स्मार्ट बना सकते हैं। इसके रिमोट पर वॉइस असिस्टेंट का ऑप्शन भी मिलता है जिसकी मदद से आप आसानी से केवल आवाज के सहारे ही टीवी को ऑपरेट कर सकते हैं। आजकल इसमें अलेक्सा वॉइस रिमोट भी आने लगा है। आपको बस रिमोट में बटन दबाकर अपनी पसंद बतानी है। टीवी खुद ही आपको वो कंटेंट दिखाएगा। इसकी कीमत 2,999 रुपये से शुरू होती है।

MI टीवी स्टिक (MI TV Stick)
स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी शाओमी ने भी अपनी टीवी स्टिक लॉन्च की है। इसमें भी यूजर्स को कई फीचर्स मिलते हैं। खासकर गूगल असिस्टेंट जैसे काम के फीचर्स। इनके जरिए यूजर का एक्सपीरियंस एकदम कमाल का हो जाता है। आपको बार-बार रिमोट के बटन नहीं दबाने पड़ते हैं। ऑनलाइन मार्केट पर ये आपको 2,799 रुपये में मिल जाती है।

TV Sticks
अलग-अलग कंपनियों की टीवी स्टिक्स

मारक्यू टीवी स्टिक (MarQ By Flipkart)

ई कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट के लिए प्रोडक्ट बनाने वाली कंपनी MarQ ने भी अपनी टीवी स्टिक लॉन्च की है। इसमें भी सभी सुविधाएं मिलती हैं। इसकी कीमत 3,499 रुपये है।

अन्य कंपनियों की टीवी स्टिक

बाकी कई लोकल कंपनियों की भी स्टिक्स आती हैं लेकिन वो काम सही से नहीं करती हैं। इनके अलावा एक एयरटेल एक्सट्रीम स्टिक आती है। हालांकि इस स्टिक की कनेक्टिविटी को लेकर कई शिकायतें मिलती रहती हैं। मार्केट में इसकी कीमत 3,999 रुपये है।

Web Stories