Bounce Infinity E1 या Ola S1, कौन है दमदार? यहां जानें पूरी डिटेल

16763

Bounce इलेक्ट्रिक स्कूटर के निर्माण में भारत का एक नया ईवी स्टार्टअप है। स्वदेशी ईवी स्टार्टअप ने अपना पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर इनफिनिटी ई 1 (Infinity E1) लॉन्च किया है, जो ओला एस 1, एथर 450 एक्स, बजाज चेतक इलेक्ट्रिक, टीवीएस आईक्यूब आदि जैसे प्रतिद्वंद्वियों के साथ कड़ी प्रतिस्पर्धा करेगा। बाउंस इनफिनिटी ई1 ने कम कीमत में इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर इस सेगमेंट में नई हलचल पैदा कर दी है। भारतीय दोपहिया बाजार में इलेक्ट्रिक स्कूटरों की मांग में तेजी वृद्धि हुई है। साथ ही, इलेक्ट्रिक स्कूटरों (electric scooter) की बढ़ी हुई विश्वसनीयता और व्यापक विकल्प इस मांग को पूरा कर रहे हैं। वहीं ओला एस1 (Ola S1) देश में अब तक का सबसे चर्चित इलेक्ट्रिक स्कूटर रहा है, लेकिन अब सवाल यह है कि क्या बाउंस इनफिनिटी ई1 इसे चुनौती दे पाएगा।

जहां ओला एस1 यूजर के लिए एक पूर्ण ownership model के साथ आता है, वहीं बाउंस ने अपने इनफिनिटी ई1 के साथ ownership और subscription model दोनों की पेशकश की है। जानें दोनों इलेक्ट्रिक स्कूटर में किसके साथ जाना आपके लिए बेहतर होगा… यह भी पढ़ेंः भारत में Volkswagen Tiguan Facelift 31.99 लाख रुपये में लॉन्च, बुकिंग शुरू

Bounce Infinity E1 vs Ola S1: कीमत

बाउंस इनफिनिटी ई1 (Bounce Infinity E1) बहुत प्रतिस्पर्धी कीमतों पर उपलब्ध है और यह ओला एस1 (Ola S1) से काफी सस्ता है। बाउंस इस स्कूटर को पूरे पैकेज और बैटरी-एज-ए-सर्विस विकल्प के साथ पेश करता है। जबकि पूरा पैकेज यूजर्स के लिए 68,999 रुपये की (एक्स-शोरूम, दिल्ली) कीमत पर उपलब्ध है।

इसके अलावा, कोई भी बैटरी-एज-ए-सर्विस विकल्प का विकल्प चुन सकता है, जो उसे स्कूटर को बिना बैटरी के 36,000 रुपये की कीमत में खरीदने की सुविधा देगा। यदि बैटरी-एज-ए-सर्विस योजना का चुनाव करते हैं, तो स्कूटर के मालिक को मंथली सब्सक्रिप्शन प्लान (monthly subscription plan) के माध्यम से बैटरी सर्विस पैकेज के लिए अतिरिक्त भुगतान करना होगा। दूसरी ओर, Ola S1 स्वैपेबल बैटरी के साथ नहीं आता है, इसलिए यह पूरे पैकेज के साथ उपलब्ध है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत 85,099 रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है।

Bounce Infinity E1 vs Ola S1: डिजाइन

बाउंस इनफिनिटी ई1 (Bounce Infinity E1) को रेट्रो-मॉडर्न थीम के अनुसार डिजाइन किया गया है। इस स्कूटर का फ्रंट प्रोफाइल नए लुक के साथ ध्यान आकर्षित करता है। इसमें रेट्रो स्टाइल के साथ आधुनिकता का मिश्रण दिखता है। इसमें एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप, इंटीग्रेटेड एलईडी डे-टाइम रनिंग लाइट, ब्लूटूथ के साथ डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, अलॉय व्हील, एलईडी टेललाइट आदि मिलते हैं। यह भी पढ़ेंः Bajaj Auto ने जारी किया नई पीढ़ी की KTM RC 390 का टीजर, जानें क्या होंगी खूबियां

इसके साथ सीट के अंदर स्टोरेज स्पेस भी काफी है। बाउंस इनफिनिटी ई1 ट्यूबलेस टायरों से लिपटे 12 इंच के अलॉय व्हील्स पर चलता है। स्टॉपिंग पावर 230 mm फ्रंट डिस्क ब्रेक और पीछे 203 mm हाइड्रोलिक ब्रेक द्वारा प्रदान की जाती है। स्कूटर 780 mm की सीट ऊंचाई और 155 mm ग्राउंड क्लीयरेंस के साथ आता है।

दूसरी ओर Ola S1 यूनिक डिजाइन के साथ आता है, जो Etergo Appscooter के समान है। डुअल-बीम वाले इसके एलईडी हेडलैम्प्स फिल्म वॉल-ई से प्रेरणा लेते हुए दिखते हैं। 7 इंच का टचस्क्रीन डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी कई कनेक्टिविटी विकल्पों और फीचर्स के साथ आते हैं। स्कूटर में LED इंडिकेटर्स, LED टेललाइट्स मिलते हैं। यह ट्यूबलेस टायरों से लिपटे 12 इंच के अलॉय व्हील पहियों पर चलता है। स्कूटर में कई राइडिंग मोड्स मिलते हैं। ब्रेकिंग ड्यूटी के लिए इसमें फ्रंट और रियर डिस्क ब्रेक मिलते हैं। यह भी पढ़ेंः Triumph Tiger Sport 660 की प्री-बुकिंग लॉन्च से पहले शुरू, जानें फीचर्स

ओवरऑल डिजाइन की बात करें तो Ola S1 भारत में बाउंस इनफिनिटी E1 या किसी अन्य इलेक्ट्रिक स्कूटर से काफी बेहतर दिखता है। हालांकि फीचर्स के मामले में Ola S1 बाउंस इनफिनिटी E1 से काफी आगे है। Ola S1 में एक मालिकाना बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम, ऑटो-लॉक, एंटी-थेफ्ट अलार्म, डिजिटल डिस्प्ले के लिए कई यूजर इंटरफेस, जियो-फेंसिंग आदि मिलते हैं।

Bounce Infinity E1 vs Ola S1: बैटरी, रेंज और परफॉर्मेंस

बाउंस इनफिनिटी E1 इलेक्ट्रिक स्कूटर IP67 रेटिंग के साथ एक स्वैपेबल 2 kWh 48V बैटरी के साथ आता है। इस बैटरी पैक को रियर-व्हील आधारित BLDC हब मोटर के साथ जोड़ा गया है। इस स्कूटर में तीन अलग-अलग राइडिंग मोड्स मिलते हैं- ड्रैग, इको और पावर। पावर मोड में स्कूटर 65 km प्रति घंटे की टॉप स्पीड से दौड़ सकता है। बाउंस इनफिनिटी ई1 एक बार चार्ज करने पर 85 km की दूरी तय करने में सक्षम है।

दूसरी ओर Ola S1 में पावरफुल 2.98 kWh बैटरी पैक है, जिसे इलेक्ट्रिक मोटर के साथ जोड़ा गया है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर पर लगा मोटर 8.5 kW बिजली उत्पादन करने में सक्षम है और इसे 90 km प्रति घंटे की टॉप स्पीड से चलाने की अनुमति देता है। ओला एस1 में सिंगल चार्ज में 121 km की रेंज होने का दावा किया गया है, जिसका मतलब है कि यह इनफिनिटी ई1 की तुलना में काफी लंबी दूरी तय कर सकता है।

Web Stories