108MP से लैस Xiaomi 12 Lite की तस्वीरें आई सामने, लॉन्च से पहले जानें खासियत

लॉन्च से पहले टेक ब्लॉगर Evan Blass ने Xiaomi 12 Lite फोन के रेंडर्स पेश किए हैं। रेंडर्स में फोन के तीन कलर ऑप्शन सामने आए हैं।

30548

मोबाइल निर्माता Xiaomi ने 4 जुलाई को Leica के साथ हाथ मिलाते हुए Xiaomi 12S सीरीज लॉन्च करने की तैयारी कर ली है। कंपनी अपने आने वाले इवेंट में  Xiaomi 12s, Xiaomi 12s Pro और Xiaomi 12s Ultra स्मार्टफोन पेश कर सकती है। फिलहाल लॉन्च से पहले टेक ब्लॉगर Evan Blass ने Xiaomi 12 Lite फोन के रेंडर्स पेश किए हैं। रेंडर्स में फोन के तीन कलर ऑप्शन सामने आए हैं। Xiaomi 12 Lite फोन के रेंडर्स सामने आने के बाद अंदाजा लगाया जा रहा है कि Xiaomi 12s सीरीज में Xiaomi 12 Lite भी लॉन्च हो सकता है।

जानकारी के लिए बता दें कि Evan Blass ने जो तस्वीरें शेयर की हैं, उसमें  Xiaomi 12 Lite फोन ग्रीन, पिंक और ब्लैक कलर ऑप्शन में देखा गया है। आइये, आगे आपको इस पोस्ट में Xiaomi 12 lite के डिजाइन और फीचर्स के बारे में विस्तार से बताते हैं।

यह भी पढ़ें: Samsung Galaxy M32 स्मार्टफोन पर 2,000 रुपये का डिस्काउंट, जल्द उठाएं फायदा

Xiaomi 12 Lite का डिजाइन

तस्वीरों में देखा जा सकता है कि नया 12 लाइट डिवाइस पहले पेश की गई Xiaomi 11 लाइट सीरीज से काफी मिलता है। फोन में फ्लैट एज डिजाइन दिया गया है। इसके साथ ही आगामी Xiaomi 12 Lite के कैमरा मॉड्यूल को भी देखा जा सकता है, जिसे Xiaomi 12 और Xiaomi 12 Pro के समान माना जा रहा है।

डिस्प्ले की बात करें, तो Xiaomi 12 Lite में सामान्य पंच होल नॉच दिया जाएगा। फोन में सुरक्षा के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर भी होगा। रेंडर्स में डिवाइस के राइट साइड पर पावर और वॉल्यूम बटन देखे गए हैं। जबकि नीचे की ओर सिम-कार्ड ट्रे, यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट, प्राइमरी माइक्रोफोन और स्पीकर ग्रिल देखी गई है। वहीं डिवाइस के टॉप साइड कार्नर पर सेकेंडरी माइक्रोफोन और स्पीकर ग्रिल दी गई है।

Xiaomi 12 Lite के फीचर्स

बता दें कि फोन को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 778G प्रोसेसर और 8GB रैम के साथ कुछ महीने पहले गीकबेंच डाटा बेस पर देखा गया था। इसके साथ ही फोन को FCC और IMEI डेटाबेस पर भी स्पॉट दिया गया था। लिस्टिंग के मुताबिक, डिवाइस MIUI 13 पर रन करने वाला बताया गया था।

इसके साथ ही फोन की अनबॉक्सिंग का एक वीडियो भी ऑनलाइन सामने आया था। जिसमें एक बड़ी बात यह बताई गई थी कि Xiaomi 12 lite फोन 108MP लेंस से लैस होगा। फोन में 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा और फोन 120Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ लॉन्च होगा।  

यह भी पढ़ें: 14 दिन के बैकअप के साथ Amazfit Bip 3 स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Web Stories