17 मार्च को लॉन्च होगा Xiaomi Redmi 10C, जानें इस फोन के बारे में सब कुछ

23040

शाओमी अपने बजट स्मार्टफोन सीरीज में एक नया फोन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। कल यानी कि13 मार्च को Xiaomi Redmi 10C स्मार्टफोन की जानकारी सामने आई है। यह फोन नाइजीरिया में उपलब्ध हो गया है। Xiaomi की नाइजीरिया में मौजूद ब्रांच ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्विटर पर Redmi 10C की कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं, जिसमें स्मार्टफोन को तीन रंगों में देखा जा सकता है, साथ ही Xiaomi Redmi 10C की कुछ खूबियों के बारे में भी बताया गया है। जानकारी के मुताबिक यह फोन स्नैपड्रैगन प्रोसेसर पर लॉन्च होगा और इसमें अपको 5जी सपोर्ट देखने को मिलेगी।

Xiaomi Redmi 10C

फोन में 6.71 इंच की बड़ी स्क्रीन देखने को मिलेगी। स्मार्टफोन के बैक की बात करें तो यह टेक्सचर डिजाइन में नजर आता है, जिसमें एक फिंगरप्रिंट स्कैनर, फ्लैश और दो कैमरे देखने को मिलते हैं। रियर कैमरा में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया जायेगा। वहीं फ्रंट में नाच कटआउट पर आपको सेल्फी कैमरा मिलेगा।

यह भी पढ़ेंः 4G के साथ 5G की तैयारी कर रहा है BSNL, इसी साल आएगा कंपनी का 5G NSA नेटवर्क

Xiaomi Redmi 10C के दो वेरिएंट

अगर इस फोन के कलर्स की बात करें तो Redmi 10C काले, नीले और हरे ऑप्शन में बाजार में उपलब्ध है। इसमें दो तरह के वेरिएंट मिलेंगे, जिसमें एक 4GB रैम, 64GB स्टोरेज के साथ आएगा और दूसरा 4GB रैम, 128GB स्टोरेज के साथ आएगा।

यह भी पढ़ेंः iQOO ला रहा है अपना सबसे सस्ता 5जी फोन, स्पेसिफिकेशन और फीचर्स हैं कमाल के

Xiaomi ने फिलहाल Redmi 10C के और स्पेक्स के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी है, लेकिन यह साफ किया है की स्मार्टफोन नाइजीरिया में पहले से ही ऑनलाइन साइट Slot.ng सहित कुछ स्टोर्स पर मिलने लगा है।

जानकरी के लिए बता दें कि, Xiaomi कंपनी 17 मार्च 2022 को भारत में Redmi 10 लॉन्च करने वाली है, जो कि Redmi 10C का रीब्रांडेड वर्जन हो सकता है। अब देखना यह है की इसे लेकर कंपनी लॉन्च से पहले कोई टीज़र जारी कर कोई और जानकारी देती है या फिर 17 मार्च का हे इंतजार करना होगा।

Web Stories