
आज के समय में 5G स्मार्टफोन की डिमांड तेजी से बढ़ रही है, लेकिन कई बार बजट एक बड़ी चुनौती बन जाती है। अगर आप 15,000 रुपये से कम में एक बेहतरीन 5G फोन खरीदना चाहते हैं, तो Tecno के पास आपके लिए कई अच्छे ऑप्शन मौजूद हैं। इस प्राइस रेंज में टेक्नो के पास Tecno Pova 6 Neo 5G, Tecno Spark 30C 5G, Tecno Pova 5 Pro 5G, Tecno Pop 9 5G, Tecno Spark 10 5G जैसे फोन मौजूद हैं। ये स्मार्टफोन्स बेहतर प्रोसेसर, हाई-रिफ्रेश रेट डिस्प्ले, बढ़िया कैमरा क्वालिटी और बड़ी बैटरी के साथ आते हैं, जिससे आपको अच्छी परफॉर्मेंस मिलती है। आइए Tecno 5G Phones के प्राइस, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन के बारे में जानते हैं।
15000 रुपये के बजट में टेक्नो 5जी मोबाइल (2025)
| टेक्नो 5जी फोन | कीमत |
| Tecno Pova 6 Neo 5G | 13,999 रुपये (8GB+256GB) |
| Tecno Spark 30C 5G | 12,999 रुपये (8GB+128GB) |
| Tecno Pova 5 Pro 5G | 13,157 रुपये (8GB+128GB) |
| Tecno Pop 9 5G | 11,999 रुपये (8GB+128GB) |
| Tecno Spark 10 5G | 12,399 रुपये (4GB+64GB) |
Tecno Pova 6 Neo 5G

Tecno Pova 6 Neo 15000 रुपये से कम में दमदार स्मार्टफोन है। फोन के 8GB+256GB वैरियंट की कीमत अमेजन पर फिलहाल 13,999 रुपये है। यह फोन Android 14 पर चलता है। इसमें कंपनी ने MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है, जो 2.4GHz डुअल-कोर और 2.0GHz हेक्सा-कोर के साथ शानदार परफॉर्मेंस देता है। यह 8GB तक रैम और 256GB तक स्टोरेज के साथ आता है।
- डिस्प्ले: Tecno Pova 6 Neo 5G में 6.67 इंच का HD+ IPS LCD डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है।
- कैमरा: यह फोन 108MP डुअल प्राइमरी कैमरा के साथ आता है, जिसमें डुअल LED फ्लैश दिया गया है। सेल्फी के लिए इसमें 8MP फ्रंट कैमरा दिया गया है।
- बैटरी: फोन में 5000mAh बैटरी के साथ यह 18W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है और USB Type-C पोर्ट के जरिए चार्ज होता है।
Tecno Spark 30C 5G

Tecno Spark 30C बजट 5G स्मार्टफोन है, जो Android 14 पर काम करता है। फोन में आपको MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर मिलता है, जो 2.4GHz डुअल-कोर और 2.0GHz हेक्सा-कोर के साथ आता है। यह 8GB तक रैम और 128जीबी तक स्टोरेज के साथ आता है। फोन के टॉप वैरियंट की कीमत फ्लिपकार्ट पर 12,999 रुपये है।
- डिस्प्ले: Tecno Spark 30C 5G में 6.67 इंच का HD+ IPS LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है।
- कैमरा: फोन में 48MP डुअल प्राइमरी कैमरा है, जिसमें ट्रिपल LED फ्लैश दिया गया है। सेल्फी के लिए इसमें 8MP फ्रंट कैमरा मौजूद है।
- बैटरी: यह फोन 5000mAh बैटरी के साथ 18W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। इसमें USB Type-C पोर्ट है।
Tecno Pova 5 Pro 5G

Tecno Pova 5 Pro एक अपग्रेडेड मॉडल है, जो Android 13 पर काम करता है। इसमें MediaTek Dimensity 6080 प्रोसेसर दिया गया है, जो 2.4GHz डुअल-कोर और 2.0GHz हेक्सा-कोर के साथ बेहतर परफॉर्मेंस देता है। यह 8GB रैम और 256 जीबी तक स्टोरेज के साथ आता है। फोन के बेस वैरियंट 8जीबी रैम और 128जीबी स्टोरेज की कीमत क्रोमा पर 13,157 रुपये है।
- डिस्प्ले: Tecno Pova 5 Pro 5G में 6.78 इंच का FHD+ IPS LCD डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट है।
- कैमरा: फोन में रियर पैनल पर 50MP + 0.08MP डुअल प्राइमरी कैमरा है, जिसमें डुअल LED फ्लैश दिया गया है। सेल्फी के लिए इसमें 16MP फ्रंट कैमरा दिया गया है।
- बैटरी: फोन में 5000mAh बैटरी के साथ 68W फ्लैश चार्जिंग सपोर्ट है। इसमें USB Type-C पोर्ट है।
Tecno Pop 9 5G

Tecno Pop 9 एक बजट-फ्रेंडली 5G स्मार्टफोन है, जो Android 14 पर काम करता है। यह फोन MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर के साथ आता है। इसमें 2.4GHz डुअल-कोर और 2.0GHz हेक्सा-कोर के साथ बेहतर परफॉर्मेंस प्रदान करता है। यह 8GB तक रैम और 128जीबी तक स्टोरेज के साथ आता है। फोन के टॉप वैरियंट की कीमत अमेजन पर 11,999 रुपये है।
- डिस्प्ले: Tecno Pop 9 5G में 6.67 इंच का HD+ IPS LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है।
- कैमरा: यह 48MP डुअल प्राइमरी कैमरा के साथ आता है, जिसमें डुअल LED फ्लैश दिया गया है। सेल्फी के लिए इसमें 8MP फ्रंट कैमरा मौजूद है।
- बैटरी: फोन में 5000mAh बैटरी के साथ 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है और USB Type-C पोर्ट के जरिए चार्ज होता है।
Tecno Spark 10 5G

Tecno Spark 10 किफायती 5G सपोर्ट वाला स्मार्टफोन है, जो Android 13 पर चलता है। इसमें MediaTek Dimensity 6020 प्रोसेसर दिया गया है, जो 2.2GHz डुअल-कोर और 2.0GHz हेक्सा-कोर के साथ आता है। यह 8GB तक रैम और 128जीबी तक स्टोरेज के साथ उपलब्ध है। फोन के 4जीबी रैम और 64जीबी स्टोरेज वैरियंट की कीमत फ्लिपकार्ट पर 12,399 रुपये है।
- डिस्प्ले: Tecno Spark 10 5G में 6.6 इंच का HD+ IPS LCD डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें 90Hz रिफ्रेश रेट मिलता है।
- कैमरा: फोन के रियर पैनल पर 50MP + 0.08MP डुअल कैमरा है, जिसमें डुअल LED फ्लैश दिया गया है। वहीं सेल्फी के लिए इसमें 8MP फ्रंट कैमरा मौजूद है।
- बैटरी: फोन में 5000mAh बैटरी के साथ 18W फ्लैश चार्जिंग सपोर्ट है। यह USB Type-C पोर्ट के जरिए चार्ज होता है।


