
इस चुभती-जलती गर्मी में आप बाहर से आएं और घर में घुसते ही शिमला-मनाली जैसी ठंडक मिल जाए। ऐसा ख्याल ही मन को राहत दे देता है। लेकिन यह अहसास अब हकिकत बन सकता है। हम मार्केट में मौजूद 10 ऐसे शानदार एयर कंडीशनर की डिटेल्स लेकर आए हैं जो 40,000 रुपये से कम कीमत पर तगड़ी कूलिंग देंगे। इस AC लिस्ट में LG, Samsung, Lloyd, Godrej, Panasonic, Hitachi और Voltas जैसे ब्रांड्स को शामिल किया गया है जिनमें से आप आपने लिए बेस्ट एसी चुन सकते हैं।
Voltas 185V CAS 1.5 Ton 5 Star Inverter Split AC
अगर आप ऐसा AC ढूंढ रहे हैं जो गर्मियों में तेज कूलिंग दे और बिजली का बिल भी ना बढ़ाए, तो वोल्टास का यह 5 स्टार स्प्लिट एसी एक अच्छा ऑप्शन माना जा सकता है। 1.5 Ton कैपेसिटी होने की वजह से यह आपके कमरे में परफेक्टली फिट हो सकता है। कंपनी वेबसाइट पर ये वाला एसी इस वक्त 32,990 रुपये में सेल के लिए उपलब्ध है। इसका इन्वर्टर कंप्रेसर जरूरत के हिसाब से ही बिजली की खपत करता है। वहीं अगर आपको फास्ट कूलिंग चाहिए तो इस AC का Turbo Cooling मोड कम समय में ही कमरे को जबरदस्त ठंडा कर सकता है। Voltas पुरानी और भरोसेमंद कंपनी है जो बेहतर ऑफ्टर सेल सर्विस देती है। अगर आप ऐसा एसी ढूंढ रहे हैं जो ज्यादा कूलिंग भी दे और बिजली का बिल भी कम कर दे, तो इस वोल्टास 1.5 टन 5 स्टार एसी को चुना जा सकता है।

Lloyd GLS18I5FWGCA 1.5 Ton 5 Star Inverter Split AC
5 स्टार एसी 30 हजार रुपये से कम में मिल जाए तो कहना ही क्या। ये वाला लॉयड एसी इस वक्त शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर 27,490 रुपये में बिक रहा है। यह एसी उन ग्राहकों को पसंद आएगा जो कम कीमत पर ज्यादा फीचर्स चाहते हैं। यह 1.5 Ton कैपेसिटी वाला एसी मीडियम साइज रूम के लिए तैयार किया गया है। एक ओर जहां इसकी 5 Star रेटिंग बिजली की खपत को कम रखने में मदद करती है, वहीं दूसरी ओर इन्वर्टर कम्प्रेशर लगातार स्टेबल कूलिंग बनाए रखता है। इस एसी में कई कन्वर्टिबल कूलिंग मोड्स के साथ ही टर्बो मोड भी दिया गया है। अगर आपका कमरा मीडियम साइज का है और आप एक ऐसा AC चाहते हैं जो डेली यूज़ में ज्यादा महंगा साबित न हो, तो इस मॉडल को चेक किया जा सकता है।

Carrier Ester Neo Exi 6 in 1 Convertible 1.5 Ton 4 Star Inverter AC
करियर एसी का नाम सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि दुनिया के सबसे भरोसेमंद एसी ब्रांड्स में आता है। Carrier Ester Neo Exi इस कंपनी का एक ऐसा ही अर्फोडेबल एसी है जो 40 हजार से कम में जबरदस्त कूलिंग और एडवांस तकनीक देता है। खबर लिखे जाते वक्त ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म क्रोमा पर यह 37,990 रुपये में बिक रहा है। यह 6-इन-1 कन्वर्टिबल एसी है जो रूम टेम्परेचर के हिसाब से अपनी फैन स्पीड और कूलिंग को बदलता रहता है। तेज गर्मी में भी यह कूलिंग बनाए रखता है। यह एसी ना तो कमरा गर्म रहने देता है, और ना ही अनकंफर्टेबल ठंड पैदा करता है। अगर आप उन लोगों में से हैं जिन्हें एसी की सिंपल लुक से फर्क नहीं पड़त, बस परफॉर्मेंस अच्छी होनी चाहिए। तो इस Carrier AC को चुन सकते हैं।

Godrej EI 18II5T WZS 1.5 Ton 5 Star Inverter AC
गोदरेज का यह 1.5 टन वाला 5 स्टार एसी फ्लिपकार्ट पर 33,990 रुपये में सेल के लिए लिस्ट है। अगर आप उन लोगों में से हैं जो इंडियन ब्रांड्स का ही इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो इस एसी को चुना जा सकता है। इस गोदरेज एसी में i-Sense टेक्नोलॉजी दी गई जो कमरे में मौजूद लोगों की गिनती के हिसाब से अपने कंप्रेसर और कूलिंग को कंट्रोल कर सकती है। वहीं anti-dust और air filtration जैसे फीचर्स इंडोर एयर क्वॉलिटी को भी बेहतर बनाए रखते हैं। एसी का इन्वर्टर कम्प्रेशर तापमान के हिसाब से ठंडक बनाए रखता है और साथ ही नॉइज भी कम करता है। अगर आपकी कम बिजली खर्च और भरोसेमंद कूलिंग वाला एसी खरीदना चाहते हैं तो इस 5 Star AC पसंद कर सकते हैं।

Panasonic 1.5 Ton 3 Star Inverter Split AC
फ्लिपकार्ट पर 31 हजार रुपये की रेंज में बिक रहा यह Panasonic AC उन लोगों को पसंद आ सकता है जो स्मूथ कूलिंग एक्सपीरियंस चाहते हैं और साथ ही बजट भी बढ़ाना नहीं चाहते हैं। 1.5 Ton कैपेसिटी की वजह से यह ड्राइंग रूम या मीडियम बैडरूम के लिए सही माना जा सकता है। इस एसी में लगा Twin Rotary compressor ठंडक को स्थिर बनाए रखता है। जापानी कंपनी पैनासोनिक अपनी बिल्ड क्वालिटी और ड्यूरेबल कॉम्पोनेंट्स के लिए पहचानी जाती है। ये वाला एसी Alexa और Hey Google को भी सपोर्ट करता है।

LG 1 Ton 4 Star AI Convertible 6-in-1 Dual Inverter Split AC
घर के छोटे कमरे के लिए कोई बढिया एसी ढूंढ रहे हैं तो ये वाला एलजी का एसी आपके काम आ सकता है। 1 टन कैपेसिटी के साथ इसमें मौजूद एआई कन्वर्टिबल डुअल इन्वर्टर कंप्रेसर लगातर टेम्परेचर मेंटेन रखता है। इस एसी में मौजूद VIRAAT मोड कमरे में भीड़ बढ़ने पर तेजी से कूलिंग करता है। वहीं कंपनी का दावा है कि बाहर 50 डिग्री तापमान होने पर भी यह रूम में फास्ट ठंडक फैलाएगा। इस LG AC में Mute मोड भी मौजूद है जो फैन की आवाज बेहद ज्यादा कम कर देता है। इस वक्त शॉपिंग साइट अमेजन पर यह एसी 34,490 रुपये के डील प्राइस पर बिक रहा है।

Samsung 1.5 Ton 3 Star AI Inverter Smart Split AC
40 हजार से कम में सैमसंग का एसी चाहिए तो ये वाला AR50H18D13HNNA मॉडल इस वक्त अमेजन पर 36,489 रुपये में सेल के लिए लिस्ट है। यह Smart AC है जो AI की पावर के साथ आया है। अगर आप स्ट्रांग कूलिंग के साथ स्मार्टफोन फीचर्स चाहते हैं तो ये दोनों चीजें इस सैमसंग एसी में मिलेगी। एसी में मौजूद एआई एनर्जी मोड ग्राहक के यूजेज पैटर्न को समझकर बिजली की खपत कम करने की कोशिश करता है। वहीं इस AC को smartphone से कंट्रोल किया जा सकता है। वॉयस कंट्रोल के लिए Alexa, Google Assistant और Bixby का सपोर्ट भी मौजूद है। 4-वे स्वींग और डिजिटल इन्वर्टर टेक्नोलॉजी जरूरत के हिसाब से कूलिंग कैपेसिटी अडजस्ट कर लेती है।

Blue Star 1.5 Ton 3 Star Inverter Split AC
ये वाला ब्लू स्टार का एसी कंपनी वेबसाइट पर इस वक्त 36,490 रुपये में सेल के लिए लिस्ट है। यह T Series IC318TNU मॉडल उन यूजर्स के लिए अच्छा विकल्प साबित हो सकता है जो बैलेंस्ड कूलिंग और यूजफुल फीचर्स चाहते हैं। यह 5-in-1 Convertible कूलिंग के साथ आता है जो जरूरत के हिसाब से कूलिंग क्षमता अडजस्ट कर लेता है। एसी में मौजूद Turbo Cool Mode तेज गर्मी होने के बावजूद कमरे को जल्दी ठंडा कर सकता है। वहीं एसी में मौजूद Eco Mode पावर कंजप्शन कम रखने में मदद करता है। इसके अलावा Anti-Corrosive Blue Fins कंडेनसर और evaporator coils जंग और मॉइस्चर से बचाने में मदद करता है।

Whirlpool Magicool 15T 1.5 Ton 5 Star Split Inverter AC
35 हजार से भी कम में यह व्हर्लपूल एसी शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर खरीदारी के लिए लिस्ट है। एसी में मौजूद Turbo Cooling मोड जहां जून-जुलाई की गर्मी में काम आएगा। वहीं Dehumidification जैसा फीचर अगस्त-सितंबर की उमस भरी गर्मी में आपको राहत देगा। इसमें कन्वर्टिबल कूलिंग मोड दिया गया है, जिससे जरूरत के अनुसार कूलिंग क्षमता को बदला जा सकता है। यह 1.5 Ton वाला AC मीडियम साइज के कमरों के लिए उपयुक्त माना जाता है। तगड़ी कूलिंग भी चाहिए और बिजली भी बचानी है, तो ऐसे में ये वाला Whirlpool Magicool 5 Star AC आपके काम आ सकता है।

Daikin 1.5 Ton 3 Star Inverter Split AC
बेस्ट एसी ब्रांड की लिस्ट में शुमार डाइकिन का एसी अमेजन पर तकरीबन 37,500 रुपये में सेल के लिए उपलब्ध है। यह Daikin MTKL50XV16 मॉडल उन लोगों के लिए अच्छा विकल्प हो सकता है जो भरोसेमंद कूलिंग और लंबी ड्यूरेबिलिटी चाहते हैं। डाइकिन का पेटेंट Swing Compressor इसकी बड़ी खासियतों में से एक है जो कम वायब्रेशन के साथ एफिशिएंट परफॉर्मेंस देता है। इसमें Dew Clean Technology दी गई है जो इनडोर यूनिट के हीट एक्सचेंजर को साफ रखने में मदद करती है और ताजा हवा का फ्लो बनाए रखती है। यह 1.5 Ton Inverter AC आपके कमरे के लिए परफेक्ट साबित हो सकता है। वहीं कंपनी का दावा है कि ये वाला एसी 52 डिग्री तक की गर्मी में भी बढिया कूलिंग दे सकता है।

नया AC खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
टन (Ton) क्षमता
नया एयर कंडीशनर खरीदते समय सबसे पहले यह समझना जरूरी है कि जिस जगह या कमरे में एसी लगाना है, उसका साइज क्या है। कितने टन का AC लेना है यह स्पेस साइज पर निर्भर करता है। छोटे कमरे में ज्यादा टन और बड़े कमरे के लिए कम टन का एसी लेना, फिजूल ही है। आमतौर पर 100-120 वर्ग फुट तक के कमरे के लिए 1 Ton AC, 120-180 वर्ग फुट तक एरिया के लिए 1.5 Ton AC और इससे बड़े कमरों के लिए 2 Ton AC बेहतर माना जाता है। वहीं अगर आपका कमरा छत पर है या फिर किसी एसी जगह पर है जहां पूरा दिन धूप पड़ती है जो भी 2 टन एसी चुनना समझदारी होगी।
स्टार रेटिंग
‘महंगा रोए एक बार, सस्ता रोए बार-बार’ ये कहावत सुनी है? एसी खरीदने का फैसला भी कुछ ऐसा ही है। 5 Star AC थोड़े महंगे आते हैं और 3 Star AC कुछ सस्ते। लेकिन अगर आपके एसी का यूज़ ज्यादा है, आप दिनभर एसी चलाते हैं या फिर कई सालों तक चलाने के लिए नया एसी ले रहे हैं, जो ऐसी स्थिति में 5 स्टार एसी चुनना फायदे का सौदा साबित हो सकता है। हर दिन कुछ यूनिट बिजली बचाकर यह लंबे समय में बड़ा फायदा कर सकता है। स्टार रेटिंग के साथ ही खरीदारी के समय एनुअल एनर्जी कंजप्शन की जानकारी भी देखना जरूरी होता है।
Inverter AC
आज के समय में ज्यादातर लोग इन्वर्टर टेक्नोलॉजी वाले एसी को प्राथमिकता देते हैं। ये AC नॉर्मल की तुलना में ज्यादा एफिशिएंट माने जाते हैं। Inverter compressor कमरे के तापमान के अनुसार अपनी फैन स्पीड और कूलिंग को कम या ज्यादा करते रहते हैं। इससे बार-बार एसी कंप्रेसर के ऑन-ऑफ होने की जरूरत नहीं पड़ती और कूलिंग स्टेबल बनी रहती है। इसके साथ ही बिजली की खपत भी कम होती है। अगर AC का इस्तेमाल लंबे समय तक करना है तो Inverter Technology वाला मॉडल चुनना बेहतर साबित हो सकता है।
Convertible Cooling Mode
इन कुछ वर्षों में कन्वर्टिबल कूलिंग मोड एयर कंडीशनर में काफी फेमस फीचर बन गया है। आपने नोटिस किया होगा कि एसी में 4-in-1, 5-in-1 या 6-in-1 लिखा रहता है। यह कन्वर्टिबल कूलिंग मोड ही है जहां ग्राहक अलग-अलग कूलिंग लेवल चुन सकते हैं। मान लीजिए आपके कमरे में सिर्फ एक या दो लोग हैं और बाहर का तापमान भी बहुत ज्यादा नहीं है, तो आप AC को कम क्षमता वाले मोड पर चला सकते हैं। इसमें कम बिजली खपती है। वहीं अगर कमरे में ज्यादा लोग आ जाए और तेज गर्मी हो तो एसी की कूलिंग पावर बढ़ाई जा सकती है।
Copper Condenser
ज्यादातर एसी कॉपर कंडेंसर के साथ आ रहे हैं जिसे एयर कंडीशन का एक महत्वपूर्ण फीचर कहा जाएगा। दरअसल कॉपर तेजी से हीट ट्रांसफर कर सकता है और इससे कूलिंग परफॉर्मेंस बेहतर हो जाती है। वहीं Copper Condenser की मेंटेनेंस और रिपेयर भी आसान मानी जाती है। इन सब प्वाइंट्स को देखते हुए ऐसे एसी खरीदना फायदेमंद साबित हो सकता है जिनमें कंडेंसर और कनेक्टिंग ट्यूब्स कॉपर की हो।

उपरोक्त मुख्य प्वाइंट्स के साथ ही नया एसी खरीदते समय Anti-Dust Filter, PM2.5 Filter, Anti-Bacterial Filter और HD Filter जैसे एसी फिल्टर व एयर प्यूरिफिकेशन फीचर्स को जांचना भी फायदेमंद साबित हो सकता है। वहीं एसी में मौजूद एयरफ्लो या स्विंग जैसे फीचर्स भी हवा को पूरे कमर में फैलाने का काम करते हैं।
कई एयर कंडीशन में Self Clean, Auto Clean या Dew Clean Technology जैसे फीचर्स के साथ आते हैं जो एसी में पनपने वाले फंगस और बैक्टीरिया को खत्म कर हवा को ताजा बनाए रखते हैं। ऐसे फीचर वाले एसी चुनना भी अच्छा रहता है।
Ai का जमाना चल रहा है और नए एयर कंडीशनर भी इन एडवांस टेक्नोलॉजी के साथ आने लगे हैं। अगर आप भी ऐसे फीचर्स का शौक रखते हैं और अपने स्मार्टफोन से ही एसी को कंट्रोल करना चाहते हैं तो Smart AC चुने जा सकते हैं। इनमें Wi-Fi कनेक्टिविटी, Mobile App कंट्रोल सहित, Voice Control और AI Energy Saving जैसे फीचर्स मिल जाते हैं।
नोट: ऊपर बताई गई सभी AV मॉडल्स की कीमत खबर लिखे जाते वक्त की है। समय के साथ कंपनी और शॉपिंग प्लेटफॉर्म द्वारा इन प्राइस में बदलाव किया जा सकता है। इनके अलावा अगर आप सिर्फ 5 Star AC ही खरीदना चाहते हैं तो मार्केट में मौजूद बेस्ट प्रोडक्ट्स की जानकारी (यहां क्लिक) कर पढ़ सकते हैं। वहीं अगर आपकी जरूरत 3 Star AC है तो इसकी डिटेल्स (यहां क्लिक) कर चेक कर सकते हैं।


