
सूरज की तपिश बढ़ने लगी है और गर्म हवाओं ने देश को अपनी चपेट में ले लिया है। जून का महीना शुरू हो गया है और गर्मी अपने चरम पर है। ऐसी हालत में AC की ठंडी हवा गजब का सुकून दे जाती है। अगर आप भी घर में कोई नया एयर कंडीशनर लगवाना चाहते हैं तो आगे 1.5 Ton 5 star AC की लिस्ट दी गई है जो एडवांस टेक्नोलॉजी के साथ जबरदस्त कूलिंग तो देंगे ही और साथ ही अपनी 5 स्टार एनर्जी एफिशिएंसी के साथ बिजली की बचत भी करेंगे।
Daikin 1.5 Ton 5-Star Inverter Split AC
डाइकिन पुराने और भरोसेमंद एसी ब्रांड्स में से एक है। इस कंपनी का 1.5 टन वाली 5-स्टार इन्वर्टर स्प्लिट एसी उन ग्राहकों के लिए एक मजबूत विकल्प बन सकता है लंबे समय तक सही काम करने वाला एयर कंडीशनर चाहते हैं। अगर आपके कमरे पर सीधी धूप आती है तो Daikin AC ऐसी स्थिति में भी शानदार प्रदर्शन कर सकता है। 5-स्टार रेटिंग और हाई ISEER स्कोर इसे बिजली बचाने में माहिर बनाता है।

Daikin AC में मिलने वाला Coanda Airflow फीचर पूरे कमरे में समान रूप से ठंडी हवा फैलाता है। वहीं इसमें Dew Clean Technology और PM 2.5 फिल्टर जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं जो कूल और प्योर एयर क्वालिटी बनाए रखने में मदद करती हैं। डाइकिन को एक ऐसा विकल्प माना जा सता है जो कूलिंग तो कमाल की करेगा ही, वहीं साथ ही एनर्जी सेविंग के मामले में भी ग्राहकों का बिजली बिल कंट्रोल करेगा। ब्रांड के 1.5टन वाले ऐसी को 50-52 हजार की रेंज में परचेज कर सकते हैं।
Blue Star 1.5 Ton 5-Star Inverter Split AC
ब्लूस्टार एसी का फोकस प्रदर्शन और टिकाऊपन पर दिखाई देता है। कंपनी का यह 1.5 टन 5-स्टार इन्वर्टर स्प्लिट एसी तेज कूलिंग और मजबूत बिल्ड क्वॉलिटी के लिए पसंद किया जाता है। एसी में दिए कन्वर्टिबल कूलिंग मोड के चलते कमरे के माहौल को समझते हुए यह खुद ही अपनी कूलिंग कैपेसिटी को एडजस्ट कर लेता है। ग्राहक की जरूरत के अनुसार कूलिंग कंट्रोल करने के साथ ही यह बिजली की खतप भी कंट्रोल करता है।

Blue Star AC में मौजूद Anti-Corrosive प्रोटेक्शन जैसे फीचर एसी पुराना होने के बाद ही इसके काम में माहिर बनाए रखते हैं और परफॉर्मेंस में कमी नहीं आने देते हैं। अनुमान है कि यह 5-Star Energy rating वाला एसी पूरे साल में 500 से ज्यादा बिजली की यूनिट बचा सकता है। ऐसे लोग जो किसी स्टेबल और भरोसेमंद एयर कंडीशनिंग ब्रांड की तलाश में हैं, इस ब्लू स्टार एसी को चुन सकते हैं। इस एसी का लेटेस्ट मॉडल 50 हजार से कम में मिल जाएगा।
LG 1.5 Ton 5-Star Smart Inverter Split AC
एलसी उन टेक ब्रांड्स में से एक है जो लगभग सभी तरह के होम अप्लायंस बनाती है। एयर एंडीशनर के मामले में भी इस कोरियन कंपनी पर लोगों का भरोसा कायम है। प्रीमियम रेंज में LG का 5-Star AC जबरदस्त कूलिंग करने के साथ ही बिजली की भी बचत करता है। यह स्मार्ट एसी अपनी इंटेलिजेंस पावर के साथ खुद ही कमरे की जरूरत को भांपकर टेम्परेचर और एयर फ्लो कंट्रोल करता रहता है। इससे एसी कंप्रेसर पर एक्स्ट्रा लोड भी नहीं पड़ता है और यह एनर्जी एफिशिएंट बना रहता है।

ड्राइंग रूम या घर के हॉल के लिए इस एसी को उपयुक्त यानी सूटेबल माना जाएगा। इस LG AC की 5000W की कूलिंग पावर और 4-वे Air Swing बड़ी जगह में भी ठंडी हवा बराबर फैलाते हैं। बैलेंस्ड और फास्ट कूलिंग के साथ ही एनर्जी सेविंग के मामले में यह 5-स्टार एयर कंडीशनर उन लोगों के काम आ सकता है जो लंबे समय तक एक ही एसी का यूज़ करना चाहते हैं। इन दिनों चले डील्स और ऑफर्स में इस एसी को 45 हजार तक की रेंज में पा सकते हैं।
Samsung 1.5 Ton 5-Star 5-in-1 Convertible Inverter Split AC
कोरियन कंपनी का जिक्र हो और सैमसंग का नाम ना आए, ऐसा मुमकिन नहीं। Samsung की एसी रेंज भी मार्केट में अपना दबदबा बनाए हुए हैं। स्मार्ट टेक्नोलॉजी और बिजली बचाने में माहिर सैमसंग के एसी उन लोगों द्वारा अधिक पसंद किए जाते हैं तो कूलिंग और एनर्जी सेविंग के साथ एडवांस स्मार्ट फीचर्स पाना चाहते हैं। जैसा कि नाम से ही पता चलता है यह इसकी 5-इन-1 कन्वर्टिबल कूलिंग टेक्नोलॉजी के साथ आता है। यह भी अंडर ₹50000 एसी की श्रेणी में आता है।

इस Samsung AC में अलग-अलग परिस्थितियों के अनुसार कूलिंग क्षमता को चुना जा सकता है। सिर्फ गर्मी ही नहीं, उमस भरे माहौल में भी यह बिना दबाव के स्मूथ काम कर सकता है। इस 5-Star AC में AI बेस्ड एनर्जी मैनेजमेंट टेक का इस्तेमाल किया गया है जो परफॉर्मेंस से समझौता किए बिना हर मुमकिन स्थिति में बिजली की बचत करती है। यानी यह सैमसंग एसी आपका कमरा और बटुआ, दोनों को ठंडा रखेगा।
Carrier 1.5 Ton 5-Star Inverter Split AC
Carrier का 1.5 टन 5-स्टार इन्वर्टर स्प्लिट एसी अपनी Flexicool तकनीक और एनर्जी एफिशिएंसी के लिए जाना जाता है। इस वाले एसी में कन्वर्टिबल कूलिंग की सुविधा दी गई है जिससे ग्राहक अपनी जरूरत के हिसाब से बिजली की खपत और कूलिंग परफॉर्मेंस के बीच बैलेंस बना सकते हैं। सिर्फ इतना ही नहीं एसी में मौजूद डुअल फिल्ट्रेशन सिस्टम और हाई एम्बिएंट टेम्परेचर में बेहतर प्रदर्शन करने की क्षमता भी मौजूद है।

आपको जानकर हैरानी होगी कि कैरियर 100 साल पुरानी कंपनी है। इसकी शुरुआत अमेरिका में वर्ष 1902 में हुई थी। आज भी तगड़ी कूलिंग पावर, ड्यूरेबिलिटी और एडवांस इंजीनियरिंग के लिए Carrier AC को पंसद किया जाता है। तेज गर्मी में भी नया 1.5 टन इन्वर्टर एसी फास्ट और इफेक्टिव कूलिंग करता है और इसकी 5-Star बिजली की बचत भी करती है। मार्केट में इसे 40 हजार से 45 हजार की रेंज में पाया जा सकता है।
O’General 1.5 Ton 5-Star Inverter Split AC
प्रीमियम क्वालिटी वाले एसी की बात आती है तो O’General का नाम उनमें जरूर शुमार होता है। इस कंपनी का 1.5 टन वाला 5 स्टार एसी भारतीय बाजार में 55-60 हजार रुपये तक की रेंज में आता है। प्राइस के हिसाब से यह महंगा जरूर लग सकता है लेकिन, इसकी एनर्जी सेविंग तकनीक हर सप्ताह आपकी इतनी यूनिट बिजली बची देगी कि स्मार्ट इस्तेमाल के साथ 1000 रुपये प्रतिमाह से ज्यादा का बिजली बिल बचत हो सकता है।

एनर्जी सेविंग के साथ ही इसकी पहचान दमदार कूलिंग परफॉर्मेंस के लिए भी है। यह मॉडल हाई टेम्परेचर में भी इफेक्टिव कूलिंग देने के लिए जाना जाता है। अगर आप उन लोगों में से हैं जो दिनभर AC चलाना पसंद करते हैं तो यह एसी मजबूत कूलिंग क्षमता के साथ ही भरोसेमंद प्रदर्शन कर सकता है। इस शानदार और कई सालों तक चलने वाले एसी के लिए 60 हजार रुपये का खर्च करने पड़ सकते हैं।
Hitachi 1.5 Ton 5-Star Inverter Window AC
स्प्लिट एसी तो बंद घरों में इस्तेमाल होते हैं लेकिन खिड़की वाला कमरा है तो उसमें अक्सर लोग Window AC लगाना पंसद करते हैं। इनमें फिटिंग का झंझट भी नहीं होता और स्प्लिट की तुलना में किफायती भी होते हैं। ऐसे ही ग्राहकों के लिए हम हिताची के 1.5 टन 5 स्टार विंडो एसी की डिटेल लेकर आए हैं। इसे 35 हजार रुपये तक की रेंज में खरीदा जा सकता है।

इसका इन्वर्टर कंप्रेसर कमरे के तापमान के अनुसार कूलिंग को एडजस्ट करता है जिससे बिजली की भारी बचत होती है और हाई 5-स्टार रेटिंग के चलते बिल बहुत कम आता है। 100% कॉपर कंडेंसर कॉइल्स तेजी कूलिंग करती हैं। वहीं इसका ट्विन रोटरी कंप्रेसर बिना किसी कंपन या आवाज के शांत काम करता है। इसका स्टेबलाइजर-फ्री ऑपरेशन वोल्टेज के उतार-चढ़ाव को खुद संभाल लेता है। इस Hitachi Window AC की सर्विस में भी ज्यादा खर्चा नहीं आता है।
क्या 5-Star AC खरीदना सही रहेगा?
गर्मी बढ़ने के साथ ही एयर कंडीशनर घरों की जरूरत बन चुका है। नया AC खरीदते वक्त अक्सर मन में सवाल उठता है कि 3-स्टार एसी लेना चाहिए या फिर 5-स्टार AC परचेज करना चाहिए। दरअसल 5 स्टार एसी कीमत के मामले में कुछ महंगे होते हैं और यही बड़ी वजह बन जाती है। लेकिन अगर आप अपना बजट अडजेस्ट कर सकते हैं और आपके एसी का भरपूर इस्तेमाल होने वाला है तो 5-Star AC एक समझदारी भरा विकल्प सबित हो सकता है।
5-स्टार एयर कंडीशनर की शुरुआती कीमत भले ही ज्यादा लगती हो लेकिन बाद में बिजली की कम खपत और बेहतर एनर्जी एफिशिएंसी इसे लंबे समय तक एक बेहतर इन्वेस्टमेंट साबित कर सकती है। अगर मोटे तौर पर हर महीने यह 800 से 1000 रुपये की बिजली बचा रहा है तो आप खुद सोचिए 5 साल में कुल कितने रुपये कम बिजली बिल से बचाए जा सकते हैं।
किसे 5-Star AC खरीदना चाहिए?
- जिनके घर में AC रोजाना 8 घंटे या उससे ज्यादा समय तक चलता है।
- जो बिजली के बढ़ते बिल से परेशान हैं और हर महीने का खर्च कम करना चाहते हैं।
- जो अपने AC को 7-8 साल या उससे अधिक समय तक इस्तेमाल करना चाहते हैं।
- जिन इलाकों में गर्मी का मौसम लंबे समय तक रहता है और कई महीनों तक AC चलता है।
- जिनके घर में AC दिन और रात दोनों समय इस्तेमाल किया जाता है।
- जो वन-टाईम पेमेंट से ज्यादा लंबे समय की बचत को महत्व देते हैं।
- जिनके घर में एक से ज्यादा AC लगे हैं और बिजली खपत कम करना चाहते हैं।
- जो Energy Efficient और पर्यावरण के लिए बेहतर विकल्प चुनना चाहते हैं।
- Work From Home करने वाले लोग, जिनके कमरे में दिनभर AC चलता है।

5-Star AC के फायदे
बिजली का बिल कम
5-स्टार एयर कंडीशनर का सबसे बड़ा फायदा इसकी Energy Efficiency है। यह समान क्षमता वाले 3-स्टार एसी की तुलना में कम बिजली खर्च करता है। यदि आपका AC रोजाना 8-10 घंटे या इससे ज्यादा चलता है, तो हर महीने बिजली के बिल में अच्छा-खासा अंतर देखने को मिल सकता है। रातभर एसी चलाकर सोना पसंद करते हैं तो यह बहुत ज्यादा फायदेमंद साबित होंगे।
लंबे समय में पैसे की बचत
कई लोग एसी की शुरुआती कीमत देखकर 3-स्टार एसी खरीद लेते हैं क्योंकि 5-स्टार एसी थोड़ा महंगा पड़ता है। लेकिन यह बात भी दिमाग में रखनी चाहिए कि AC एक ऐसी मशीन है जो एक बार खरीदे जाने के बाद कई सालों तक चलेगी। 5 Star AC खरीदने में शुरुआत में थोड़ा ज्यादा पैसा लग सकता है, लेकिन हर महीने बिजली बिल में होने वाली बचत धीरे-धीरे इस एक्स्ट्रा प्राइस को आसानी से कवर कर लेती है। लंबे समय में हुई पैसे की बचत 3-स्टार और 5-स्टार एसी के प्राइस गेप से ज्यादा हो जाती है।
एडवांस टेक्नोलॉजी
आजकल अधिकर 5 Star AC आधुनिक इन्वर्टर तकनीक के साथ आते हैं। Inverter Compressor कमरे के तापमान के अनुसार अपनी स्पीड को कंट्रोल करता रहता है। इससे कमरा ना तो गर्म रहता है और ना ही बहुत ज्यादा ठंडा हो जाता है। इस तकनीक के चलते बार-बार एसी ऑन-ऑफ करने की जरूरत भी नहीं पड़ती है। कूलिंग स्टेबल बनी रहती है और एसी पर एक्स्ट्रा प्रैशन भी नहीं पड़ता है।
पर्यावरण के लिए बेहतर
जब कोई उपकरण कम बिजली खर्च करता है तो बिजली उत्पादन की मांग भी कम होती है। इससे अप्रत्यक्ष रूप से ही सही लेकिन कार्बन उत्सर्जन घटाने में मदद मिलती है। किसी भी तरीके से हुई बिजली की बचत पर्यावरण को हो रहे नुकसान को भी कम करती है। आप अपने पैसों से बिजली का मोटा बिल तो भर सकते हैं लेकिन प्रकृति और पर्यावरण हो रहे नुकसान की भरपाई नहीं कर सकते हैं। इसलिए 5-Star AC केवल आपकी जेब के लिए ही नहीं, बल्कि पर्यावरण के लिए भी बेहतर विकल्प माने जाते हैं।


