Best 1.5-Ton 3-Star AC: वोल्टास, एलजी, पैनासोनिक, सैमसंग के एयर कंडीशनर पर शानदार ऑफर्स

भारत में गर्मी लगातार रिकॉर्ड तोड़ रही है और कई राज्यों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। ऐसे मौसम में एयर कंडीशनर अब सिर्फ लग्जरी नहीं रह गया है, बल्कि लोगों की जरूरत भी बन चुका है। इसके बिना मेट्रो सिटी ही नहीं, बल्कि टीयर-2 और टीयर-3 सिटी में भी रहना मुश्किल होने लगा है। बात करें कि आपके लिए कौन-सा एसी बढ़िया रहेगा, तो खासतौर पर 1.5 टन 3-स्टार इन्वर्टर AC इस समय सबसे ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं, क्योंकि ये मध्यम आकार के कमरों के लिए बेहतर कूलिंग देने के साथ बिजली की खपत को भी बैलेंस रखते हैं। वैसे, अब देखा जाए, तो कंपनियां सिर्फ कूलिंग तक सीमित नहीं हैं, बल्कि AI मोड, कन्वर्टिबल कूलिंग, Wi-Fi कंट्रोल, एयर फिल्ट्रेशन और सेल्फ-क्लीनिंग जैसी स्मार्ट टेक्नोलॉजी भी दे रही हैं। अगर आप इस समर सीजन नया AC खरीदने की सोच रहे हैं, तो Voltas, Samsung, Panasonic, LG आदि के ये मॉडल बेहतर विकल्प साबित हो सकते हैं।

Voltas 1.5 ton 3 Star Inverter Split AC (183INV, White)

Voltas का यह 1.5 टन 3-स्टार Inverter Split AC इस समय बड़ी छूट के साथ उपलब्ध है। कंपनी के इस मॉडल की एमआरपी 75,990 रुपये है, जो इस समय सिर्फ 37,690 रुपये में मिल रहा है यानी करीब 50 प्रतिशत का सीधा डिस्काउंट दिया जा रहा है।

Voltas का यह AC खास तौर पर भारतीय गर्मी को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। इसमें AI Enabled Convertible 6-in-1 Cooling Modes दिए गए हैं। यह 1.5 टन इन्वर्टर स्प्लिट AC मीडियम साइज रूम यानी लगभग 111 से 150 स्क्वायर फीट तक के लिए उपयुक्त माना गया है। कंपनी का दावा है कि यह AC 52 डिग्री सेल्सियस तक के तापमान में भी प्रभावी कूलिंग देने में सक्षम है। इसमें आपको कॉपर कंडेंसर मिलता है। Voltas के इस मॉडल में 4-Way Swing, Long Air Throw जैसे फीचर्स भी हैं। इसमें AI Adaptive Cooling सिस्टम मौजूद है, जो कमरे के तापमान और इस्तेमाल के हिसाब से खुद कूलिंग को ऑप्टिमाइज करता है। खूबियों की बात करें, तो इस AC में Sleep Mode, Auto Clean, Hidden Display, Anti Dust Filter, Gas Leak Detection और Memory Restart जैसे कई प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा, Geofencing फीचर भी मिलता है, जो स्मार्टफोन लोकेशन के आधार पर AC को कंट्रोल करने में मदद कर सकता है। कंपनी के अनुसार, इसका वार्षिक बिजली खपत लगभग 918.84 kWh है। वारंटी की बात करें तो Voltas इस मॉडल पर 1 साल की कॉम्प्रिहेंसिव वारंटी, 10 साल की इन्वर्टर कंप्रेसर वारंटी और 5 साल की PCB वारंटी दे रही है।

Panasonic 1.5 Ton 3-Star Smart Wi-Fi Inverter AC (CS/CU-SU18BKY3W,White)

Panasonic का यह Smart AC उन लोगों के लिए एक विकल्प हो सकता है, जो स्मार्ट फीचर्स और बेहतर एयर क्वालिटी चाहते हैं। इस एसी की एमआरपी ₹54,000 है, जो अभी ₹37,990 में मिल रहा है। कंपनी ने इसमें 8-in-1 कन्वर्टिबल मोड दिया है, जिससे कमरे की जरूरत और लोगों की संख्या के हिसाब से कूलिंग एडजस्ट की जा सकती है।

यह AC 55 डिग्री सेल्सियस तक के तापमान में भी तेज कूलिंग देने का दावा करता है। इसमें Wi-Fi सपोर्ट और MirAie ऐप कंट्रोल मिलता है, जिसकी मदद से आप स्मार्टफोन से AC कंट्रोल कर सकते हैं। इसमें PM0.1 Filter दिया गया है, जो हवा में मौजूद बेहद छोटे धूलकण और प्रदूषण को कम करने में मदद करता है। इसके अलावा, Dust Buster Technology हर 8 घंटे की रनिंग के बाद Outdoor Unit के कॉइल्स को ऑटोमैटिक साफ करती है। यह AC 100 प्रतिशत कॉपर ट्यूबिंग और कॉपर कंडेंसर कॉइल के साथ आता है। एनर्जी एफिशिएंसी की बात करें, तो यह AC 3-स्टार रेटिंग और 4.50 ISEER वैल्यू के साथ आता है। कंपनी के अनुसार, इसका वार्षिक बिजली खपत लगभग 877.74 kWh है। वारंटी के मामले में भी Panasonic ने इसे काफी मजबूत पैकेज बनाया है। कंपनी 10 साल की कंप्रेसर वारंटी, 5 साल की PCB वारंटी और 5 साल की Outdoor Unit Casing वारंटी दे रही है।

LG 1.5 Ton 3-Star Smart Inverter Split AC (AS-Q18JNXE,White)

LG के इस Smart Inverter AC की एमआरपी ₹75,190 है, जिसे अभी आप ₹36,489 में खरीद सकते हैं। कंपनी ने इसमें AI Convertible 6-in-1 मोड दिया है, जो जरूरत के हिसाब से कूलिंग और बिजली की खपत को एडजस्ट करता है।

LG ने इस AC में हाई-एफिशिएंसी Smart Inverter Compressor दिया है, जो कमरे के तापमान और उपयोग के हिसाब से अपनी स्पीड ऑटोमैटिक एडजस्ट करता है। कंपनी ने इसमें 55 डिग्री सेल्सियस तक प्रभावी कूलिंग सपोर्ट दिया है। इसमें 2-Way Air Swing फीचर है। इसका Cooling Capacity 4400W है, जिससे कमरे को तेजी से ठंडा करने में मदद मिलती है। LG ने इसमें VIRAAT Mode भी दिया है, जो बहुत ज्यादा गर्मी में तेजी से कूलिंग देने के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें 100 प्रतिशत Copper Condenser और Hi-Grooved Copper ट्यूबिंग दी गई है। खूबियों की बात करें, तो इसमें Gold Fin+, Ez Clean Filter, Auto Clean, Low Gas Detection, Smart Diagnosis System, Self Diagnosis, Comfort Air, Monsoon Comfort और Frost Wash/HimClean जैसे कई एडवांस फीचर्स दिए गए हैं। एनर्जी एफिशिएंसी की बात करें, तो यह AC 3-स्टार रेटिंग और 4.43 ISEER वैल्यू के साथ आता है। LG इस मॉडल पर 1 साल की कॉम्प्रिहेंसिव वारंटी, 5 साल की PCB और मोटर वारंटी और 10 साल की कंप्रेसर वारंटी दे रही है।

Daikin 1.5 Ton 3-Star Inverter Split AC (MTKL50XV16, White)

Daikin लंबे समय से प्रीमियम कूलिंग ब्रांड के तौर पर जाना जाता है और कंपनी का यह 1.5 टन 3-स्टार इन्वर्टर स्प्लिट AC भी उसी रणनीति को आगे बढ़ाता है। इस मॉडल की एमआरपी ₹56,100 है, जो अभी ₹37,490 में उपलब्ध है। यह AC सिर्फ कमरे को ठंडा करने पर फोकस नहीं करता है, बल्कि बेहतर एयर क्वालिटी और हेल्दी कूलिंग एक्सपीरियंस देने की कोशिश करता है।

इस मॉडल में PM2.5 फिल्टर दिया गया है, जो हवा में मौजूद छोटे धूल कणों और प्रदूषण को कम करने में मदद करता है। वहीं Dew Clean टेक्नोलॉजी AC के अंदर जमा गंदगी और नमी को साफ रखने में मदद करती है, जिससे लंबे समय तक बेहतर परफॉर्मेंस बनी रहती है। कंपनी ने इसमें Hepta Sense सिस्टम भी दिया है, जो तापमान और कूलिंग को ज्यादा स्मार्ट तरीके से मैनेज करता है। इसका 4.40 ISEER रेटिंग कई प्रतिस्पर्धी मॉडल्स से बेहतर माना जाता है, जिससे बिजली की बचत में भी मदद मिल सकती है। कंपनी इस AC पर 1 साल की प्रोडक्ट वारंटी, 5 साल की PCB वारंटी और 10 साल की कंप्रेसर वारंटी दे रही है। इसका मतलब है कि यूजर्स को लंबे समय तक कूलिंग परफॉर्मेंस और महत्वपूर्ण पार्ट्स की सुरक्षा मिलती है।

Hitachi 1.5 Ton 3-Star Hot & Cold Inverter Split AC (RAS.G318PHDIST,White)

Hitachi का यह Hot & Cold Inverter AC इस सूची के सबसे ज्यादा फीचर वाले मॉडल्स में से एक माना जा सकता है। ₹71,990 की MRP वाला यह AC फिलहाल करीब ₹41,499 में मिल रहा है। इसकी सबसे बड़ी खासियत है कि यह सिर्फ गर्मियों में कूलिंग ही नहीं बल्कि सर्दियों में हीटिंग का काम भी करता है, जिससे यह पूरे साल इस्तेमाल के लिए उपयोगी बन जाता है।

इस AC में 5500W कूलिंग और 5600W हीटिंग क्षमता दी गई है, जिससे यह तेजी से तापमान कंट्रोल कर सकता है। कंपनी ने इसमें Ice Clean टेक्नोलॉजी दी है, जो AC के अंदरूनी हिस्सों को साफ रखने में मदद करती है। साथ ही, Octa Sensor टेक्नोलॉजी कमरे के तापमान और उपयोग की स्थिति को समझकर कूलिंग को बेहतर तरीके से एडजस्ट करती है। इसका 4.7 ISEER रेटिंग इस रेंज में काफी बेहतर माना जाता है, जिससे यह ज्यादा एनर्जी एफिशिएंट विकल्प बन जाता है। कंपनी इस AC पर 1 साल की स्टैंडर्ड वारंटी, 10 साल की कंप्रेसर वारंटी और 5 साल की कंट्रोलर वारंटी दे रही है। यूजर्स Amazon Invoice के जरिए ब्रांड वारंटी का लाभ ले सकते हैं।

Samsung 1.5 Ton 3-Star Bespoke AI WindFree Inverter Smart Split AC (AR60H18D1LWNNA,white)

Samsung का Bespoke AI WindFree Inverter Smart AC इस समय प्रीमियम स्मार्ट फीचर्स वाले AC सेगमेंट में काफी चर्चा में है। इस एसी की एमआरपी ₹82,990 है, जो इस वक्त ₹38,990 में उपलब्ध है। कंपनी ने इसमें AI आधारित स्मार्ट कूलिंग और कनेक्टेड होम फीचर्स पर खास ध्यान दिया है।

इस AC में Wi-Fi सपोर्ट, Voice Control और SmartThings Integration मिलता है, जिसकी मदद से यूजर स्मार्टफोन या वॉयस कमांड के जरिए AC को कंट्रोल कर सकता है। AI Energy Mode बिजली की खपत को ऑप्टिमाइज करने में मदद करता है। इसकी सबसे बड़ी खासियत WindFree Cooling टेक्नोलॉजी है, जो सीधे तेज ठंडी हवा देने के बजाय छोटे एयर होल्स के जरिए कमरे में आरामदायक कूलिंग फैलाती है। इससे लंबे समय तक AC चलाने पर भी ज्यादा ठंडी हवा का झटका महसूस नहीं होता है। कंपनी इस AC पर 5 साल की कॉम्प्रिहेंसिव वारंटी और 10 साल की Digital Inverter Compressor वारंटी दे रही है। इस वारंटी के तहत यूजर्स लंबे समय तक बिना चिंता के AC का इस्तेमाल कर सकते हैं।

Blue Star 1.5 Ton 3-Star Wi-Fi Smart Inverter Split AC (IA318ZXUS, White)

Blue Star का यह Smart Inverter AC उन यूजर्स के लिए एक विकल्प हो सकता है, जो स्मार्ट फीचर्स और मजबूत एयरफ्लो चाहते हैं। इसकी एमआरपी ₹61,000 है, जो अभी ₹37,489 में उपलब्ध है। कंपनी ने इसमें Wi-Fi सपोर्ट और Voice Command फीचर्स दिए हैं, जिससे यूजर आसानी से स्मार्टफोन या स्मार्ट असिस्टेंट के जरिए AC कंट्रोल कर सकता है।

इस मॉडल में DigiQ Hepta Sensors दिए गए हैं, जो कमरे के तापमान और वातावरण को समझकर कूलिंग को ऑटोमैटिक तरीके से एडजस्ट करते हैं। साथ ही, इसका 614 CFM एयरफ्लो बड़े कमरे में भी तेजी से ठंडक फैलाने में मदद करता है। इसमें आपको 4-Way Swing फीचर मिलता है, जो कमरे के हर कोने तक हवा पहुंचाने का काम करता है। कंपनी इस AC पर 5 साल की प्रोडक्ट वारंटी और 10 साल की इन्वर्टर कंप्रेसर वारंटी दे रही है। यह वारंटी Electronic PCB, Indoor Unit की Evaporator Coil और Outdoor Unit की Condenser Coil जैसे महत्वपूर्ण पार्ट्स की रिपेयर, रिप्लेसमेंट और तकनीकी खराबियों को कवर करती है। हालांकि, एयर फिल्टर, प्लास्टिक और मेटल पार्ट्स, रिमोट हैंडसेट और गैस चार्जिंग इस वारंटी में शामिल नहीं हैं। यदि कंप्रेसर, इवेपोरेटर या कंडेंसर कॉइल से जुड़ी गैस चार्जिंग की जरूरत पड़ती है, तो उसका खर्च ग्राहक को अलग से देना होगा। कंपनी ने यह भी स्पष्ट किया है कि यह वारंटी केवल घरेलू उपयोग (Residential Usage) के लिए लागू होगी।

Haier 1.5 Ton 3-Star Twin Inverter Split AC (HSA17VP-R3NB-I)

Haier के Twin Inverter Split AC की एमआरपी ₹59,000 है, जिसे आप इस समय ₹33,990 में खरीद सकते हैं। कंपनी ने इस AC में हाई एयरफ्लो और सेल्फ-क्लीनिंग टेक्नोलॉजी पर ज्यादा फोकस किया है, जिससे यह भारतीय गर्मी के लिए काफी उपयोगी बन जाता है।

इस मॉडल की सबसे बड़ी खासियत इसका 900 CFM एयरफ्लो है, जो इस सूची में शामिल लगभग सभी ACs से ज्यादा माना जा सकता है। इसका फायदा यह है कि बड़े या ज्यादा गर्म कमरों में भी तेजी से ठंडक फैलती है। यह AC 3 स्टार एनर्जी रेटिंग और 4.35 ISEER वैल्यू के साथ आता है। इसमें IDU Frost Self Clean फीचर दिया गया है, जो केवल 21 मिनट में इंडोर यूनिट की वेट वॉश क्लीनिंग कर देता है, जिससे AC के अंदर जमा धूल और बैक्टीरिया को हटाने में मदद मिलती है। वहीं ODU Cyclone Clean टेक्नोलॉजी आउटडोर यूनिट के कंडेंसर पर जमी धूल, राख और गंदगी को साफ रखने में मदद करती है, जिससे कूलिंग परफॉर्मेंस और एनर्जी एफिशिएंसी लंबे समय तक बनी रहती है।

इस AC में 100% Grooved Copper Condenser Coil के साथ Indoor और Outdoor यूनिट पर Hydrofolic Blue Fin Coating दी गई है। यह कोटिंग नमी, धूल, एसिडिक और एल्कलाइन कणों से सुरक्षा प्रदान करती है, जिससे फिन्स में जंग और ऑक्सीडेशन की समस्या कम होती है। इसका फायदा यह है कि AC की लाइफ बढ़ती है और लंबे समय तक बेहतर कूलिंग मिलती रहती है।

कौन-सा AC डील सबसे ज्यादा वैल्यू देता है?

अगर इस साल के AC मार्केट ट्रेंड को ध्यान से देखें, तो साफ पता चलता है कि अब कंपनियां सिर्फ तेज कूलिंग पर फोकस नहीं कर रही हैं। वर्ष 2026 में स्मार्ट कनेक्टिविटी, कन्वर्टिबल कूलिंग मोड्स, AI बेस्ड ऑप्टिमाइजेशन और सेल्फ-क्लीनिंग टेक्नोलॉजी सबसे बड़े ट्रेंड बन चुके हैं। यही वजह है कि अब AC खरीदते समय केवल टन या स्टार रेटिंग देखना काफी नहीं है, बल्कि यह समझना जरूरी हो गया है कि कौन-सा मॉडल आपकी रोजमर्रा की जरूरतों के हिसाब से सबसे ज्यादा प्रैक्टिकल साबित होगा।

अगर आपका मुख्य फोकस कम बजट में एक भरोसेमंद AC खरीदना है, तो Haier का 1.5 टन 3-स्टार इन्वर्टर मॉडल सबसे आक्रामक कीमत पर उपलब्ध दिखता है। यह उन यूजर्स के लिए अच्छा विकल्प है जो पहली बार AC खरीद रहे हैं या कम इनिशियल कॉस्ट चाहते हैं। वहीं अगर बिजली की बचत आपकी प्राथमिकता है, तो Hitachi का Hot & Cold Inverter AC सबसे ज्यादा आकर्षक बन जाता है। इसका 4.7 ISEER रेटिंग इस पूरी लिस्ट में सबसे बेहतर है, जिसका मतलब है कि लंबे समय में बिजली बिल पर इसका असर कम पड़ेगा।

स्मार्ट होम फीचर्स पसंद करने वाले यूजर्स के लिए Samsung मजबूत विकल्प बनकर सामने आते हैं। Samsung का Bespoke AI WindFree AC AI एनर्जी मोड, SmartThings सपोर्ट और Wi-Fi कंट्रोल जैसी प्रीमियम सुविधाएं देता है। अगर आपकी प्राथमिकता सिर्फ ठंडी हवा नहीं, बल्कि बेहतर एयर क्वालिटी और कम मेंटेनेंस है, तो Daikin का 1.5 टन इन्वर्टर AC ज्यादा समझदारी भरा विकल्प लगता है। इसमें मिलने वाला PM2.5 फिल्टर, Dew Clean टेक्नोलॉजी और Hepta Sense सिस्टम इसे सामान्य कूलिंग मशीन से थोड़ा आगे ले जाता है। वहीं Haier का Twin Inverter AC उन लोगों को पसंद आ सकता है जिन्हें बहुत तेज एयरफ्लो और तेजी से कमरे को ठंडा करने वाला AC चाहिए। इसका 900 CFM एयरफ्लो इस लिस्ट में सबसे ज्यादा है, जो बड़े या ज्यादा गर्म कमरों में काफी उपयोगी साबित हो सकता है।

कुल मिलाकर देखा जाए तो अलग-अलग जरूरतों के हिसाब से हर मॉडल की अपनी खासियत है। लेकिन अगर डिस्काउंट, फीचर्स, लॉन्ग-टर्म यूज और ओवरऑल वैल्यू को एक साथ रखा जाए, तो Voltas, Hitachi आदि इस सेल सीजन के सबसे मजबूत ऑल-राउंड विकल्प बनकर सामने आते हैं।

ऑनलाइन AC खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखें?

भारत में ऑनलाइन AC खरीदना आज पहले से ज्यादा आसान और सस्ता हो गया है, खासकर समर सेल और बैंक ऑफर्स के दौरान। लेकिन सिर्फ भारी डिस्काउंट देखकर फैसला लेना हमेशा सही नहीं होता है। AC खरीदते समय सबसे पहले कमरे के साइज और टन क्षमता को समझना जरूरी है। सामान्य तौर पर 1.5 टन AC मीडियम साइज रूम के लिए सही माना जाता है, लेकिन अगर कमरे में सीधे धूप आती है या ज्यादा इलेक्ट्रॉनिक उपकरण चलते हैं, तो कूलिंग पर असर पड़ सकता है।

इसके बाद एनर्जी एफिशिएंसी को ध्यान से देखना चाहिए। कई लोग सिर्फ 3-स्टार या 5-स्टार रेटिंग देखकर फैसला लेते हैं, जबकि असली अंतर ISEER रेटिंग से पता चलता है। ज्यादा ISEER वैल्यू वाला AC वास्तविक इस्तेमाल में कम बिजली खर्च करता है और लंबे समय में ज्यादा किफायती साबित होता है।

आजकल ज्यादातर नए AC इन्वर्टर कंप्रेसर के साथ आते हैं, जो जरूरत के हिसाब से पावर एडजस्ट करते हैं। इससे बिजली की बचत होती है और कूलिंग भी ज्यादा स्थिर रहती है। इसके अलावा, कन्वर्टिबल मोड्स वाले AC भी तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं, क्योंकि वे जरूरत के हिसाब से अलग-अलग कूलिंग लेवल चुनने की सुविधा देते हैं।

वारंटी भी बहुत महत्वपूर्ण हिस्सा है। कई ब्रांड 10 साल तक कंप्रेसर वारंटी देते हैं, लेकिन PCB और पूरी मशीन की वारंटी अलग हो सकती है। PCB रिप्लेसमेंट काफी महंगा पड़ सकता है, इसलिए उसकी कवरेज जरूर चेक करनी चाहिए। इंस्टॉलेशन चार्ज भी पहले से जान लेना बेहतर रहता है, क्योंकि कई बार कम कीमत वाला AC इंस्टॉलेशन और एक्स्ट्रा कॉस्ट जोड़ने के बाद महंगा पड़ सकता है।

वहीं अगर आप स्मार्ट AC खरीदने की सोच रहे हैं, तो Wi-Fi, ऐप कंट्रोल और वॉयस असिस्टेंट सपोर्ट तभी उपयोगी होंगे जब आप वास्तव में उन फीचर्स का इस्तेमाल करने वाले हों। केवल ट्रेंड के कारण अतिरिक्त पैसे खर्च करना हर यूजर के लिए जरूरी नहीं है।

अंत में, हमेशा कॉपर कंडेंसर वाले मॉडल को प्राथमिकता देना बेहतर माना जाता है। कॉपर कंडेंसर बेहतर कूलिंग, कम मेंटेनेंस और ज्यादा टिकाऊपन देते हैं। भारतीय मौसम, खासकर गर्म और नमी वाले इलाकों में, यह अंतर लंबे समय में काफी मायने रखता है।