
यदि आप 20,000 रुपये के बजट में बढ़िया 5G स्मार्टफोन की तलाश में हैं, तो Infinix के पास आपके लिए कई शानदार विकल्प मौजूद हैं। Infinix ने हाल के वर्षों में किफायती 5G स्मार्टफोन्स (Infinix Note 40 Pro 5G, Infinix Note 40 5G, Infinix Note 30 5G, Infinix Note 40X 5G, Infinix Hot 50 5G) की पेशकश कर मार्केट में अपनी एक खास पहचान बनाई है। ये स्मार्टफोन्स न केवल दमदार प्रोसेसर और बेहतरीन कैमरा सेटअप के साथ आते हैं, बल्कि बड़ी बैटरी और फास्ट चार्जिंग जैसी प्रीमियम सुविधाएं भी प्रदान करते हैं। चाहे आपको हाई-रिफ्रेश रेट डिस्प्ले चाहिए हो या फिर बड़ी स्टोरेज कैपेसिटी, इनफिनिक्स के ये फोन्स आपके सभी जरूरतों को पूरा कर सकते हैं। यहां हम 20,000 रुपये से कम में उपलब्ध Infinix 5G Phones के प्राइस और स्पेसिफिकेशन के बारे में बता रहे हैं, ताकि आप अपने बजट में एक सही फोन चुन सकें।
20,000 रुपये से कम वाले इनफिनिक्स 5जी मोबाइल (2025)
| इनफिनिक्स 5जी फोन्स | कीमत |
| Infinix Note 40 Pro 5G | 19,999 रुपये (8GB+256GB) |
| Infinix Note 40 5G | 15,999 रुपये (8GB+256GB) |
| Infinix Note 30 5G | 15,999 रुपये (8GB+256GB) |
| Infinix Note 40X 5G | 12,999 रुपये (8GB+256GB) |
| Infinix Hot 50 5G | 10,990 रुपये (8GB+256GB) |
Infinix Note 40 Pro 5G

20,000 रुपये की बजट में Infinix Note 40 Pro 5G शानदार स्मार्टफोन है, इसकी कीमत फिलहाल फ्लिपकार्ट पर 19,999 रुपये है। फोन में 6.78 इंच का डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 1080 × 2436 पिक्सल है और यह 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। कैमरा सेटअप की बात करें, तो इसमें 108MP+2MP+2MP का ट्रिपल रियर कैमरा और 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में आपको मीडियाटेक Dimensity 7020 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर मिलता है, जिसकी क्लॉक स्पीड 2.2 गीगाहर्ट्ज है। फोन में 8GB रैम और 256GB का इनबिल्ट स्टोरेज मौजूद है। यह फोन 5000mAh की बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसमें डुअल सिम सपोर्ट है और 3G, 4G, 5G, VoLTE, Wi-Fi, NFC और IR ब्लास्टर जैसी कनेक्टिविटी सुविधाएं प्रदान करता है। यह स्मार्टफोन Android v14 पर चलता है।
Infinix Note 40 5G

Infinix Note 40 5G के 8GB+256GB वैरियंट की कीमत इस समय फ्लिपकार्ट पर 15,999 रुपये है। फोन में कंपनी ने मीडियाटेक Dimensity 7020 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है जिसकी स्पीड 2.2 गीगाहर्ट्ज है। यह 8GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ यह फोन बेहतरीन परफॉर्मेंस देता है। इसमें 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। फोन के डिस्प्लेकी बात करें, तो इसमें आपको 6.78 इंच का डिस्प्ले मिलता है, जिसका रिजॉल्यूशन 1080 × 2436 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 108MP + 2MP + 2MP का ट्रिपल रियर कैमरा और 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह स्मार्टफोन Android v14 पर चलता है और ब्लूटूथ सपोर्ट करता है। फोन में डुअल सिम, 3G, 4G, 5G, VoLTE, Wi-Fi, NFC और IR ब्लास्टर जैसी कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स हैं।
Infinix Note 30 5G

Infinix Note 30 5G के 8GB रैम + 256GB स्टोरेज वैरियंट की कीमत फ्लिपकार्ट पर 15,999 रुपये है। इसमें 6.78 इंच का डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 1080 × 2460 पिक्सल है और यह 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। कैमरा सेटअप की बात करें, तो इसमें 108MP+2MP का डुअल रियर कैमरा और 16MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में कंपनी ने मीडियाटेक Dimensity 6080 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है जिसकी क्लॉक स्पीड 2.4 गीगाहर्ट्ज है। यह फोन 8GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ आता है, जिसे मेमोरी कार्ड के जरिए 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। इसमें 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। यह स्मार्टफोन Android v13 पर चलता है। कनेक्टिविटी की बात करें, तो यह फोन डुअल सिम सपोर्ट करता है और 3G, 4G, 5G, VoLTE, Wi-Fi और NFC जैसी सुविधाएं प्रदान करता है।
Infinix Note 40X 5G

Infinix Note 40X 5G के 8GB रैम+256GB स्टोरेज वैरियंट की कीमत अमेजन पर 12,299 रुपये है। फोन में 6.78 इंच का डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 1080 × 2406 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz है। कैमरा सेटअप की बात करें, तो इसमें 108MP+2MP का ट्रिपल रियर कैमरा और 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में परफॉर्मेंस के लिए मीडियाटेक Dimensity 6300 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है जिसकी स्पीड 2.4 गीगाहर्ट्ज है। यह फोन 12GB तक रैम और 256GB इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आता है। यह स्मार्टफोन मेमोरी कार्ड को सपोर्ट करता है, जिसे 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो 18W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह Android v14 पर चलता है। बता दें कि यह फोन डुअल सिम सपोर्ट करता है और इसमें आपको 3G, 4G, 5G, VoLTE, Wi-Fi, NFC और IR ब्लास्टर जैसी कनेक्टिविटी सुविधाएं मिलती हैं।
Infinix Hot 50 5G

Infinix Hot 50 5G कंपनी का किफायती 5जी फोन है। फोन के 8जीबी रैम और 128जीबी स्टोरेज वैरियंट की कीमत अमेजन पर 10,990 रुपये है। इसमें कंपनी ने मीडियाटेक Dimensity 6300 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर का यूज किया है, जिसकी स्पीड 2.4 गीगाहर्ट्ज है। यह फोन 8GB तक रैम और 128GB स्टोरेज के साथ आता है। बता दें कि यह फोन हाइब्रिड मेमोरी कार्ड स्लॉट के साथ आता है, जिसकी मदद से स्टोरेज को 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। इसमें 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो 18W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन का डिस्प्ले 6.7 इंच का है, जिसका रिजॉल्यूशन 720×1600 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz है। कैमरा सेटअप की बात करें, तो इसमें 48MP + डेप्थ सेंसर का डुअल रियर कैमरा और 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह स्मार्टफोन Android v14 पर चलता है। फोन में डुअल सिम सपोर्ट है और यह 3G, 4G, 5G, VoLTE और Wi-Fi की सुविधाओं से लैस है।


