
अगर आप मोटोरोला के नए 5G स्मार्टफोन (Motorola 5G Mobile) की तलाश में हैं, तो मोटोरोला मोटो G64 5G, मोटो G45 5G, मोटो G35 5G, मोटो G73 और मोटो G54 5G बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं। ये सभी स्मार्टफोन दमदार प्रोसेसर, हाई-रिफ्रेश रेट डिस्प्ले, बड़ी बैटरी और शानदार कैमरा सेटअप के साथ आते हैं। खास बात यह है कि ये सभी डिवाइस 5G कनेक्टिविटी को सपोर्ट करते हैं, जिससे आपको तेज इंटरनेट स्पीड और बेहतर परफॉर्मेंस का अनुभव मिलता है। यदि पावरफुल और किफायती मोटोरोला 5G स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए मददगार साबित हो सकता है। आइए, जानते हैं 15000 रुपये से कम वाले मोटोरोला 5G स्मार्टफोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से।
15000 रुपये से कम वाले मोटोरोला 5G फोन (2025)
| मोटोरोला 5जी फोन | कीमत |
| Motorola Moto G64 5G | 14,900 रुपये (8GB+128GB) |
| Motorola Moto G45 5G | 11,999 रुपये (8GB+128GB) |
| Motorola Moto G35 5G | 9,999 रुपये (4GB+128GB) |
| Motorola Moto G73 5G | 12,999 रुपये (8GB+128GB) |
| Motorola Moto G54 5G | 14,999 रुपये (8GB+128GB) |
Motorola Moto G64 5G

मोटोरोला मोटो G64 5G पावरफुल स्मार्टफोन है जो मीडियाटेक डायमेंसिटी 7025 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ आता है, जिसकी क्लॉक स्पीड 2.5 गीगाहर्ट्ज है। इसमें 8GB रैम और 128GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है, जिसे हाइब्रिड स्लॉट के जरिए 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। फोन में 6000mAh की बड़ी बैटरी है, जो 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। यह फोन 6.5 इंच की FHD+ डिस्प्ले 1080×2400 पिक्सल रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है, जिसमें पंच-होल डिजाइन दिया गया है। कैमरा सेटअप की बात करें, तो इसमें 50MP+8MP का डुअल रियर कैमरा और 16MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड v14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। फोन में डुअल सिम, 3G, 4G, 5G, VoLTE, Vo5G और वाई-फाई कनेक्टिविटी सपोर्ट है। Motorola Moto G64 5G के 8GB+128GB वैरियंट की कीमत अमेजन पर 14,900 रुपये है।
Motorola Moto G45 5G

मोटोरोला मोटो G45 5G के 8GB+128GB वैरियंट की कीमत फ्लिपकार्ट पर फिलहाल 11,999 रुपये है। फोन 6.5 इंच की HD+ डिस्प्ले 720×1600 पिक्सल रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है, जिसमें पंच-होल डिजाइन दिया गया है। कैमरा सेटअप में 50MP+2MP का डुअल रियर कैमरा और 16MP का फ्रंट कैमरा है। यह किफायती 5G स्मार्टफोन है जो डुअल सिम, 3G, 4G, 5G, VoLTE और वाई-फाई कनेक्टिविटी के साथ आता है। इसमें स्नैपड्रैगन 6s Gen3 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है, जिसकी क्लॉक स्पीड 2.3 गीगाहर्ट्ज है। फोन में 8GB तक रैम और 128GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है, जिसे हाइब्रिड स्लॉट के जरिए 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। 5000mAh की बैटरी 20W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड v14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर आधारित है।
Motorola Moto G35 5G

मोटोरोला मोटो G35 5G एंट्री-लेवल 5G स्मार्टफोन है, जिसकी कीमत फ्लिपकार्ट पर 9,999 रुपये है। यह यूनिसोक T760 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ आता है, जिसकी क्लॉक स्पीड 2.2 गीगाहर्ट्ज है। इसमें 4GB रैम और 128GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है, जिसे हाइब्रिड स्लॉट के जरिए 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। 5000mAh की बैटरी 18W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन में 6.72 इंच की FHD+ डिस्प्ले 1080×2400 पिक्सल रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ दी गई है, जिसमें पंच-होल डिजाइन मौजूद है। कैमरा सेटअप में 50MP+8MP का डुअल रियर कैमरा और 16MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड v14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। फोन में आपको डुअल सिम, 3G, 4G, 5G, VoLTE, Vo5G और वाई-फाई कनेक्टिविटी का सपोर्ट मिलता है।
Motorola Moto G73 5G

मोटोरोला मोटो G73 एक बेहतरीन 5G स्मार्टफोन । फोन के 8जीबी रैम और 128 जीबी वैरियंट की कीमत फ्लिपकार्ट पर 12,999 रुपये है। इसमें 6.5 इंच की FHD+ डिस्प्ले 1080×2400 पिक्सल रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है, जिसमें पंच-होल डिजाइन दिया गया है। कैमरा सेटअप की बात करें, तो इसमें 50MP+8MP का डुअल रियर कैमरा और 16MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है। फोन में डुअल सिम, 3G, 4G, 5G, VoLTE, वाई-फाई और NFC कनेक्टिविटी सपोर्ट है। इसमें मीडियाटेक डायमेंसिटी 930 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है, जिसकी क्लॉक स्पीड 2.2 गीगाहर्ट्ज है। यह 8GB रैम और 128GB इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आता है, जिसे हाइब्रिड स्लॉट के जरिए 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो 30W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड v13 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है।
Motorola Moto G54 5G

मोटोरोला मोटो G54 5G पावरफुल मिड-रेंज स्मार्टफोन है, जिसकी कीमत फ्लिपकार्ट पर 14,999 रुपये (8जीबी रैम और 128जीबी स्टोरेज) है। इसमें मीडियाटेक डायमेंसिटी 7020 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है, जिसकी क्लॉक स्पीड 2.2 गीगाहर्ट्ज है। यह 8GB रैम और 128GB इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आता है, जिसे हाइब्रिड स्लॉट के जरिए 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। फोन में 6000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें 6.5 इंच की FHD+ डिस्प्ले 1080×2400 पिक्सल रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है, जिसमें पंच-होल डिजाइन दिया गया है। कैमरा सेटअप में 50MP+8MP का डुअल रियर कैमरा और 16MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड v13 ऑपरेटिंग सिस्टम पर आधारित है। यह फोन डुअल सिम, 3G, 4G, 5G, VoLTE और वाई-फाई कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है।


