भारत में 8000 रुपये से कम में 5G स्मार्टफोन (2025)

भारत में 8,000 रुपये से कम की कीमत में 5G स्मार्टफोन ढूंढना आसान नहीं है, लेकिन कुछ ब्रांड इस बजट में भी 5G कनेक्टिविटी उपलब्ध कराने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि इस प्राइस सेगमेंट में विकल्प सीमित हैं, फिर भी कुछ एंट्री-लेवल स्मार्टफोन ऐसे हैं, जो अच्छे परफॉर्मेंस, लंबी बैटरी लाइफ और जरूरी फीचर्स के साथ आते हैं। इस आर्टिकल में हम भारत में 8000 रुपये से कम में उपलब्ध सबसे बेहतरीन 5G स्मार्टफोन्स की जानकारी दे रहे हैं, ताकि आप सही फोन का चुनाव कर सकें।

itel P55 5G

कीमतः 7,799 रुपये

itel P55 5G

itel P55 5G भारत में सबसे किफायती 5G स्मार्टफोन में से एक है। यह फोन MediaTek Dimensity 6080 प्रोसेसर और Mali-G57 MC2 GPU के साथ आता है, जो इस बजट में अच्छा परफॉर्मेंस देता है। यह Android 13 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है और इसमें 4GB रैम और 64GB स्टोरेज दी गई है। फोन में 6.6-इंच का HD+ IPS LCD डिस्प्ले है, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। कैमरा सेटअप की बात करें, तो इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा और एक AI लेंस दिया गया है, जबकि सेल्फी के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है। पावर के लिए इसमें 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। अन्य फीचर्स की बात करें, तो यह फोन डुअल सिम सपोर्ट, साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, Bluetooth 5.1, GPS और 3.5mm हेडफोन जैक के साथ आता है।

POCO C75 5G

कीमतः 7,999 रुपये

POCO C75 5G

POCO C75 5G भी एंट्री-लेवल 5G स्मार्टफोन है। यह Qualcomm Snapdragon 4s Gen 2 चिपसेट और Adreno GPU के साथ आता है, जिससे परफॉर्मेंस काफी बेहतर मिलता है। यह फोन Android 14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है और Xiaomi के HyperOS स्किन के साथ आता है। डिस्प्ले की बात करें, तो इसमें 6.88-इंच का HD+ LCD पैनल दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है और ब्राइटनेस 600 निट्स तक जाती है। कैमरा सेटअप में 50MP का प्राइमरी कैमरा और एक सेकेंडरी लेंस दिया गया है, जबकि फ्रंट में 5MP का कैमरा है। फोन में 5160mAh की बैटरी दी गई है, जो 18W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। अन्य फीचर्स में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, IP52 स्प्लैश रेसिस्टेंस, डुअल सिम सपोर्ट, Bluetooth 5.0 और USB Type-C पोर्ट शामिल हैं।

POCO M6 5G

कीमतः 8,499 रुपये

POCO M6 5G

POCO M6 5G का प्राइस ₹8,000 के बजट से थोड़ा ज्यादा है, लेकिन इसमें बेहतर फीचर्स मिलते हैं। यह फोन MediaTek Dimensity 6100+ प्रोसेसर और Android 13 (MIUI 14) ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इसमें 6.74-इंच का HD+ डिस्प्ले है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है और इसमें TUV लो ब्लू लाइट सर्टिफिकेशन और Corning Gorilla Glass प्रोटेक्शन भी दिया गया है। कैमरा सेटअप में 50MP का प्राइमरी कैमरा और 5MP का फ्रंट कैमरा शामिल है, जो 1080p @ 30fps वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है। बैटरी की बात करें, तो इसमें 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है, लेकिन बॉक्स में 10W चार्जर मिलता है। अन्य फीचर्स में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, स्प्लैश रेसिस्टेंस और 3.5mm हेडफोन जैक शामिल हैं।

नोट: स्मार्टफोन की कीमत Amazon और Flipkart पर बदलती रहती हैं। जब आप इसे चेक करेंगे, तब कीमत ऊपर-नीचे हो सकती हैं।