
अगर आप 15000 रुपये से कम कीमत में बेहतरीन सेल्फी कैमरा (Best Selfie Phones) वाला स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह लिस्ट आपके लिए यूजफुल हो सकती है। आज के समय में स्मार्टफोन केवल कॉल करने या इंटरनेट ब्राउजिंग के लिए ही नहीं, बल्कि सेल्फी लेने, वीडियो कॉलिंग करने, सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करने और ऑनलाइन मीटिंग्स या क्लासेस में भाग लेने के लिए भी महत्वपूर्ण हो गए हैं। इसलिए एक अच्छा फ्रंट कैमरा आपके फोन का एक जरूरी फीचर बन जाता है। हमने इस लिस्ट में 15000 रुपये से कम की कीमत में आने वाले उन स्मार्टफोन्स को शामिल किया है, जो दमदार फ्रंट कैमरा क्वालिटी, शानदार डिस्प्ले, पावरफुल बैटरी और बढ़िया प्रोसेसर के साथ आते हैं। आइए जान लेते हैं इन फोन्स के बारे में विस्तार सेः
Samsung Galaxy M17 5G
रियर कैमरा: 50MP + 5MP + 2MP
फ्रंट कैमरा: 13MP
शुरुआती कीमत: 14,499 रुपये

Samsung Galaxy M17 5G में 50MP प्राइमरी कैमरा, 5MP अल्ट्रा-वाइड और 2MP मैक्रो सेंसर के साथ ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है, जो FHD वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है। वहीं फ्रंट में 13MP का वाइड-एंगल कैमरा दिया गया है। यह फोन Samsung Exynos 1330 प्रोसेसर पर चलता है और Android v15 सपोर्ट के साथ आता है। इसमें आपको 6.7-इंच का Super AMOLED डिस्प्ले है, जिसमें FHD+ रिजॉल्यूशन, 90Hz रिफ्रेश रेट और Gorilla Glass प्रोटेक्शन मिलता है। फोन में 5000mAh बैटरी और 25W फास्ट चार्जिंग दी गई है। 5G सपोर्ट, डस्ट और वॉटर रेसिस्टेंस और 2TB तक एक्सपेंडेबल स्टोरेज इसे एक बैलेंस्ड ऑप्शन बनाते हैं।
स्टोरः अमेजन
realme Narzo 90

रियर कैमरा: 50MP + 2MP
फ्रंट कैमरा: 50MP
शुरुआती कीमत: 16,249 रुपये
realme Narzo 90 में 50MP प्राइमरी कैमरा और 2MP मोनो सेंसर के साथ डुअल कैमरा सेटअप मिलता है, जो FHD वीडियो रिकॉर्डिंग 60fps तक सपोर्ट करता है। खास बात इसका 50MP फ्रंट कैमरा है, जो स्क्रीन फ्लैश के साथ बेहतर सेल्फी और वीडियो कॉलिंग एक्सपीरियंस देता है। यह फोन MediaTek Dimensity 6400 Max प्रोसेसर पर काम करता है और Android 15 बेस्ड सिस्टम के साथ आता है। इसमें 6.57-इंच का Flexible AMOLED डिस्प्ले है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और AGC Dragontrail प्रोटेक्शन मिलता है। 7000mAh की बड़ी बैटरी और 60W फास्ट चार्जिंग इसे लंबा बैकअप और तेज चार्जिंग देती है।
स्टोरः अमेजन
Samsung Galaxy F70e 5G
रियर कैमरा: 50MP + 2MP
फ्रंट कैमरा: 8MP
शुरुआती कीमत: 13,440 रुपये

Samsung Galaxy F70e 5G में 50MP प्राइमरी कैमरा और 2MP डेप्थ सेंसर के साथ डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में 8MP कैमरा मौजूद है। यह फोन MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर पर चलता है और Android v16 सपोर्ट के साथ आता है। इसमें 6.7-इंच का LCD डिस्प्ले है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। फोन में 6000mAh की बड़ी बैटरी और 25W फास्ट चार्जिंग दी गई है। 5G सपोर्ट, डस्ट और वॉटर रेसिस्टेंस और 1.5TB तक एक्सपेंडेबल स्टोरेज इसे बजट यूजर्स के लिए अच्छा विकल्प बनाते हैं।
स्टोरः अमेजन
realme P4x
रियर कैमरा: 50MP + 2MP
फ्रंट कैमरा: 8MP
शुरुआती कीमत: 15,435 रुपये

realme P4x में 50MP प्राइमरी कैमरा और 2MP मोनो सेंसर के साथ डुअल कैमरा सेटअप मिलता है, जो 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है। वहीं फ्रंट में 8MP कैमरा दिया गया है। यह फोन MediaTek Dimensity 7400 Ultra प्रोसेसर पर चलता है और Android v15 के साथ आता है। इसमें 6.72-इंच का FHD+ LCD डिस्प्ले है, जिसमें 144Hz रिफ्रेश रेट मिलता है, जो स्मूथ एक्सपीरियंस देता है। वहीं फोन में आपको 7000mAh की बड़ी बैटरी और 45W सुपर फास्ट चार्जिंग मिलती है। 5G सपोर्ट, डस्ट और वॉटर रेसिस्टेंस और 2TB तक एक्सपेंडेबल स्टोरेज इसे पावर यूजर्स के लिए मजबूत विकल्प बनाते हैं।
स्टोरः अमेजन
Infinix Note 50s 5G+
रियर कैमरा: 64MP + 2MP
फ्रंट कैमरा: 13MP
शुरुआती कीमत: 14,999 रुपये

Infinix Note 50s 5G+ में कैमरा की बात करें, तो 64MP प्राइमरी कैमरा, 2MP मैक्रो कैमरा और डुअल LED फ्लैश के साथ Active Halo Lighting फीचर मौजूद है, जो 4K वीडियो रिकॉर्डिंग (30fps) को सपोर्ट करता है। वहीं फ्रंट में 13MP का वाइड-एंगल कैमरा दिया गया है, जो 4K वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है। फोन में MediaTek Dimensity 7300 Ultimate प्रोसेसर है और यह Android v15 पर चलता है। इसमें 6.78-इंच का AMOLED कर्व्ड डिस्प्ले है, जिसमें 144Hz रिफ्रेश रेट और Gorilla Glass 5 प्रोटेक्शन दिया गया है। फोन 5500mAh की बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग से लैस है। 5G सपोर्ट, डस्ट और वॉटर रेसिस्टेंस इसे और आकर्षक बनाते हैं।
स्टोरः फ्लिपकार्ट
Xiaomi Redmi Note 14 SE
रियर कैमरा: 50MP + 8MP + 2MP
फ्रंट कैमरा: 20MP
शुरुआती कीमत: 13,999 रुपये

Xiaomi Redmi Note 14 SE में कंपनी ने ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया है, जिसमें 50MP प्राइमरी, 8MP अल्ट्रा-वाइड और 2MP मैक्रो कैमरा हैं। वीडियो रिकॉर्डिंग FHD (30fps) तक सपोर्ट करती है। वहीं फ्रंट कैमरे में 20MP का वाइड-एंगल लेंस है। फोन में 6.67-इंच का AMOLED डिस्प्ले है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और Gorilla Glass 5 प्रोटेक्शन दिया गया है। यह MediaTek Dimensity 7025 Ultra चिपसेट और Android v15 पर काम करता है। इमसें 5110mAh की बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है। इसमें हाइब्रिड सिम स्लॉट है और स्टोरेज को 1TB तक बढ़ाया जा सकता है।
स्टोरः फ्लिपकार्ट
Tecno Pova 7 5G
रियर कैमरा: 50MP + AI कैमरा
फ्रंट कैमरा: 13MP
शुरुआती कीमत: 14,999 रुपये

Tecno Pova 7 5G के कैमरा की बात करें, तो रियर में 50MP वाइड एंगल कैमरा और एक AI कैमरा मौजूद है, जो 4K वीडियो (30fps) रिकॉर्ड कर सकता है। वहीं फ्रंट में 13MP का वाइड एंगल कैमरा है। फोन में MediaTek Dimensity 7300 Ultimate प्रोसेसर और Android v15 के साथ पेश किया गया है। इसमें 6.78-इंच का FHD+ LTPS IPS डिस्प्ले मिलता है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। 6000mAh की पावरफुल बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग इसे गेमिंग और हैवी यूजर्स के लिए भी बेहतर बनाते हैं। साथ ही, इसमें 1TB तक एक्सपेंडेबल स्टोरेज का ऑप्शन है।
स्टोरः फ्लिपकार्ट
OPPO K13x
रियर कैमरा: 50MP + 2MP
फ्रंट कैमरा: 8MP
शुरुआती कीमत: 11,999 रुपये

OPPO K13x में 6.67-इंच का LCD डिस्प्ले है, जो HD+ रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। यह MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर पर आधारित है और Android v15 पर चलता है। कैमरा सेटअप में 50MP प्राइमरी कैमरा और 2MP मोनो कैमरा शामिल है, जबकि फ्रंट में 8MP कैमरा दिया गया है। वीडियो रिकॉर्डिंग 60fps (रियर) और 30fps (फ्रंट) पर फुल HD सपोर्ट करती है। फोन में 6000mAh की बड़ी बैटरी और 45W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग है। यह 2TB तक एक्सपेंडेबल स्टोरेज और 5G कनेक्टिविटी के साथ आता है।
स्टोरः अमेजन
CMF Phone 1
रियर कैमरा: 50MP
फ्रंट कैमरा: 16MP
शुरुआती कीमत: ₹15,999

CMF Phone 1 अपने कस्टमाइजेबल डिजाइन के कारण सुर्खियों में रहा है, जो बैक पैनल को एक्सेसरी पॉइंट, लैनयार्ड, कार्ड होल्डर या किकस्टैंड जैसी एक्सेसरीज के साथ बदलने की सुविधा देता है। Nothing ब्रांड के महंगे फोन्स की तरह यह डिवाइस कैमरा क्वालिटी पर भी ध्यान देता है। इसमें 16MP का सेल्फी कैमरा, 50MP का प्राइमरी कैमरा और एक पोर्ट्रेट सेंसर दिया गया है। यह फोन 4K वीडियो रिकॉर्डिंग (30fps), Ultra XDR, AI Vivid Modes, नाइट मोड और मोशन कैप्चर जैसी शानदार फीचर्स सपोर्ट करता है। इसके अलावा, इसमें 6.7-इंच की Super AMOLED डिस्प्ले (120Hz रिफ्रेश रेट), MediaTek Dimensity 7300 प्रोसेसर, 8GB तक की रैम, 128GB स्टोरेज और 5,000mAh की बैटरी (33W फास्ट चार्जिंग) दी गई है। IP52 रेटिंग, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और NothingOS जैसी सुविधाएं इसे और आकर्षक बनाती हैं।
स्टोरः फ्लिपकार्ट
POCO M7 Pro
रियर कैमरा: 50MP
फ्रंट कैमरा: 20MP
शुरुआती कीमत: ₹12,499

POCO M7 Pro की खासियत इसका 20MP का AI Zoom सपोर्ट वाला सेल्फी कैमरा है। इसके रियर में 50MP का Sony LYT 600 प्राइमरी सेंसर (OIS) और 2MP का मैक्रो सेंसर मिलता है। यह AI नाइट मोड, इन-सेंसर जूम, पोर्ट्रेट मोड और ब्यूटी मोड जैसी कैमरा सुविधाएं देता है। यह फोन न केवल शानदार कैमरा, बल्कि दमदार परफॉर्मेंस भी ऑफर करता है। इसमें MediaTek Dimensity 7025-Ultra चिपसेट, 8GB तक की रैम, 256GB स्टोरेज, 6.67-इंच gOLED डिस्प्ले (120Hz रिफ्रेश रेट, 2100 निट्स ब्राइटनेस) दी गई है। 5,110mAh की बैटरी 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। अन्य फीचर्स में डुअल स्टीरियो स्पीकर (Dolby Atmos), इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, IP64 रेटिंग, 3.5mm ऑडियो जैक और IR ब्लास्टर शामिल हैं।
स्टोरः अमेजन
Samsung Galaxy M16
रियर कैमरा: 50MP
फ्रंट कैमरा: 13MP
शुरुआती कीमत: ₹11,721

Samsung Galaxy M16 में Samsung का नया लाइनियर कैमरा डिजाइन देखने को मिलता है, जो इसे आकर्षक बनाता है। इसमें 13MP का सेल्फी कैमरा, 50MP का प्राइमरी रियर कैमरा, 5MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 2MP का मैक्रो कैमरा मिलता है। यह FHD वीडियो रिकॉर्डिंग (30fps) और 10x डिजिटल जूम सपोर्ट करता है, हालांकि इसमें OIS मौजूद नहीं है। परफॉर्मेंस के लिहाज से यह Dimensity 6300 प्रोसेसर, 90Hz AMOLED डिस्प्ले, 6GB तक की रैम, 128GB स्टोरेज, छह साल तक Android अपडेट सपोर्ट करता है। इसमें 5,000mAh की बैटरी (25W फास्ट चार्जिंग), साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर, Samsung Knox Vault, Voice Focus और Quick Share जैसे एडवांस्ड फीचर्स दिए गए हैं।
स्टोरः अमेजन
Lava Blaze X
रियर कैमरा: 64MP
फ्रंट कैमरा: 16MP
शुरुआती कीमत: ₹15,999

Lava Blaze X अपने प्रीमियम डिजाइन और 16MP के फ्रंट कैमरे के कारण इस प्राइस रेंज में एक बेहतरीन ऑप्शन है। इसका बड़ा रियर कैमरा मॉड्यूल 64MP का Sony AI कैमरा और 2MP मैक्रो लेंस के साथ आता है। यह Dual View Video, Film Mode, Pro Video, Slow Motion, Timelapse, Portrait Mode, Beauty Mode और HDR जैसी कई एडवांस्ड कैमरा फीचर सपोर्ट करता है। फोन में 6.67-इंच की 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले (120Hz रिफ्रेश रेट), MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर, 8GB तक की रैम (8GB वर्चुअल रैम सपोर्ट के साथ), 128GB स्टोरेज और 5,000mAh की बैटरी (33W फास्ट चार्जिंग) दी गई है। अन्य फीचर्स में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और प्रीमियम बिल्ड क्वालिटी शामिल हैं।
स्टोरः फ्लिपकार्ट
Moto G45
रियर कैमरा: 50MP
फ्रंट कैमरा: 16MP
शुरुआती कीमत: ₹11,944

Moto G45 भी शानदार विकल्प हो सकता है। इसमें 16MP का सेल्फी कैमरा मिलता है। इसके रियर में 50MP का मेन कैमरा और 8MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस दिया गया है, जो मैक्रो लेंस की तरह भी काम करता है। यह Dual Capture, Portrait Mode, Night Vision, Live Filters, HDR और 4K वीडियो रिकॉर्डिंग (30fps) जैसी कैमरा फीचर को सपोर्ट करता है। डिजाइन के मामले में यह PU वेगन लेदर फिनिश में आता है और Brilliant Blue, Viva Magenta, Brilliant Green और Pink Lavender जैसे कलर ऑप्शन्स में उपलब्ध है। इसमें 6.5-इंच की LCD डिस्प्ले (120Hz रिफ्रेश रेट), Snapdragon 6s Gen 3 प्रोसेसर, 8GB तक की रैम, 128GB स्टोरेज और 5,000mAh बैटरी (18W चार्जिंग) दी गई है। अन्य फीचर्स में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट रीडर, IP52 रेटिंग, स्टीरियो स्पीकर, 3.5mm ऑडियो जैक और FM रेडियो शामिल हैं।
स्टोरः फ्लिपकार्ट
Realme P3x
रियर कैमरा: 50MP
फ्रंट कैमरा: 16MP
शुरुआती कीमत: ₹12,999

Realme P3x में 16MP का सेल्फी कैमरा, 50MP OMNIVISION OV50D प्राइमरी कैमरा और 2MP पोर्ट्रेट कैमरा मिलता है। यह AI Clear Face, Portrait Mode, Night Mode और 1080p वीडियो रिकॉर्डिंग (60fps) जैसी कैमरा फीचर्स सपोर्ट करता है। फोन में 6.72-इंच की 120Hz डिस्प्ले, Dimensity 6400 चिपसेट, 18GB डायनामिक रैम (10GB वर्चुअल रैम के साथ), 128GB स्टोरेज और 6,000mAh बैटरी (45W फास्ट चार्जिंग) दी गई है। यह Android 15 (Realme UI 6.0) पर चलता है और Rainwater Smart Touch, Military-Grade Shock Resistance और IP69 रेटिंग जैसी खास सुविधाएं भी ऑफर करता है।
स्टोरः अमेजन
Vivo T4x
रियर कैमरा:50MP
फ्रंट कैमरा: 8MP
शुरुआती कीमत: ₹13,999

Vivo T4x में 8MP का सेल्फी कैमरा, 50MP का AI प्राइमरी कैमरा और 2MP का बोकेह कैमरा मिलता है। यह AI Erase, AI Photo Enhance, AI Documents, Super Night Mode और 4K वीडियो रिकॉर्डिंग (30fps) जैसी फीचर्स के साथ आता है। फोन में 6.72-इंच की LCD डिस्प्ले (120Hz रिफ्रेश रेट), MediaTek Dimensity 7300 चिपसेट, 8GB तक की रैम (8GB एक्सटेंडेड रैम के साथ), 256GB स्टोरेज और 6,500mAh की बैटरी (44W FlashCharge) दी गई है। इसके अन्य फीचर्स में IR ब्लास्टर, डुअल स्टीरियो स्पीकर, Ultra Game Mode, 4D Game Vibration, Military MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन और IP64 रेटिंग शामिल हैं।
स्टोरः अमेजन
iQOO Z9x
रियर कैमरा:50MP
फ्रंट कैमरा:8MP
शुरुआती कीमत: ₹13,499

iQOO Z9x किफायती स्मार्टफोन है, जो 8MP के सेल्फी कैमरा के साथ आता है। इसके रियर में 50MP का AI कैमरा और 2MP बोकेह सेंसर दिया गया है। यह नाइट मोड, पोर्ट्रेट मोड, स्लो-मोशन वीडियो और 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें Snapdragon 6 Gen 1 चिपसेट, 6.72-इंच की 120Hz अडैप्टिव डिस्प्ले, 8GB तक की रैम (8GB वर्चुअल रैम के साथ), 256GB स्टोरेज और 6,000mAh की बैटरी (44W फास्ट चार्जिंग) दी गई है। यह IP64 रेटिंग, 3.5mm हेडफोन जैक और Hi-Res ऑडियो सपोर्ट के साथ आता है।
स्टोरः अमेजन
नोटः कीमत खबर लिखे जाने के समय की है और यह ऑनलाइन प्लेटफॉर्ट पर आधारित है। इसमें बदलाव संभव है।


