12,000 रुपये से कम में बेस्ट 5G फोन (2026), यहां देखें प्राइस लिस्ट और फीचर

अगर आप किफायती रेंज में एक बढ़िया 5G मोबाइल फोन की तलाश में हैं, तो इस रेंज में भी आपको कई शानदार फोन मिल जाएंगे। इस प्राइस रेंज में realme C83 5G, Samsung Galaxy F70e 5G, Vivo T4 Lite, Oppo A6x, POCO C85 5G, OPPO K13x, vivo Y19 5G, iQOO Z10 Lite, Infinix Note 50X 5G, Samsung Galaxy M16 5G आदि जैसे फोन मौजूद हैं। ये स्मार्टफोन्स तेज इंटरनेट, बेहतर कैमरा, लंबी बैटरी लाइफ और शानदार परफॉर्मेंस प्रदान करते हैं। 5G कनेक्टिविटी के साथ ये फोन ब्राउजिंग, स्ट्रीमिंग और गेमिंग का स्मूथ एक्सपीरियंस देते हैं। इस आर्टिकल में हमने ₹12,000 तक की 5G मोबाइल की लिस्ट तैयार की है। आइए जान लेते हैं इन 5जी स्मार्टफोन के प्राइस और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार सेः

5G फोन अंडर ₹12000 लिस्ट और प्राइस

स्मार्टफोन प्राइस
realme C83 5G
13,499 रुपये (4GB+64GB)
Samsung Galaxy F70e 5G 13,440 रुपये (4GB+128GB)
Vivo T4 Lite 11,878 रुपये (4GB+64GB)
Oppo A6x 10,999 रुपये (4GB+64GB)
POCO C85 5G 11,890 रुपये (4GB+128GB)
OPPO K13x 12,499 रुपये (4GB+128GB)
vivo Y19 5G 10,499 रुपये (4GB+64GB)
iQOO Z10 Lite 10,998 रुपये (6GB+128GB)
Infinix Note 50X 5G 11,499 रुपये (6GB+128GB)
Samsung Galaxy M16 5G 10,749 रुपये (4GB+128GB)

नोटः कीमत खबर लिखे जाने की समय की है और यह ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर आधारित है। इसमें बदलाव संभव है।

realme C83 5G

realme C83 5G

रियलमी सी83 5G में 6.7 इंच का LCD डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिजॉल्यूशन 720×1570 पिक्सल (HD+) और 144Hz रिफ्रेश रेट है। यह फोन पंच-होल डिजाइन के साथ बेजल-लेस स्क्रीन के साथ आता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 13MP का प्राइमरी रियर कैमरा दिया गया है, जो FHD वीडियो रिकॉर्डिंग @30fps को सपोर्ट करता है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 5MP फ्रंट कैमरा मौजूद है, जिसमें स्क्रीन फ्लैश का सपोर्ट मिलता है। परफॉर्मेंस की बात करें, तो इसमें MediaTek Dimensity 6300 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है, जिसमें 2.4GHz डुअल कोर और 2GHz हेक्सा कोर शामिल हैं। यह स्मार्टफोन 4GB और 6GB रैम विकल्पों के साथ आता है। इसमें 64GB और 128GB इंटरनल स्टोरेज मिलती है, जिसे बढ़ाया नहीं जा सकता है। पावर के लिए इसमें बड़ी 7000mAh बैटरी दी गई है, जो 15W क्विक चार्जिंग सपोर्ट करती है। यह Android v16 पर चलता है और डुअल सिम, 5G, Wi-Fi जैसी कनेक्टिविटी सुविधाओं के साथ आता है। बैंक ऑफर और कैशबैक के साथ आप इसे 12000 रुपये से कम में खरीद सकते हैं।

स्टोरः अमेजन

Samsung Galaxy F70e 5G

Samsung Galaxy F70e 5G में 6.7 इंच का LCD डिस्प्ले मिलता है, जिसका रिजॉल्यूशन 720×1600 पिक्सल (HD+) और 120Hz रिफ्रेश रेट है। यह फोन बेजल-लेस डिजाइन और नॉच डिस्प्ले के साथ आता है। कैमरा सेटअप की बात करें, तो इसमें डुअल रियर कैमरा दिया गया है, जिसमें 50MP वाइड-एंगल प्राइमरी कैमरा और 2MP डेप्थ सेंसर शामिल है, जो LED फ्लैश और HD @120fps वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है। सेल्फी के लिए इसमें 8MP वाइड-एंगल फ्रंट कैमरा दिया गया है। परफॉर्मेंस की बात करें तो फोन में MediaTek Dimensity 6300 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है, जिसमें 2.4GHz क्वाड कोर और 2GHz हेक्सा कोर शामिल हैं। यह 4GB और 6GB रैम के साथ आता है। इसमें 128GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोSD कार्ड के जरिए 1.5TB तक बढ़ाया जा सकता है। फोन में 6000mAh की बैटरी दी गई है, जो 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। यह Android v16 पर चलता है और डुअल सिम, 5G, Wi-Fi, डस्ट और वाटर रेसिस्टेंस जैसी सुविधाओं के साथ आता है। बैंक ऑफर और कैशबैक के साथ इसे 12000 रुपये से कम में खरीद सकते हैं।

स्टोरः अमेजन

Vivo T4 Lite

Vivo T4 Lite में 6.74 इंच का LCD डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिजॉल्यूशन 720×1600 पिक्सल (HD+) और 90Hz रिफ्रेश रेट है। यह फोन बेजल-लेस डिजाइन के साथ आता है। कैमरा की बात करें, तो इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 50MP वाइड-एंगल प्राइमरी कैमरा और 2MP डेप्थ सेंसर है, जो FHD वीडियो रिकॉर्डिंग @30fps सपोर्ट करता है। फ्रंट में 5MP कैमरा दिया गया है, जो FHD वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 6300 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है, जिसमें 2.4GHz डुअल कोर और 2GHz हेक्सा कोर शामिल हैं। यह फोन 4GB, 6GB और 8GB रैम विकल्पों के साथ आता है। इसमें 64GB, 128GB और 256GB स्टोरेज मिलती है, जिसे माइक्रोSD कार्ड की मदद से 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। फोन में 6000mAh बैटरी दी गई है, जो 15W फास्ट चार्जिंग और USB Type-C पोर्ट सपोर्ट करती है। यह Android v15 पर चलता है और 5G, डुअल सिम, Wi-Fi के साथ डस्ट और वाटर रेसिस्टेंस जैसी सुविधाएं देता है।

स्टोरः अमेजन

Oppo A6x

Oppo A6x में 6.75 इंच का LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 720×1570 पिक्सल (HD+) और 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। यह फोन बेजल-लेस डिजाइन के साथ आता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 13MP वाइड-एंगल प्राइमरी रियर कैमरा दिया गया है, जो 10x डिजिटल जूम और FHD वीडियो रिकॉर्डिंग @30/60fps सपोर्ट करता है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 5MP फ्रंट कैमरा दिया गया है, जिसमें स्क्रीन फ्लैश का सपोर्ट मिलता है। परफॉर्मेंस के लिए फोन में MediaTek Dimensity 6300 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। यह स्मार्टफोन 4GB और 6GB रैम विकल्पों के साथ आता है। इसमें 64GB और 128GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जिसे बढ़ाया नहीं जा सकता है। इस फोन में आपको 6500mAh की बड़ी बैटरी मिलती है, जो 45W Super VOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। यह Android v15 पर चलता है और डुअल सिम, 5G, Wi-Fi जैसी कनेक्टिविटी सुविधाओं के साथ आता है।

स्टोरः अमेजन

POCO C85 5G

POCO C85 5G में 6.9 इंच का बड़ा IPS LCD डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिजॉल्यूशन 720×1600 पिक्सल (HD+) और 120Hz रिफ्रेश रेट है। यह फोन बेजल-लेस डिजाइन और वॉटरड्रॉप नॉच के साथ आता है। फोन में कैमरा सेटअप को देखें, तो इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50MP वाइड-एंगल प्राइमरी कैमरा है, जो LED फ्लैश और Full HD वीडियो रिकॉर्डिंग @30fps को सपोर्ट करता है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 8MP वाइड-एंगल फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो FHD वीडियो रिकॉर्डिंग @30fps सपोर्ट करता है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 6300 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है, जिसमें 2.4GHz डुअल कोर और 2GHz हेक्सा कोर शामिल हैं। यह स्मार्टफोन 4GB, 6GB और 8GB रैम विकल्पों के साथ आता है। इसमें 128GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोSD कार्ड के जरिए 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। बैटरी के लिए इसमें 6000mAh बैटरी दी गई है, जो 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। यह Android v15 पर चलता है और डुअल सिम, 5G, Wi-Fi के साथ डस्ट और वाटर रेसिस्टेंस जैसी सुविधाएं देता है।

स्टोरः अमेजन

OPPO K13x

OPPO K13x

OPPO K13x फोन में 6.67 इंच का LCD डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिजॉल्यूशन 720×1604 पिक्सल (HD+) और 120Hz रिफ्रेश रेट है। यह पंच-होल डिजाइन के साथ बेजल-लेस है। इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 50MP वाइड-एंगल प्राइमरी कैमरा और 2MP मोनो कैमरा है। वहीं फ्रंट में 8MP वाइड-एंगल कैमरा है। यह फुल HD वीडियो रिकॉर्डिंग को 60fps (रियर) और 30fps (फ्रंट) पर सपोर्ट करता है। फोन में MediaTek Dimensity 6300 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है, जिसमें 2.4 GHz डुअल कोर और 2 GHz हेक्सा कोर शामिल हैं, जो बेहतरीन परफॉर्मेंस देता है। यह 4GB/6GB/8GB रैम विकल्पों के साथ आता है। इसमें 128GB स्टोरेज है, जिसे हाइब्रिड स्लॉट के जरिए 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। बैटरी की बात करें, तो यह पावरफुल 6000mAh की बैटरी और 45W सुपर VOOC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। यह स्मार्टफोन Android v15 पर आधारित है और डुअल सिम (नैनो), 3G, 4G, 5G, VoLTE, Wi-Fi जैसी कनेक्टिविटी सुविधाओं के साथ आता है। यह डस्ट और वाटर रेसिस्टेंट भी है।

स्टोरः फ्लिपकार्ट

vivo Y19 5G

vivo Y19 5G

vivo Y19 5G में 6.74 इंच का LCD डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 720×1600 पिक्सल (HD+) और 90Hz रिफ्रेश रेट है।इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 13MP वाइड-एंगल प्राइमरी कैमरा और 0.08MP कैमरा शामिल है। फ्रंट में 5MP वाइड-एंगल कैमरा है। यह फुल HD वीडियो रिकॉर्डिंग को 30fps पर सपोर्ट करता है। फोन में MediaTek Dimensity 6300 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है, जिसमें 2.4 GHz डुअल कोर और 2 GHz हेक्सा कोर हैं। यह 4GB/6GB रैम विकल्पों के साथ आता है। इसमें 64GB/128GB स्टोरेज आता है, जिसे 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। बैटरी की बात करें, तो इसमें 5500mAh की बैटरी और 15W फास्ट चार्जिंग के साथ USB Type-C पोर्ट है, जो दिनभर के उपयोग के लिए उपयुक्त है। स्मार्टफोन Android v15 पर आधारित है, जो यूजर को लेटेस्ट फीचर्स का अनुभव प्रदान करता है। फोन डुअल सिम (नैनो) सपोर्ट करता है और 3G, 4G, 5G, VoLTE, Wi-Fi जैसी कनेक्टिविटी है। यह डस्ट और वाटर रेसिस्टेंट भी है।

स्टोरः फ्लिपकार्ट

iQOO Z10 Lite

iQOO Z10 Lite

iQOO Z10 Lite में 6.74 इंच का LCD डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 720×1600 पिक्सल (HD+) और 90Hz रिफ्रेश रेट है। यह वाटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले के साथ आता है। फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 50MP वाइड-एंगल प्राइमरी कैमरा और 2MP डेप्थ कैमरा है। फ्रंट में 5MP वाइड-एंगल कैमरा है। यह फुल HD वीडियो रिकॉर्डिंग को 30fps पर सपोर्ट करता है। कंपनी ने फोन में MediaTek Dimensity 6300 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया है। यह फोन 4GB/6GB/8GB रैम विकल्पों के साथ आता है। वहीं इसमें 128GB/256GB स्टोरेज ऑप्शंस है, जिसे 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। इसमें 6000mAh की बैटरी और 15W फास्ट चार्जिंग के साथ USB Type-C पोर्ट है। यह स्मार्टफोन Android v15 पर आधारित है, जो यूजर को लेटेस्ट फीचर्स का अनुभव प्रदान करता है। कनेक्टिविटी के लिए डुअल सिम (नैनो), 3G, 4G, 5G, VoLTE, Wi-Fi जैसी जैसी सुविधाएं है। यह डस्ट और वाटर रेसिस्टेंट भी है।

स्टोरः अमेजन

Infinix Note 50X 5G

Infinix Note 50X 5G

इन्फिनिक्स नोट 50X 5G फोन में 6.67 इंच का 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिजॉल्यूशन 720×1600 पिक्सल है। कैमरा सेगमेंट में की बात करें, तो इसमें 50MP डुअल रियर कैमरा और 8MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसमें Dimensity 7300 Ultimate ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है, जिसकी स्पीड 2.5 GHz है, जिससे बेहतरीन परफॉर्मेंस मिलती है। यह फोन 8GB तक रैम और 128GB स्टोरेज के साथ आता है, जिसे हाइब्रिड स्लॉट के जरिए बढ़ाया जा सकता है। फोन में 5500mAh की बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग की सुविधा इस डिवाइस को दिनभर इस्तेमाल के लिए आदर्श बनाती है। यह स्मार्टफोन Android v15 पर आधारित है, जिससे यूजर को लेटेस्ट फीचर्स का अनुभव मिलेगा। यह डुअल सिम सपोर्ट करता है और 3G0, 4G, 5G, VoLTE, Wi-Fi, और IR ब्लास्टर जैसी कनेक्टिविटी सुविधाओं के साथ आता है।

स्टोरः फ्लिपकार्ट

Samsung Galaxy M16 5G

Galaxy M16

सैमसंग गैलेक्सी M16 5G में 6.7 इंच का 90Hz रिफ्रेश रेट वाला FHD+ डिस्प्ले है। कैमरा क्वालिटी भी शानदार है, क्योंकि इसमें 50MP + 5MP + 2MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 13MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसमें Dimensity 6300 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है, जिसकी स्पीड 2.4 GHz है। यह डिवाइस 8GB तक रैम और 128GB इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आता है, जिसे 1.5TB तक बढ़ाया जा सकता है। बैटरी सेगमेंट में 5000mAh की बैटरी और 25W फास्ट चार्जिंग इसे लंबे समय तक इस्तेमाल के लिए बढ़िया बनाते हैं। यह डिवाइस Android v15 पर काम करता है, जिससे लेटेस्ट सॉफ्टवेयर अपडेट्स मिलते रहते हैं। यह डुअल सिम फोन 3G, 4G, 5G, VoLTE, Wi-Fi और NFC सपोर्ट करता है।

स्टोरः अमेजन

नोटः कीमत ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर आधारित है और इसमें बदलाव संभव है।