दुनिया के सबसे तेज परफॉर्मेंस वाले मोबाइल फोन (2026), यहां देखें लिस्ट

यदि आप दुनिया के सबसे फास्ट परफॉर्मेंस वाले फोन की तलाश में हैं, तो हमारी यह लिस्ट आपके काम की हो सकती है। हमने AnTuTu बेंचमार्क स्कोर के आधार पर वर्ल्ड के सबसे तेज परफॉर्मेंस वाले फोन (World’s fastest mobile phone) की लिस्ट तैयार की है। आपको बता दें कि AnTuTu बेंचमार्क स्कोर मोबाइल परफॉर्मेंस को मापने के लिए सबसे ज्यादा उपयोग किया जाने वाला टूल है। इस बेंचमार्क ऐप को आप अपने Android फोन या iPhone पर चलाकर ओवरऑल स्कोर प्राप्त कर सकते हैं, जो फोन की परफॉर्मेंस कैपेबिलिटी को दर्शाता है। यह स्कोर कई पहलुओं पर आधारित होता है, जिसमें CPU, GPU, मेमोरी और UX (यूजर एक्सपीरियंस) शामिल होते हैं। यहां हम आपके लिए सबसे ज्यादा AnTuTu स्कोर वाले टॉप स्मार्टफोन्स की लिस्ट लेकर आए हैं। आइए जानते हैं कौन-सा स्मार्टफोन परफॉर्मेंस के मामले में सबसे आगे रहता है।

सबसे फास्ट परफॉर्मेंस वाले फोन (2026)

मॉडल का नाम AnTuTu स्कोर
Nubia Red Magic 11 Pro 3,969,812
iQOO 15 3,741,517
POCO F8 Ultra 3,690,466
OnePlus 15 3,609,191
Oppo Find X9 Pro 3,334,012
Vivo X300 Pro 3,331,699

Nubia Red Magic 11 Pro

AnTuTu स्कोर: 3,969,812

Nubia Red Magic 11 Pro गेमिंग और हाई-परफॉर्मेंस यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया स्मार्टफोन है, जिसमें Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है, जो 4.74GHz तक की क्लॉक स्पीड के साथ बेहद तेज परफॉर्मेंस देता है। इसका एनटूटू स्टोर 3,969,812 है। इसमें 16GB रैम और 512GB इंटरनल स्टोरेज मिलता है, जिससे हैवी गेमिंग और मल्टीटास्किंग आसानी से हो जाती है। फोन में 6.8-इंच की FHD+ AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। कैमरा सेटअप में 50MP प्राइमरी कैमरा, 50MP अल्ट्रा-वाइड और 2MP डेप्थ सेंसर मिलता है, जबकि फ्रंट में 16MP कैमरा दिया गया है। इसमें 7500mAh की बड़ी बैटरी मिलती है, जो 80W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह फोन Android 16 पर आधारित सॉफ्टवेयर के साथ आता है और 5G कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है। फिलहाल यह फोन इंडिया में उपलब्ध नहीं है।

iQOO 15

AnTuTu स्कोर: 3,741,517

iQOO 15 फ्लैगशिप परफॉर्मेंस वाला स्मार्टफोन है, जिसमें Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है जो हाई-एंड गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए तैयार किया गया है। इस फोन का एनटूटू स्कोर 3,741,517 है। यह फोन 12GB और 16GB रैम विकल्प के साथ आता है, जबकि स्टोरेज के लिए 256GB और 512GB ऑप्शन मिलता है। इसमें 6.85-इंच की QHD+ AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ स्मूथ और शार्प विजुअल्स प्रदान करती है। कैमरा सेक्शन में 50MP प्राइमरी सेंसर, 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया गया है, जो 3x ऑप्टिकल जूम और 100x डिजिटल जूम सपोर्ट करता है, जबकि सेल्फी के लिए 32MP फ्रंट कैमरा मौजूद है। फोन में 7000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 100W फ्लैश चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह डिवाइस Android 16 पर चलता है और 5G कनेक्टिविटी के साथ आता है।

POCO F8 Ultra

AnTuTu स्कोर: 3,690,466

POCO F8 Ultra पावरफुल फ्लैगशिप स्मार्टफोन है, जिसमें Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर का उपयोग किया गया है। यह हाई-एंड परफॉर्मेंस और गेमिंग के लिए जाना जाता है। इसका एनटूटू स्कोर 3,690,466 है। इसमें 12GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज है। फोन में 6.9-इंच की FHD+ AMOLED डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट है। कैमरा सेटअप में 50MP प्राइमरी कैमरा, 50MP टेलीफोटो मैक्रो कैमरा और 50MP पेरिस्कोप अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है, जो 5x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट करता है, जबकि फ्रंट में 32MP कैमरा मौजूद है। फोन में 6500mAh की बैटरी दी गई है, जो 100W क्विक चार्जिंग को सपोर्ट करती है और लंबे समय तक उपयोग के लिए उपयुक्त है। यह स्मार्टफोन Android 16 पर चलता है और 5G नेटवर्क सपोर्ट के साथ आता है।

OnePlus 15

AnTuTu स्कोर: 3,609,191

OnePlus 15 फ्लैगशिप सेगमेंट का पावरफुल स्मार्टफोन है, जिसमें Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है जो 4.608GHz तक की क्लॉक स्पीड के साथ बेहद तेज परफॉर्मेंस देता है। यह फोन 12GB और 16GB रैम विकल्प के साथ आता है और 256GB तथा 512GB इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है, जिससे मल्टीटास्किंग और हैवी ऐप्स आसानी से चलाए जा सकते हैं। इसमें 6.78-इंच की FHD+ LTPO AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो 165Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। कैमरा सेटअप में 50MP प्राइमरी कैमरा, 50MP अल्ट्रा-वाइड और 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा शामिल है, जो 3.5x ऑप्टिकल जूम और 120x डिजिटल जूम सपोर्ट करता है, जबकि फ्रंट में 32MP सेल्फी कैमरा दिया गया है। फोन में 7300mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 120W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह स्मार्टफोन Android 16 पर आधारित सॉफ्टवेयर के साथ आता है और 5G कनेक्टिविटी सपोर्ट करता है।

Oppo Find X9 Pro

AnTuTu स्कोर: 3,334,012

Oppo Find X9 Pro प्रीमियम फ्लैगशिप स्मार्टफोन है, जिसमें MediaTek Dimensity 9500 प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 16GB रैम और 512GB इंटरनल स्टोरेज मिलता है, जिससे यूजर्स को भरपूर स्टोरेज और तेज स्पीड मिलती है। फोन में 6.78-इंच की Flexible AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ शानदार कलर और स्मूथ विजुअल एक्सपीरियंस देती है। कैमरा सेटअप में 50MP प्राइमरी कैमरा, 50MP अल्ट्रा-वाइड, 200MP टेलीफोटो कैमरा और 2MP का अतिरिक्त सेंसर शामिल है, जो 3x ऑप्टिकल जूम और 120x डिजिटल जूम सपोर्ट करता है, जबकि सेल्फी के लिए 50MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसमें 7500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह फोन Android 16 पर चलता है और 5G कनेक्टिविटी के साथ आता है।

Vivo X300 Pro

AnTuTu स्कोर: 3,331,699

Vivo X300 Pro हाई-एंड कैमरा और परफॉर्मेंस फोकस्ड स्मार्टफोन है, जिसमें MediaTek Dimensity 9500 प्रोसेसर दिया गया है, जो फ्लैगशिप स्तर की परफॉर्मेंस देता है। इसमें 16GB रैम और 512GB इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है, जिससे फोन में तेज स्पीड और बेहतर मल्टीटास्किंग मिलती है। फोन में 6.78-इंच की AMOLED डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट है। कैमरा सेटअप में 50MP प्राइमरी कैमरा, 50MP अल्ट्रा-वाइड और 200MP टेलीफोटो कैमरा शामिल है, जो 3.5x ऑप्टिकल जूम और 100x डिजिटल जूम सपोर्ट करता है, जबकि फ्रंट में 50MP सेल्फी कैमरा दिया गया है। इसमें 6510mAh की बैटरी दी गई है, जो 90W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है और लंबे समय तक उपयोग के लिए उपयुक्त है। यह स्मार्टफोन Android 16 पर आधारित सॉफ्टवेयर के साथ आता है और 5G नेटवर्क सपोर्ट करता है।

नोट: हमने केवल वर्तमान-जेनरेशन फोन लाइनअप के टॉप-एंड मॉडल शामिल किए हैं। इनमें से कुछ फोन अभी भारत में लॉन्च नहीं हुए हैं।