
यदि आप 20,000 रुपये के बजट में बड़ी स्क्रीन वाला OLED डिस्प्ले फोन की तलाश कर रहे हैं, तो बाजार में कुछ बेहतरीन विकल्प मौजूद हैं। ये फोन न सिर्फ शानदार विजुअल एक्सपीरियंस देते हैं, बल्कि फास्ट प्रोसेसर, मल्टी कैमरा सेटअप और 5G कनेक्टिविटी जैसी खूबियों से भी लैस हैं। यहां हमने ₹20,000 के बजट में OLED डिस्प्ले वाले फोन की लिस्ट तैयार की है, जो आपके बजट में फिट भी हैं और फीचर्स से भरपूर भी:
20000 रुपये से कम में ओएलईडी डिस्प्ले वाले फोन (2025)
| स्मार्टफोन | प्राइस |
| Realme P2 Pro 5G | 18,999 रुपये (8GB+128GB) |
| Realme P1 Pro 5G | 15,999 रुपये (8GB+128GB) |
| OPPO F27 5G | 20,999 रुपये (8GB+128GB) |
| Realme P1 Speed 5G | 17,999 रुपये (8GB+128GB) |
| Motorola Edge 20 5G | 19,002 रुपये (8GB+128GB) |
| HMD Crest Max 5G | 12,990 रुपये (8GB+256GB) |
| Motorola Edge 20 Fusion | 18,999 रुपये (6GB+128GB) |
नोटः कीमत ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर आधारित है, जो बढ़ और घट सकती है।
Realme P2 Pro 5G

Realme P2 Pro बेहतरीन मिड-रेंज स्मार्टफोन है, जिसके शुरुआती वैरियंट की कीमत 18,999 रुपये है। यह फोन 6.7 इंच की 120Hz OLED डिस्प्ले के साथ विजुअल एक्सपीरियंस को और शानदार बना देता है। इसमें Snapdragon 7s Gen 2 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है, जो मल्टीटास्किंग और गेमिंग में बेहतर हो सकता है। फोन में 50+8MP का डुअल रियर कैमरा और 32MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है। यह 5200mAh की बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग के साथ आती है, जो कुछ ही मिनटों में बैटरी चार्ज कर देती है। यह Android v14 OS पर चलता है और इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर व 5G सपोर्ट भी मिलता है।
Realme P1 Pro 5G

Realme P1 Pro 5G के शुरुआती 8जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वैरियंट की कीमत फ्लिपकार्ट पर 15,999 रुपये है। यह फोन 6.7 इंच की बड़ी 120Hz OLED डिस्प्ले के साथ आता है, जो गेमिंग और वीडियो स्ट्रीमिंग के लिए परफेक्ट है। इसमें 50+8MP रियर कैमरा और 16MP फ्रंट कैमरा है। फोन में Snapdragon 6 Gen 1 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है और यह 5000mAh की बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग की सुविधा के साथ आती है। Android v14 OS के साथ आने वाला यह फोन 5G और फिंगरप्रिंट सेंसर सपोर्ट करता है।
OPPO F27 5G

अगर आपका बजट 20,000 रुपये से थोड़ा ज्यादा है, तो OPPO F27 5G भी एक ऑप्शन हो सकता है। फोन की कीमत 20,999 रुपये (8GB+128GB) है। इसमें 6.67 इंच की फ्लैट OLED डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ बेहद स्मूद एक्सपीरियंस देती है। इसमें 50+2MP रियर कैमरा सेटअप और 32MP का फ्रंट कैमरा है। फोन में 5000mAh की बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग दी गई है। OPPO F27 5G में कंपनी ने MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया है। यह भी Android v14 पर चलता है और फिंगरप्रिंट सेंसर व 5G कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है।
Realme P1 Speed 5G

Realme P1 Speed 5G भी आपके लिए एक विकल्प हो सकता है। फोन के 8जीबी रैम और 128जीबी स्टोरेज वैरियंट की कीमत फ्लिपकार्ट पर 17,999 रुपये है। इस फोन में इसमें 6.67 इंच की 120Hz OLED डिस्प्ले दी गई है। कंपनी ने इस फोन में MediaTek Dimensity 7300 Energy प्रोसेसर का उपयोग किया है। इसमें रियर पैनल पर 50+2MP का कैमरा और फ्रंट में 16MP का कैमरा मिलता है। 5000mAh की बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग के साथ यह फोन पूरे दिन का बैकअप देता है। Android v14 OS, फिंगरप्रिंट सेंसर और 5G सपोर्ट इसे इस सेगमेंट का एक मजबूत दावेदार बनाते हैं।
Motorola Edge 20 5G

इस प्रीमियम लुक वाले फोन में 6.7 इंच की 144Hz OLED डिस्प्ले दी गई है, जो बेहतरीन कलर और स्मूद स्क्रॉलिंग का अनुभव देती है। Motorola Edge 20 5G के 8जीबी रैम और 128जीबी स्टोरेज वैरियंट की कीमत फ्लिपकार्ट पर फिलहाल 19,002 रुपये है। फोन Snapdragon 778G प्रोसेसर के साथ आता है। कैमरा की बात करें, तो इसमें 108+16+8MP ट्रिपल रियर कैमरा और 32MP फ्रंट कैमरा मिलता है, जो फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए परफेक्ट है। फोन में 4000mAh की बैटरी और 30W फास्ट चार्जिंग दी गई है। साथ ही यह 5G सपोर्ट, NFC और फिंगरप्रिंट सेंसर जैसे स्मार्ट फीचर्स से लैस है।
HMD Crest Max 5G

बजट में दमदार फीचर्स चाहने वालों के लिए HMD Crest Max एक विकल्प हो सकता है। फोन के 8जीबी रैम और 256जीबी स्टोरेज वैरियंट की कीमत फ्लिपकार्ट पर 12,990 रुपये है। इसमें 6.67 इंच की 90Hz OLED डिस्प्ले दी गई है, जो ब्राइट और शार्प विजुअल देती है। 8GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ यह मल्टीटास्किंग में भी पीछे नहीं रहता। इसमें 64+5+2MP रियर कैमरा और 50MP का हाई-रेज सेल्फी कैमरा है। साथ ही, 5000mAh की बैटरी और 33W फास्ट चार्जिंग से यह पूरे दिन का बैकअप देता है। Android v14 OS और 5G सपोर्ट इसे एक अप-टू-डेट विकल्प बनाते हैं।
Motorola Edge 20 Fusion

इस फोन में भी 6.7 इंच की 90Hz OLED डिस्प्ले दी गई है, जो शानदार ब्राइटनेस और व्यूइंग एंगल्स के लिए जानी जाती है। इसमें MediaTek Dimensity 800U प्रोसेसर दिया गया है, जो 5G नेटवर्क को सपोर्ट करता है और अच्छा परफॉर्मेंस देता है। कैमरा सेक्शन में 108+8+2MP रियर कैमरा और 32MP फ्रंट कैमरा शामिल है। 5000mAh की बैटरी और 30W फास्ट चार्जिंग के साथ यह फोन भी लंबे समय तक साथ निभाता है। यह फोन भी NFC, फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है।


