
अब तक कर्व्ड OLED डिस्प्ले केवल प्रीमियम या फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स तक ही सीमित थे, लेकिन अब ये बजट सेगमेंट में भी आने लगे हैं। इससे मिड-रेंज स्मार्टफोन्स का लुक और यूजर एक्सपीरियंस काफी बेहतर हो गया है। आपको बता दें कि अब ₹20,000 से कम कीमत में भी ऐसे फोन मिल रहे हैं, जिनमें शानदार कर्व्ड डिस्प्ले के साथ दमदार परफॉर्मेंस भी मिलती है। Motorola और Realme जैसे ब्रांड इस बदलाव की अगुआई कर रहे हैं। इस लिस्ट में हमने ऐसे ही बेहतरीन कर्व्ड OLED डिस्प्ले वाले फोन्स का जिक्र कर रहे हैं, जिन्हें आप अपने बजट में खरीद सकते हैं।
Motorola Edge 60 Fusion
कीमत: 20,999 रुपये
अभी खरीदें!
Motorola Edge 60 Fusion में 6.67-इंच की कर्व्ड P-OLED डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 1220×2712 पिक्सल है और पिक्सल डेंसिटी 446 ppi है। कंपनी का दावा है कि इसकी ब्राइटनेस 4500 निट्स तक जा सकती है, जो इस प्राइस रेंज में सबसे ज्यादा हो सकती है। इसमें HDR10+, 120Hz रिफ्रेश रेट और हाई स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो का सपोर्ट भी मिलता है, जिससे व्यूइंग एक्सपीरियंस और भी बेहतर हो जाता है। डिस्प्ले प्रोटेक्शन के लिए इसमें Corning Gorilla Glass 7i दी गई है।

मुख्य फीचर्स
- रैम और स्टोरेज: 12GB तक रैम + 256GB स्टोरेज
- प्रोसेसर: MediaTek Dimensity 7400
- रियर कैमरा: 50MP + 13MP
- फ्रंट कैमरा: 32MP
- बैटरी: 5500mAh
Moto G85
कीमत: 17,699 रुपये
अभी खरीदें!
Moto G85 में 6.67-इंच की कर्व्ड P-OLED डिस्प्ले दी गई है, जो 1080×2400 पिक्सल का फुल HD+ रिजॉल्यूशन देती है। इसमें 120Hz का स्मूद रिफ्रेश रेट और 20:9 का आस्पेक्ट रेशियो है, जो स्क्रॉलिंग और वीडियो व्यूइंग को और बेहतर बनाता है। डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 1600 निट्स बताई गई है, जो धूप में भी स्क्रीन को साफ दिखाने में मदद करती है। इसमें स्लिम बेजल्स, पंच-होल डिजाइन और Gorilla Glass 5 से यह स्टाइल और मजबूती दोनों देता है।

मुख्य फीचर्स
- रैम और स्टोरेज: 12GB तक रैम+ 256GB स्टोरेज
- प्रोसेसर: Qualcomm Snapdragon 6s Gen 3
- रियर कैमरा: 50MP + 8MP
- फ्रंट कैमरा: 32MP
- बैटरी: 5000mAh
Realme 13 Pro
कीमत: 19,999 रुपये
अभी खरीदें!
Realme 13 Pro में 6.7-इंच की कर्व्ड OLED डिस्प्ले मिलती है, जिसका रिजॉल्यूशन 1080×2412 पिक्सल और आस्पेक्ट रेशियो 20.1:9 है। इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट और 394 ppi की पिक्सल डेंसिटी मिलती है, जिससे डिस्प्ले शार्प और स्मूद दिखाई देता है। डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 2000 निट्स है, जिससे यह आउटडोर में भी अच्छी तरह काम करता है। स्लिम बेजल्स, पंच-होल कटआउट और Gorilla Glass 7i डिजाइन को प्रीमियम बनाते हैं।

मुख्य फीचर्स
- रैम और स्टोरेज: 12GB तक रैम + 512GB तक स्टोरेज
- प्रोसेसर: Qualcomm Snapdragon 7s Gen 2
- रियर कैमरा: 50MP + 8MP + 2MP
- फ्रंट कैमरा: 32MP
- बैटरी: 5200mAh
Realme P2 Pro
कीमत: 18,198 रुपये
अभी खरीदें!
Realme P2 Pro में भी 6.7-इंच की कर्व्ड OLED डिस्प्ले दी गई है, जो 1080×2412 पिक्सल की FHD+ रिजॉल्यूशन के साथ आती है। इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट और 2000 निट्स की पीक ब्राइटनेस है, जिससे ब्राइट एनवायरमेंट में भी व्यूइंग क्लियर रहती है। 20:9 का आस्पेक्ट रेशियो और 394 ppi की पिक्सल डेंसिटी इसे अच्छा डिस्प्ले अनुभव देते हैं। साथ ही, इसमें स्लिम बेजल्स, पंच-होल डिजाइन और Gorilla Glass 7i की सुरक्षा भी मिलती है।

मुख्य फीचर्स
- रैम और स्टोरेज: 12GB तक रैम + 512GB स्टोरेज
- प्रोसेसर: Qualcomm Snapdragon 7s Gen 2
- रियर कैमरा: 50MP + 8MP
- फ्रंट कैमरा: 32MP
- बैटरी: 5200mAh


