इस हफ्ते लॉन्च के लिए तैयार हैं ये स्मार्टफोन, यहां देखें डिटेल

मई का महीना तेजी से बीत रहा है, लेकिन स्मार्टफोन कंपनियों ने इस आखिरी सप्ताह में अपने कई नए फोन लॉन्च करने के लिए तैयार है। इनमें से कुछ फोन शानदार फीचर्स के साथ आते हैं और कीमत में भी किफायती हैं। इसके अलावा, कुछ कंपनियां अपने क्षेत्र में नई तकनीकों के साथ नए स्टैंडर्ड स्थापित करने की कोशिश कर रही हैं। आइए जानते हैं इस हफ्ते लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन के बारे में…

Realme GT 7 और GT 7T

रियलमी iQOO की तरह अपनी लोकप्रिय फोन सीरीज को आगे बढ़ाते हुए 27 मई को Realme GT 7 और GT 7T लॉन्च करने जा रही है। ये फोन पिछले साल लॉन्च हुई GT 6 सीरीज के सेक्सेसर हैं। GT 7 भारत में MediaTek Dimensity 9400e चिपसेट के साथ आने वाला पहला फोन होगा। इसमें 6.78 इंच का AMOLED डिस्प्ले होगा, जिसका रिजॉल्यूशन 1.5K और रिफ्रेश रेट 120Hz होगा। डिस्प्ले की ब्राइटनेस 6,000 निट्स तक हो सकती है। फोन में 50 मेगापिक्सल का Sony IMX906 प्राइमरी कैमरा होगा, साथ ही 112 डिग्रीअल्ट्रा-वाइड और टेलीफोटो कैमरे भी होंगे। यह फोन 7,000mAh की बड़ी बैटरी और 120W फास्ट चार्जिंग के साथ आएगा। GT 7T में भी वही डिस्प्ले और बैटरी होगी, लेकिन यह MediaTek Dimensity 8400 प्रोसेसर पर चलेगा।

Realme Neo 7 Turbo

Realme Neo 7 Turbo

Realme, GT 7 के साथ-साथ 29 मई को Neo 7 Turbo भी लॉन्च करेगी, जिसमें MediaTek Dimensity 9400e चिपसेट होगा। यह फोन केवल चीन में उपलब्ध होगा। इसमें 7,700 mm2 का वैपर चैंबर होगा, जो लंबे समय तक बेहतर परफॉर्मेंस देगा। फोन में 7,200mAh की बैटरी और 100W चार्जिंग होगी। कैमरे की बात करें, तो इसमें 50 मेगापिक्सल का डुअल कैमरा सेटअप होगा।

Vivo S30 और S30 Pro Mini

Vivo S30

Vivo भी 29 मई को Realme के साथ अपने नए फोन S30 और S30 Pro Mini लॉन्च करेगी। 91Mobiles की एक रिपोर्ट के अनुसार, Vivo S30 में Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर और 6.67 इंच का OLED डिस्प्ले 1.5K रिजॉल्यूशन के साथ हो सकता है। वहीं, S30 Pro Mini में MediaTek Dimensity 9400e प्रोसेसर और 6.31 इंच का OLED डिस्प्ले 1.5K रिजॉल्यूशन के साथ होगा। दोनों फोन में 6,500mAh की बैटरी और IMX882 पेरिस्कोप कैमरा हो सकता है। ये फोन चीन में लॉन्च होंगे, लेकिन भारतीय टेक टिप्स्टर देबायन रॉय के अनुसार, Vivo इन्हें भारत में Vivo V60 और Vivo X200 FE के नाम से जल्द लॉन्च कर सकती है।