पत्थर जैसा मजबूत स्मार्टफोन, बारिश, धूल और गिरने से भी कुछ नहीं बिगड़ेगा!

आप ऐसा स्मार्टफोन चाहते हैं, जो सबसे मुश्किल हालात में भी टिका रहे, तो रग्ड फोन यानी Toughest Phones आपके लिए ही बने हैं। चाहे आप कंस्ट्रक्शन साइट पर काम करते हों, हाइकिंग या कैंपिंग का शौक रखते हों या बस ऐसा फोन चाहते हों, जो गिरने, पानी और धूल से बचे, तो ये फोन हर ऐसी चुनौती के लिए तैयार हैं। ये फोन MIL-STD और IP रेटिंग्स के साथ आते हैं। ऐसे ही सबसे मजूबत फोन की लिस्ट हमने नीचे दी है, जो पत्थर जैसा मजबूत है और बारिश, धूल और गिरने पर भी सुरक्षित रहेगा!

Samsung Galaxy XCover 7 Pro

Samsung Galaxy XCover 7 Pro रग्ड स्मार्टफोन है, जो मजबूत डिजाइन के साथ लगभग रेगुलर स्मार्टफोन जैसा अनुभव देता है। कंपनी के One UI 6 इंटरफेस के कारण यह रग्ड फोन कैटेगरी में सबसे बेहतर यूजर एक्सपीरियंस देने वाले डिवाइसेस में से एक माना जाता है। इसका डिजाइन आमतौर पर आने वाले मोटे और भारी रग्ड फोन्स से थोड़ा स्लिम है, जिससे इसे हाथ में पकड़ना ज्यादा आरामदायक लगता है। यह फोन MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन के साथ आता है यानी कठिन परिस्थितियों में भी आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें एक खास XCover बटन भी दिया गया है, जिसे यूजर अपनी जरूरत के हिसाब से कस्टमाइज कर सकता है। इसके अलावा, फोन में रिमूवेबल बैटरी मिलती है, जिससे जरूरत पड़ने पर एक्स्ट्रा बैटरी भी साथ रखी जा सकती है।

Samsung Galaxy XCover 7 Pro

स्पेसिफिकेशंस

  • डिस्प्लेः 6.6-इंच FHD+ IPS डिस्प्ले
  • बैटरीः 4,350mAh बैटरी
  • कैमरा: 50MP मेन कैमरा, 8MP अल्ट्रा-वाइड और 13MP फ्रंट कैमरा
  • फीचर्स: Snapdragon 7s Gen 3 प्रोसेसर, 6GB रैम, 128GB स्टोरेज (microSD सपोर्ट), MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन, कस्टमाइजेबल XCover बटन, 240g वजन

Doogee S200

Doogee S200 बेहद टफ और ऑल-राउंडर रग्ड स्मार्टफोन है, जिसे कठिन परिस्थितियों में काम करने वाले यूजर्स के लिए बनाया गया है। फोन में 6.72 इंच का FHD+ IPS डिस्प्ले है, जो आउटडोर विजिबिलिटी के लिए बेहतर है। इसमें Dimensity 7050 6nm चिपसेट, 12GB रैम और 100MP मेन कैमरा के साथ 20MP नाइट विजन कैमरा भी मिलता है, जिससे लो-लाइट में भी बेहतरीन फोटो ली जा सकती हैं। फोन IP68/IP69K वॉटर-डस्ट रेसिस्टेंट और MIL-STD-810H सर्टिफाइड है, यानी गिरने, दबने, पानी और डस्ट में भी आसानी से काम करेगा। 369 ग्राम का वजन और 1.8m ड्रॉप-प्रूफ डिजाइन इसे एक सच्चा रग्ड डिवाइस बनाते हैं।

स्पेसिफिकेशंस

  • डिस्प्लेः 6.72-इंच FHD+ IPS
  • बैटरीः 10100 बैटरी, 33W
  • कैमरा: 100MP मेन कैमरा, 20MP नाइट विजन और 2MP मैक्रो और 20MP फ्रंट कैमरा
  • फीचर्स: IP68/IP69K, MIL-STD-810H रेटिंग, 1.8m ड्रॉप रेसिस्टेंस, 369g वजन

Unihertz 8849 Tank 3 Pro

Unihertz 8849 Tank 3 Pro की बात करें, तो यह भी अल्ट्रा-रग्ड स्मार्टफोन है, जिसे खासतौर पर फील्ड वर्कर्स, एडवेंचर-लवर्स और प्रोफेशनल यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें 23,800mAh की विशाल बैटरी, इन-बिल्ट DLP प्रोजेक्टर, 120Hz बड़ा FHD+ डिस्प्ले और 200MP मेन कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 32 जीबी तक रैम और 512जीबी तक स्टोरेज की सुविधा है। यह फोन सिर्फ रग्ड नहीं बल्कि गैजेट-पावर्ड टूल है जिसमें 1,200 लुमेन की सुपर कैंपिंग लाइट, 64MP नाइट विजन कैमरा और 5G Dimensity 8200 प्रोसेसर है। IP68 रेटिंग और MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन इसे हर परिस्थिति के लिए अल्ट्रा-टफ बनाते हैं। 696 ग्राम वजन और 30mm मोटाई इसे एक मिनी सर्वाइवल डिवाइस जैसा महसूस कराती है।

Unihertz 8849 Tank 3 Pro

स्पेसिफिकेशंस

  • डिस्प्ले: 6.79-इंच FHD+ 120Hz LCD
  • बैटरी: 23,800mAh , 120W फास्ट चार्जिंग
  • कैमरा: 200MP मेन, 50MP अल्ट्रावाइड, 8MP टेलीफोटो, 64MP नाइट विजन और 50MP फ्रंट कैमरा
  • फीचर्स: IP68, MIL-STD-810H, 1.8m ड्रॉप प्रूफ, DLP प्रोजेक्टर, कैंपिंग लाइट

Hotwav Hyper 7 Pro 5G

Hotwav Hyper 7 Pro 5G भी हैवी-ड्यूटी रग्ड स्मार्टफोन है, जिसे कठिन परिस्थितियों में काम करने वालों के लिए डिजाइन किया गया है। फोन में 10,800mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 33W फास्ट चार्जिंग और OTG रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसमें 6.6-इंच FHD+ IPS डिस्प्ले के साथ 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है, वहीं पीछे 1.45-इंच का सेकेंडरी डिस्प्ले नोटिफिकेशन और क्विक-फंक्शन्स के लिए दिया गया है। कैमरा सेक्शन इसकी सबसे बड़ी खासियत है, 200MP मेन कैमरा और 24MP नाइट विजन सेंसर, साथ ही फ्रंट में 32MP कैमरा है। फोन IP68/IP69K और MIL-STD-810G रग्ड स्टैंडर्ड के साथ आता है, जिससे यह वॉटरप्रूफ, शॉकप्रूफ और डस्टप्रूफ बन जाता है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें 16GB रैम (36GB तक एक्सटेंड), 256GB स्टोरेज और डुअल 5G सपोर्ट मिलता है।

स्पेसिफिकेशंस

  • डिस्प्ले: 6.6-इंच FHD+ IPS, 120Hz, साथ में 1.45-इंच सेकेंडरी रियर डिस्प्ले।
  • बैटरी: 10,800mAh, 33W फास्ट चार्जिंग, OTG रिवर्स चार्जिंग।
  • कैमरा: 200MP रियर + 24MP नाइट विजन, 32MP फ्रंट कैमरा।
  • फीचर्स: IP68/IP69K, MIL-STD-810G, 16GB RAM (36GB तक), 256GB स्टोरेज, रग्ड बॉडी।

Unihertz Tank 4 Pro 5G

मजबूत फोन की इस लिस्ट में एक नाम Unihertz Tank 4 Pro 5G का भी है, जो अल्ट्रा-रग्ड स्मार्टफोन है। यह सिर्फ मजबूती नहीं है, बल्कि एक मिनी-प्रोजेक्टर जैसी प्रैक्टिकल सुविधाएं भी देता है। इसमें 11,600mAh की बड़ी बैटरी है, जो 120W सुपर फास्ट चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट भी है। फोन में 6.73-इंच FHD+ IPS डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। फोन का सबसे अनोखा फीचर इसका बिल्ट-इन 100 लुमेन्स DLP HD प्रोजेक्टर है, जिसे मीटिंग, मूवी और कैंपिंग के लिए उपयोग किया जा सकता है। कैमरा सेटअप में 50MP + 50MP + 64MP नाइट विजन ट्रिपल बैक कैमरा और फ्रंट में 50MP सेंसर दिया गया है। यह मॉडल IP68/IP69K, MIL-STD-810G सर्टिफिकेशन के साथ आता है। साथ ही 16GB रैम (32GB तक एक्सपैंशन) और 512GB स्टोरेज भी मिलता है।

Unihertz Tank 4 Pro 5G

स्पेसिफिकेशंस

  • डिस्प्ले: 6.73-इंच FHD+ IPS, 120Hz, 1440 × 3200 रिजॉल्यूशन।
  • बैटरी: 11,600mAh, 120W सुपर फास्ट चार्जिंग, OTG रिवर्स चार्जिंग।
  • कैमरा: 50MP + 50MP + 64MP नाइट विजन, 50MP फ्रंट कैमरा।
  • फीचर्स: बिल्ट-इन DLP प्रोजेक्टर (100 लुमेन्स), IP68/IP69K, MIL-STD-810G, 16GB RAM (32GB तक), 512GB स्टोरेज, कैंपिंग लाइट (5 मोड)।

Oukitel WP30 Pro

Oukitel WP30 Pro एक पावरहाउस रग्ड फोन है, जो ड्यूरेबिलिटी और फीचर्स का शानदार बैलेंस देता है। 11,000mAh की बड़ी बैटरी पूरे दिन के हैवी यूज को सपोर्ट करती है। वहीं इसमें आपको 120W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। 120Hz FHD+ डिस्प्ले, नाइट विजन कैमरा, IP68/IP69K रेटिंग और MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन इसे कठिन परिस्थितियों के लिए तैयार करते हैं। डुअल सिम, 5G, थर्मल इमेजिंग, फिंगरप्रिंट स्कैनर और फेशियल रिकॉग्निशन जैसे फीचर्स इसे खास बनाते हैं। हालांकि ये सबसे तेज फोन नहीं, लेकिन फील्ड वर्क के लिए बेस्ट है।

Oukitel WP30 Pro

स्पेसिफिकेशंस

  • डिस्प्ले: 6.78-इंच FHD+, 120Hz
  • बैटरी: 11,000mAh, 120W फास्ट चार्जिंग
  • कैमरा: 108MP मेन, 20MP नाइट विजन, 32MP फ्रंट
  • फीचर्स: IP68/IP69K, MIL-STD-810H, 5G, थर्मल इमेजिंग, नाइट विजन कैमरा, 414g वजन

Fossibot F102

Fossibot F102 बजट में रग्ड फोन चाहने वालों के लिए शानदार है। 6.58-इंच FHD+ 120Hz डिस्प्ले है, जो स्मूथ विजुअल्स देता है। इसमें आपको MediaTek Helio G99 चिपसेट और 12GB रैम की सुविधा मिलती है। बैटरी की बात करें, तो यह 16,500mAh की बड़ी बैटरी से लैस है। फोन में 108MP सैमसंग कैमरा और 20MP नाइट विजन कैमरा है, जो फोटोग्राफी को बेहतर बनाते हैं। IP68/IP69K, MIL-STD-810G और कैंपिंग लाइट जैसे फीचर्स इसे आउटडोर यूज के लिए परफेक्ट बनाते हैं। हालांकि 5G और वायरलेस चार्जिंग की कमी है।

Fossibot F102

स्पेसिफिकेशंस

  • डिस्प्ले: 6.58-इंच FHD+, 120Hz
  • बैटरी: 16,500mAh
  • कैमरा: 108MP मेन, 20MP नाइट विजन
  • फीचर्स: IP68/IP69K, MIL-STD-810G, USB-C, कैंपिंग लाइट , 500g वजन

Ulefone Armor 22

Ulefone Armor 22 उन लोगों के लिए है जो रग्ड फोन में शानदार कैमरा चाहते हैं। 64MP Sony मेन कैमरा और 64MP नाइट विजन कैमरा कम रोशनी में भी शानदार फोटो लेते हैं। 6.58-इंच FHD+ 120Hz डिस्प्ले और डेडिकेटेड कैमरा बटन है, जो फोटोग्राफी को आसान बनाते हैं। MediaTek Helio G86, 8GB रैम और 256GB स्टोरेज ठीक-ठाक परफॉर्मेंस देते हैं। फोन IP68/IP69K और MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन के साथ आता है, जो इसे ड्यूरेबल बनाते हैं। 3.5mm हेडफोन जैक भी है। 5G और वायरलेस चार्जिंग की कमी है, लेकिन कैमरा लवर्स के लिए ये बेस्ट है।

Ulefone Armor 22

स्पेसिफिकेशंस

  • डिस्प्ले: 6.58-इंच FHD+, 120Hz LCD
  • बैटरी: 6,600mAh
  • कैमरा: 64MP मेन, 64MP नाइट विजन, 8MP फ्रंट
  • फीचर्स: IP68/IP69K, MIL-STD-810H, 3.5mm जैक

Ulefone Armor Mini 20 Pro

Ulefone Armor Mini 20 Pro कॉम्पैक्ट रग्ड फोन है, जो रोजाना कैरी करने के लिए बेस्ट है। 4.6-इंच डिस्प्ले इसे हल्का और पॉकेट-फ्रेंडली बनाता है। IP68/IP69K और MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन ड्यूरेबिलिटी सुनिश्चित करते हैं। MediaTek Dimensity 6300, 8GB रैम और 256GB स्टोरेज ठीक परफॉर्मेंस देते हैं। 6,200mAh बैटरी दिनभर चलती है। 50MP रियर कैमरा और 3.5mm हेडफोन जैक इसे खास बनाते हैं। 5G और फास्ट चार्जिंग की कमी है, लेकिन बिजनेस प्रोफेशनल्स या मिनिमल डिजाइन पसंद करने वालों के लिए ये शानदार है।

Ulefone Armor Mini 20 Pro

स्पेसिफिकेशंस

  • डिस्प्ले: 4.6-इंच
  • बैटरी: 6,200mAh
  • कैमरा: 50MP रियर
  • फीचर्स: IP68/IP69K, MIL-STD-810H, 3.5mm जैक, Android 14

ThinkPhone 25 by Motorola

ThinkPhone 25 by Motorola स्टाइलिश और रग्ड फोन का मिश्रण है। 8.1mm पतला डिजाइन और IP68, MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन इसे प्रोफेशनल लुक देते हैं। 50MP Sony LYTIA 700C, 13MP अल्ट्रावाइड और 10MP टेलीफोटो कैमरा है। 32MP फ्रंट कैमरा सेल्फी के लिए बेस्ट है। वायरलेस चार्जिंग और हाई-क्वालिटी डिस्प्ले इसे प्रीमियम बनाते हैं। हालांकि माइक्रोएसडी स्लॉट नहीं है। स्टाइल और ड्यूरेबिलिटी चाहने वालों के लिए ये शानदार है।

ThinkPhone 25 by Motorola

स्पेसिफिकेशंस

  • डिस्प्ले: 6.6-इंच
  • बैटरी: 4,500mAh, वायरलेस चार्जिंग
  • कैमरा: 50MP मेन, 13MP अल्ट्रावाइड, 10MP टेलीफोटो, 32MP फ्रंट
  • फीचर्स: IP68, MIL-STD-810H