30,000 रुपये से कम में टॉप 5 स्मार्टफोन, जिन्हें अभी अमेजन से खरीद सकते हैं

यदि आप कोई नया फोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो केवल स्पेक्स की तुलना करना ही काफी नहीं है, बल्कि यहां यह ज्यादा महत्वपूर्ण है कि कौन-सा डिवाइस आपको ज्यादा बेहतर फील दे रहा है। कुछ लोग तेज परफॉर्मेंस को ज्यादा वैल्यू देते हैं, तो कुछ लोगों कैमरा पसंद आता है, वहीं कुछ ऐसे भी यूजर्स हैं, जो लंबी बैटरी लाइफ या साफ-सुथरे सॉफ्टवेयर को ज्यादा प्राथमिकता देते हैं। भले ही फोन को लेकर आपकी जो भी जरूरत हो, आपको घंटों रिव्यू पढ़ने की जरूरत नहीं है, क्योंकि हमने आपके लिए यह काम किया है। हमारी MySmartPrice टीम ने इस साल 50 से ज्यादा स्मार्टफोन्स को टेस्ट किया है, जिनमें डिस्प्ले क्वालिटी, कैमरा परफॉर्मेंस, गेमिंग और सॉफ्टवेयर की जांच भी शामिल है। हमने अपने एक्सपीरियंस के आधार पर 30,000 रुपये से कम में अमेजन पर उपलब्ध टॉप 5 स्मार्टफोन्स की लिस्ट तैयार की है, जिन्हें आप नीचे देख सकते हैं।

iQOO Neo 10R


1
iQOO Neo 10R
iQOO Neo 10R
  • डिस्प्ले: 6.78-इंच, 1.5K एमोलेड, 144Hz रिफ्रेश रेट
  • प्रोसेसर: क्वॉलकॉम स्नैपड्रैनग 8s जेन 3
  • कैमरा: 50MP प्राइमरी (OIS के साथ), 8MP अल्ट्रावाइड
  • बैटरी और चार्जिंग: 6400mAh, 80W
  • सॉफ्टवेयर: Android 15 पर आधारित फनटच ओएस 15
  • अमेजन पर कीमत: 26,999 रुपये (8GB+128GB)

अगर आप फास्ट परफॉर्मेंस वाला फोन खरीदना चाहते हैं, तो फिर iQOO Neo 10R बेहतरीन विकल्प है। यह Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर से लैस है। यह आपको 120fps पर BGMI, COD Mobile जैसे गेम्स खेलने का एक्सपीरियंस प्रदान करता है। यह गेमर या सोशल मीडिया प्रोफेशनल्स के लिए भी बढ़िया है, क्योंकि फोन बिना किसी परेशानी के सब कुछ संभाल लेता है। इसमें 1.5K एमोलेड डिस्प्ले और 144Hz रिफ्रेश रेट है, जो कि बेहतरीन है। वहीं 6400mAh की बैटरी हैवी यूज में पूरे दिन चलती है, वहीं सामान्य यूज में करीब दो दिन तक चल सकती है।

OnePlus Nord CE5


OnePlus Nord CE5
OnePlus Nord CE5

  • डिस्प्ले: 6.77-इंच, 1.5K एमोलेड, 120Hz रिफ्रेश रेट
  • प्रोसेसर: मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8350 एपैक्स
  • कैमरा: 50MP प्राइमरी (OIS के साथ), 8MP अल्ट्रावाइड
  • बैटरी और चार्जिंग: 7100mAh, 80W
  • सॉफ्टवेयर: Android 15 पर आधारित OxygenOS 15
  • अमेजन पर कीमत: 24,999 रुपये (8GB+128GB)

हर यूजर को हाई-एंड स्पेक्स वाले फोन की जरूरत नहीं होती है। यदि आप ऐसा फोन चाहते हैं, जो हर चीज को आसानी से हैंडल ले तो OnePlus Nord CE5 बढ़िया ऑप्शन हो सकता है। इसमें आपको AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो वीडियो देखने के एक्सपीरियंस को बेहतर बनाता है। कंपनी ने फोन में मीडियाटेक MediaTek Dimensity 8350 Apex प्रोसेसर का इस्तेमाल किया है। यह BGMI में 90fps तक सपोर्ट करता है और सोशल मीडिया ऐप्स को भी आसानी से हैंडल करता है। इसमें कई AI फीचर भी मिलते हैं। इसमें आपको फोटो एडिटिंग, नोट्स और वॉयस ट्रांसक्रिप्शन की सुविधा मिलती है, जो ऑफिस कार्यों में उपयोगी है। कैमरा की बात करें, तो 50MP प्राइमरी और 8MP अल्ट्रावाइड कैमरा है, जो अच्छा डायनामिक रेंज देते हैं। साथ ही, इसमें 7100mAh की बड़ी बैटरी है, जिसे एक दिन में खत्म करना मुश्किल है।

Xiaomi Civi 14


3
Xiaomi Civi 14
Xiaomi Civi 14

  • डिस्प्ले: 6.55-इंच, 1.5K एमोलेड, 120Hz रिफ्रेश रेट
  • प्रोसेसर: Qualcomm Snapdragon 8s Gen 3
  • रियर कैमरा: 50MP प्राइमरी (OIS के साथ), 50MP टेलीफोटो (2x ऑप्टिकल ज़ूम), 12MP अल्ट्रावाइड
  • फ्रंट कैमरा: 32MP + 32MP डुअल सेल्फी कैमरा
  • बैटरी और चार्जिंग: 4700mAh, 67W
  • सॉफ्टवेयर: Android 14 पर आधारित HyperOS
  • अमेजन पर कीमत: 29,999 रुपये (8GB+256GB)

Xiaomi Civi 14 की लॉन्च कीमत 42,999 रुपये थी, लेकिन अब यह 29,999 रुपये में उपलब्ध है जो कि 30,000 रुपये से कम में बेस्ट कैमरा फोन बनाता है। यह सबसे सस्ता फोन है, जिसमें Leica-पावर्ड कैमरा सेटअप है। इसमें 50MP प्राइमरी, 50MP टेलीफोटो और 12MP अल्ट्रावाइड कैमरे हैं, जो हर तरह की फोटो और वीडियो लेने की सुविधा देते हैं। Leica ट्यूनिंग से तस्वीरों में नेचुरल कलर, बेहतरीन डायनामिक रेंज और शानदार पोर्ट्रेट फोटोग्राफी मिलती है। यह डुअल सेल्फी कैमरे वाला फोन है, जिसमें दूसरा सेंसर ग्रुप सेल्फी के लिए ज्यादा फील्ड ऑफ व्यू देता है। कैमरा एक्सपीरियंस 50,000 रुपये से ऊपर के फ्लैगशिप फोन्स जैसा है। स्नैपड्रैगन 8s जेन 3, क्वाड-कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले और कॉम्पैक्ट डिजाइन इसे प्रीमियम बनाते हैं।

Samsung Galaxy M36 5G


4
Samsung Galaxy M36 5G
Samsung Galaxy M36 5G

  • डिस्प्ले: 6.7-इंच, 1080p एमोलड, 120Hz रिफ्रेश रेट
  • प्रोसेसर: Samsung Exynos 1380
  • रियर कैमरा: 50MP प्राइमरी (OIS के साथ), 8MP अल्ट्रावाइड
  • फ्रंट कैमरा: 13MP
  • बैटरी और चार्जिंग: 5000mAh, 25W
  • सॉफ्टवेयर: Android 15 पर आधारित OneUI 7
  • अमेजन पर कीमत: 17,999 रुपये (8GB+128GB)

amazonAmazon₹21999 Go To Store

Samsung Galaxy M36 5G ऐसा फोन है, जिसे आप भरोसेमंद कह सकते हैं। इसमें AMOLED डिस्प्ले, Exynos 1380 प्रोसेसर और 5000mAh बैटरी है, जो इसे एक बेहतर मिड-रेंज फोन बनाते हैं, लेकिन इसका सॉफ्टवेयर इसे खास बनाता है। यह 6 साल के Android अपडेट्स और सिक्योरिटी पैच के साथ आता है। OneUI 7 में Gemini Live, AI-पावर्ड फोटो एडिटिंग और Circle to Search जैसे फीचर्स हैं। यह सॉफ्टवेयर आसान और आम यूजर्स के बीच लोकप्रिय है।

iQOO Z10


5
iQOO Z10
iQOO Z10
  • डिस्प्ले: 6.77-इंच, 1080p एमोलेड, 120Hz रिफ्रेश रेट
  • प्रोसेसर: क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7s जेन 3
  • रियर कैमरा: 50MP प्राइमरी (OIS के साथ), 2MP डेप्थ सेंसर
  • फ्रंट कैमरा: 32MP
  • बैटरी और चार्जिंग: 7300mAh, 90W
  • सॉफ्टवेयर: Android 15 पर आधारित Funtouch OS 15
  • अमेजन पर कीमत: 21,999 रुपये (8GB+128GB)

बजट में गेमिंग का मतलब समझौता करना नहीं है और iQOO Z10 इसे साबित करता है। फोन में Snapdragon 7s Gen 3 प्रोसेसर मिलता है, जो BGMI जैसे गेम्स में 90fps तक बेहतर एक्सपीरियंस प्रदान करता है। इसमें आपको 7300mAh की बैटरी मिलती है यानी लंबे समय तक बिना किसी परेशानी के गेमिंग कर सकते है। क्वाड-कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले गेमिंग को और बेहतर बनाता है। यह 21,999 रुपये की कीमत में गेमर्स के लिए एक शानदार पैकेज है।