
अगर 30,000 रुपये से अधिक कीमत वाला स्मार्टफोन खरीदने की सोचते हैं, तो फिर आप डिवाइस से बेहतरीन परफॉर्मेंस, शानदार कैमरा, लंबी बैटरी लाइफ और प्रीमियम डिजाइन की उम्मीद करते हैं। देखा जाए, तो आज बाजार में ढेर सारे विकल्प उपलब्ध हैं, जिनमें किफायती फ्लैगशिप से लेकर कॉम्पैक्ट डिजाइन और बेहतरीन कैमरा सिस्टम वाले फोन हैं। अब वह समय चला गया जब प्रीमियम एक्सपीरियंस के लिए सिर्फ सैमसंग गैलेक्सी एस-सीरीज या आईफोन ही विकल्प हुआ करते थे। तकनीक ने इतनी तरक्की कर ली है कि कई ब्रांड्स अब कम कीमत में भी शानदार फीचर्स और परफॉर्मेंस के साथ फ्लैगशिप को टक्कर दे रहे हैं। हमने इस साल की शुरुआत से इस कैटेगरी में 30 से ज्यादा स्मार्टफोंस को टेस्ट किया है। इनमें परफॉर्मेंस स्ट्रेस टेस्ट, डिटेल कैमरा टेस्ट (दिन और रात की तस्वीरें, जूम, वीडियो रिकॉर्डिंग), बैटरी और रोजमर्रा के उपयोग के दौरान के एक्सपीरियंस भी शामिल हैं। अपने इस एक्सपीरियंस के आधार पर 30,000 रुपये से अधिक कीमत वाले पांच बेहतरीन स्मार्टफोन चुने हैं, जो आप अभी अमेजन से खरीद सकते हैं। ये फोन न केवल शानदार परफॉर्मेंस देते हैं, बल्कि डिजाइन, डिस्प्ले और कैमरा के मामले में भी बेस्ट हैं।
Realme GT 7 Pro

- डिस्प्ले: 6.78-इंच AMOLED, 1.5K रिजॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट
- प्रोसेसर: क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट
- कैमरा: 50MP प्राइमरी (OIS), 50MP टेलीफोटो (3x ऑप्टिकल जूम, OIS), 8MP अल्ट्रावाइड
- बैटरी: 5800mAh, 120W फास्ट चार्जिंग
- सॉफ्टवेयर: एंड्रॉयड 15 पर आधारित रियलमी UI 6.0
- कीमत: 47,999 रुपये (12GB रैम+ 256GB स्टोरेज)
रियलमी जीटी 7 प्रो (Realme GT 7 Pro) उन लोगों के लिए बढ़िया विकल्प हैं, जो बिना ज्यादा खर्च किए फ्लैगशिप अनुभव चाहते हैं। यह भारत में लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट वाला सबसे किफायती फोन है, जो गेमिंग, मल्टीटास्किंग और हैवी ऐप्स को आसानी से संभालता है। इसका 1.5K AMOLED डिस्प्ले अल्ट्रा-थिन बेजल्स और HDR10+ सपोर्ट के साथ शानदार विजुअल्स देता है, जो मूवी देखने और गेमिंग के लिए बेहतरीन है। कैमरा सेटअप में OIS के साथ 50MP प्राइमरी सेंसर, 3x जूम वाला टेलीफोटो और अल्ट्रावाइड लेंस शामिल हैं, जो दिन और रात दोनों में शानदार तस्वीरें लेता है। फोन में 5800mAh की बैटरी है, जो एक दिन के हैवी उपयोग के लिए ठीक है। वहीं 120W फास्ट चार्जिंग से फोन मिनटों में चार्ज हो जाती है। यह IP69 रेटिंग से लैस है, जो इसे पानी और धूल से सुरक्षित बनाती है। 50,000 रुपये से कम में यह फोन वैल्यू-फॉर-मनी है।
OnePlus 13s

- डिस्प्ले: 6.32-इंच AMOLED, 1.5K रिजॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट
- प्रोसेसर: क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट
- कैमरा: 50MP प्राइमरी (OIS), 50MP टेलीफोटो (2x ऑप्टिकल जूम)
- बैटरी: 5850mAh, 80W फास्ट चार्जिंग
- सॉफ्टवेयर: एंड्रॉयड 15 पर आधारित ऑक्सीजन ओएस 15
- कीमत: 54,999 रुपये (12GB रैम + 256GB स्टोरेज)
वनप्लस 13एस (OnePlus 13s) उन लोगों के लिए है, जो कॉम्पैक्ट फोन पसंद करते हैं। इसका 6.32-इंच कॉम्पैक्ट डिस्प्ले आपके हाथ में आसानी से फिट हो जाता है, लेकिन परफॉर्मेंस में कोई कमी नहीं है। स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट 120fps गेमिंग और हैवी मल्टीटास्किंग को आसानी से संभालता है। वहीं फ्लैट AMOLED डिस्प्ले उन लोगों को पसंद आएगा, जो कर्व्ड स्क्रीन से बचना चाहते हैं। फोन में एंड्रॉयड 15 पर आधारित ऑक्सीजन ओएस 15 है, जो अपनी तेज और फीचर-पैक्ड इंटरफेस के लिए जाना जाता है। कैमरा सेटअप में 50MP प्राइमरी और 2x जूम वाला टेलीफोटो लेंस है, लेकिन इसमें अल्ट्रावाइड लेंस की कमी खलती है। फोन में 5850mAh की बैटरी है, जो इस साइज के फोन के लिए शानदार है और यह करीब दो दिन तक चल सकती है। वहीं IP68 रेटिंग और वायरलेस चार्जिंग इसे और आकर्षक बनाते हैं।
iPhone 16e

- डिस्प्ले: 6.1-इंच OLED, 1080p, 60Hz रिफ्रेश रेट
- प्रोसेसर: एप्पल A18
- कैमरा: 48MP प्राइमरी (OIS)
- बैटरी: 4000mAh
- सॉफ्टवेयर: iOS 18.5 (एप्पल इंटेलिजेंस के साथ)
- कीमत: 53,600 रुपये (128GB)
आईफोन 16ई (iPhone 16e) की बात करें, तो इसे अच्छा और बुरा दोनों विकल्प कह सकते हैं, मगर यह इस बात पर डिपेंड करता है कि आप किस तरह के एप्पल फैन हैं। एक ओर यह एप्पल इंटेलिजेंस फीचर्स वाला सबसे किफायती आईफोन है, जो निश्चित रूप से आईफोन का भविष्य है। राइटिंग टूल्स, इमेज प्लेग्राउंड, जेनमोजी और सिरी वॉयस असिस्टेंट जैसे फीचर्स इसे पहले से कहीं ज्यादा स्मार्ट बनाते हैं।
अगर आप कम बजट में एप्पल इंटेलिजेंस का अनुभव लेना चाहते हैं, तो आईफोन 16ई शानदार विकल्प है। आपको नया C1 मॉडम भी मिलता है, जिसे एप्पल ने खुद डिजाइन किया है, जो नेटवर्क रिसेप्शन को बेहतर बनाता है और बैटरी एफिशियंसी को बढ़ाता है। हालांकि इसमें केवल एक रियर कैमरा और नॉच डिस्प्ले है, जो कुछ एप्पल फैन को पसंद नहीं आ सकता है।
iQOO 13

- डिस्प्ले: 6.82-इंच AMOLED, 2K रिजॉल्यूशन, 144Hz रिफ्रेश रेट
- प्रोसेसर: क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट
- कैमरा: 50MP प्राइमरी (OIS), 50MP टेलीफोटो (2x जूम, OIS), 50MP अल्ट्रावाइड
- बैटरी: 6000mAh, 120W फास्ट चार्जिंग
- सॉफ्टवेयर: एंड्रॉयड 15 पर आधारित फनटच ओएस 15
- कीमत: 54,999 रुपये (12GB रैम + 256GB स्टोरेज)
हमने स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर के साथ आने वाले कई फोन को टेस्ट किया है। अब तक किए गए टेस्ट के आधार पर iQOO 13 सबसे बेहतरीन और स्थिर परफॉर्मेंस वाले फोन के रूप में अपनी जगह बनाई है। बताते चलें कि सुपरकंप्यूटिंग चिप Q2 के साथ डुअल-चिप कॉन्फिगरेशन की वजह से यह डिवाइस BGMI में 120fps फ्रेम रेट को बनाए रखता है, जो ज्यादातर फ्लैगशिप फोन से बेहतर है। बेंचमार्क टेस्ट में भी यही देखा गया है, जहां iQOO 13 ने स्नैपड्रैगन 8 एलीट वाले अन्य फोनों की तुलना में थोड़े बेहतर स्कोर हासिल किए हैं।
अगर गेमिंग या परफॉर्मेंस आपकी प्राथमिकता है, तो iQOO 13 शानदार विकल्प हो सकता है। इसमें 6,000mAh की बैटरी है, जो हैवी यूज के साथ भी पूरे दिन आपका साथ निभाएगा। इसके अलावा, 144Hz क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले इसे और भी आकर्षक बनाता है। iQOO 13 की एकमात्र कमी यह कह सकते हैं कि कंपनी ने पिछले मॉडल iQOO 12 में 3x ऑप्टिकल जूम दिया था, जबकि इसमें आपको केवल 2x ऑप्टिकल जूम मिलता है। इसके अलावा, इस डिवाइस में शिकायत करने के लिए ज्यादा कुछ नहीं है और यह वास्तव में बेहतरीन परफॉर्म करने वाला फोन है, जो हर मोर्चे पर शानदार परफॉर्मेंस देता है।
OnePlus 13

- डिस्प्ले: 6.82-इंच AMOLED, 2K रिजॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट
- प्रोसेसर: क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट
- कैमरा: 50MP प्राइमरी (OIS), 50MP टेलीफोटो (3x जूम, OIS), 50MP अल्ट्रावाइड, हैसलब्लैड कैमरा सेटअप
- बैटरी: 6000mAh, 120W फास्ट चार्जिंग
- सॉफ्टवेयर: एंड्रॉयड 15 पर आधारित ऑक्सीजन ओएस 15
- कीमत: 69,999 रुपये (12GB रैम + 256GB स्टोरेज)
वनप्लस 13 आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। अब यह सिर्फ फास्ट और स्मूथ फोन ही नहीं है, बल्कि कंपनी का कैमरा के मामले में अब तक का सबसे बेहतरीन फ्लैगशिप फोन है। फोन के 50MP ट्रिपल कैमरा सेटअप में 5वीं पीढ़ी के हैसलब्लैड ऑप्टिक्स का उपयोग किया गया है, जो नेचुलर कलर, पोर्ट्रेट शॉट्स में शानदार बोकेह इफेक्ट और कम रोशनी में बेहतर इमेज क्वालिटी देता है। चाहे आप नॉर्मल तस्वीरें लेना चाहें या आउटडोर लैंडस्केप फोटोग्राफी का बेहतरीन अनुभव कैद करना चाहें, वनप्लस 13 उन पलों की इमोशंस को तस्वीरों में बरकरार रखता है, जिन्हें आप तस्वीरों में भी महसूस कर सकते हैं। इसके कैमरे सैमसंग गैलेक्सी S25 अल्ट्रा और वीवो X200 अल्ट्रा जैसे अल्ट्रा-लेवल फ्लैगशिप फोनों से तुलना करने योग्य हैं, लेकिन इसकी कीमत उनसे काफी कम है।
फ्लैगशिप फोनों ने पिछले कुछ सालों में बहुत तरक्की की है। परफॉर्मेंस से लेकर कैमरा क्षमताओं तक सब कुछ बहुत बेहतर हुआ है। ऊपर दिए गए पांच फोन हर किसी के लिए कुछ न कुछ खास लेकर आते हैं।


