
मोटो जी86 पावर 5जी (Moto G86 Power 5G) फोन भारतीय मार्केट में लॉन्च हो गया हा। इस स्मार्टफोन में कंपनी ने 6,720mAh की दमदार बैटरी है और यह मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 चिपसेट दिया है। फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 50-मेगापिक्सल का सोनी LYTIA-600 प्राइमरी कैमरा है। इसके साथ फोन में आपको IP68 और IP69 रेटिंग मिलता है, जो इसे एक हद तक धूल और पानी से बचाता है। यह फोन मिलिट्री-ग्रेड MIL-STD-810H ड्यूरेबिलिटी सर्टिफिकेशन से लैस है। इसकी स्क्रीन पर गोरिल्ला ग्लास 7i प्रोटेक्शन है और इसे आप तीन पैनटोन-सर्टिफाइड कलर में वीगन लेदर बैक पैनल के साथ खरीद सकते हैं।
मोटो जी86 पावर 5जी की कीमत
मोटो जी86 पावर 5जी फोन के 8GB+128GB वैरियंट की कीमत 17,999 रुपये है। यह फोन 6 अगस्त से मोटोरोला इंडिया की वेबसाइट और फ्लिपकार्ट के जरिए खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। यह कॉस्मिक स्काई, गोल्डन साइप्रस और स्पेलबाउंड कलर में उपलब्ध है।
Moto G86 Power 5G के स्पेसिफिकेशंस
मोटो जी86 पावर 5जी (Moto G86 Power 5G) फोन के स्पेसिफिकेशंस की बात करें, तो इसमें कंपनी ने 6.7 इंच का सुपर एचडी (1220×2712 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट, 4,500 निट्स तक पीक ब्राइटनेस और गोरिल्ला ग्लास 7i प्रोटेक्शन दिया है। डिस्प्ले HDR10+ को सपोर्ट करता है और इसमें कम नीली रोशनी और कम मोशन ब्लर के लिए SGS सर्टिफिकेशन भी है।
यह फोन 4nm ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 प्रोसेसर के साथ आता है। इसके साथ आपको 8GB LPDDR4X रैम और 128GB ऑनबोर्ड स्टोरेज मिलता है। आप चाहें, तो माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 1TB तक बढ़ा सकते हैं। फोन एंड्रॉयड 15 आधारित हेलो यूआई पर चलता है।
कैमरा डिपार्टमेंट में मोटो जी86 पावर 5जी में 50MP सोनी LYT-600 प्राइमरी सेंसर, 8MP अल्ट्रावाइड शूटर (मैक्रो मोड के साथ) और 3-इन-1 फ्लिकर सेंसर रियर में है। फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32MP का कैमरा है। इसमें Dolby Audio और Hi-Res Audio सर्टिफिकेशन के साथ डुअल स्टीरियो स्पीकर सिस्टम भी है।
कंपनी ने मोटो जी86 पावर 5जी में 6,720mAh की बैटरी है, जो 33W टर्बोपावर चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में डुअल नैनो सिम, 5G, 4G, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। इसमें बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी है।


