काम भी स्मार्ट है, स्टाइल भी दमदार है क्योंकि अब साथ है Dell का AI लैपटॉप

आज हम सिर्फ एक डिवाइस नहीं खरीदते हैं, बल्कि हमारी कोशिश एक स्मार्ट डिवाइस खरीदने की होती है, जो न केवल डेली टास्क को आसानी से पूरा करे, बल्कि स्मार्ट फीचर्स के जरिए हमारी प्रोडक्टिविटी और क्रिएटिविटी को बढ़ाए। हालांकि जरूरी नहीं है कि इस स्मार्ट डिवाइस के लिए आपके ज्यादा बजट चुकाना ही पड़े। खासकर लैपटॉप में लोग यही सोचते हैं कि बेहतर डिवाइस के लिए ज्यादा कीमत चुकानी होगी, जबकि अब ऐसा नहीं है। कम बजट में भी अच्छे लैपटॉप उपलब्ध हैं। आज हम ऐसे ही दो स्मार्ट लैपटॉप की बात कर रहे हैं, जो आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकते हैं और ब्रांड भी कोई और नहीं, बल्कि विश्व प्रसिद्ध Dell है।

यहां हम बात कर रहे हैं Dell 16 Plus और Dell 15 लैपटॉप की। Dell 16 Plus को जहां मिड सेगमेंट में एक दमदार लैपटॉप है, वहीं Dell 15 कम बजट का एक स्मार्ट लैपटॉप है, जो ना सिर्फ ऑफिस के कार्यों के लिए आदर्श है, बल्कि उन स्टूडेंट्स और क्रिएटर्स के लिए भी बढ़िया है, जो अपनी क्रिएटिविटी को निखारना चाहते हैं। इन लैपटॉप्स में आपको बड़ी स्क्रीन के साथ, इंटेल कोर प्रोसेसर, लंबी बैटरी लाइफ और AI फीचर्स जैसे Copilot+ मिल जाते हैं, जो इनकी उपयोगिता को और बढ़ाते हैं।

Dell 16 Plus और Dell 15 लैपटॉप वैसे तो सभी तरह के यूजर्स के लिए अच्छा​ विकल्प है, लेकिन टियर-2 या टियर-3 शहरों के लोगों के लिए इसे बेस्ट कहा जा सकता है, क्योंकि आज न सिर्फ मेट्रो सिटीज में, बल्कि टियर-2 और टियर-3 शहरों के स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स भी ऑनलाइन क्लासेज, वर्क फ्रॉम होम, वीडियो कॉल्स और डिजिटल प्रोजेक्ट्स का हिस्सा बन रहे हैं। ऐसे में ये लैपटॉप उनकी सभी जरूरतों को आसानी से पूरी करने में सक्षम है।

डिजाइन और बिल्ड क्वालिटी

dell 15 plus

डेल 16 प्लस (Dell 16 Plus) स्लीक डिजाइन वाला मॉडर्न लैपटॉप है, जिसमें आपको स्टाइल और पावर का जबरदस्त मिश्रण देखने को मिलता है। वजन 1.87 किलोग्राम से शुरू होता है यानी लाइटवेट और स्लिम डिजाइन की वजह से इसे कहीं भी कैरी करना आसान है। इसमें लॉगइन के लिए आपको बिल्ट-इन फिंगरप्रिंट रीडर (FHD+ पैनल के साथ उपलब्ध) और Windows Hello जैसे फीचर्स दिए गए हैं। वहीं न्युमेरिक कीपैड भी मिलता है, जो डाटा एंट्री और कैलकुलेशंस जैसे कार्यों को तेजी से करने में मदद करता है। यह लैपटॉप मिलिट्री-ग्रेड टेस्टिंग से गुजरा है, जिसमें 25,000 बार ट्विस्ट टेस्ट, 1,200 ड्रॉप टेस्ट, 20,000 बार हिंग टेस्ट, 20 लाख बार टचपैड और पावर व मल्टीमीडिया बटंस को 40,000 बार टेस्ट किया गया है। इसकी मजबूती का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है।

dell 15

वहीं Dell 15 की बात करें, तो कंपनी ने इसे भी मॉडर्न और प्रीमियम डिजाइन में पेश किया है। यह लैपटॉप प्लैटिनम सिल्वर और टेक्स्चर कार्बन जैसे आकर्षक कलर ऑप्शन्स में उपलब्ध है। इसका वजन लगभग 1.65 किलोग्राम है, जो इसे हल्का और पोर्टेबल बनाता है। चाहे आपको कॉलेज ले जाना हो, ऑफिस में प्रेजेंटेशन देना हो या फिर घर पर काम करना हो, इसे आसानी से कैरी किया जा सकता है। लिफ्टेड हिंज डिजाइन टाइपिंग को आरामदायक बनाता है। सीमलेस और सुरक्षित लॉगइन एक्सपीरियंस के लिए इसमें ऑप्शनल फिंगरप्रिंट रीडर की सुविधा भी दी गई है। इसके अलावा, बैकलिट कीबोर्ड (ऑप्शनल) कम रोशनी में टाइपिंग को और आसान बना देता है। इसकी टिकाऊ और मजबूत बिल्ड इसे डेली के इस्तेमाल के लिए भरोसेमंद साथी बनाती है।

डिस्प्ले और विजुअल एक्सपीरियंस

dell 15 plus

Dell 16 Plus लैपटॉप में 16 इंच का FHD+ डिस्प्ले है, जो 16:10 आस्पेक्ट रेशियो के साथ आता है। यह डिस्प्ले शार्प और ब्राइट है, जिससे न केवल पढ़ाई और काम करना आसान हो जाता है, बल्कि मूवीज देखने और ग्राफिक डिजाइनिंग जैसे क्रिएटिव कामों का आनंद भी बढ़ जाता है। इसमें बिल्ट-इन FHD+ वेबकैम दिया गया है, जो वीडियो कॉल्स को क्लियर बनाता है और Windows Hello फेस रिकॉग्निशन को सपोर्ट करता है। AI बेस्ड नॉयज कैंसिलेशन और Windows Studio Effects बैकग्राउंड शोर को कम करके वीडियो कॉल्स को और भी प्रोफेशनल बनाते हैं।

dell 15

रही बात Dell 15 की, तो इसमें 15.6 इंच का FHD डिस्प्ले दिया गया है, जो शार्प और वाइब्रेंट विजुअल्स प्रदान करता है। वहीं इसका Dell ComfortView टेक्नोलॉजी हानिकारक ब्लू लाइट को कम करती है, जिससे लंबे समय तक स्क्रीन पर काम करने के दौरान भी आंखों में थकान या तनाव नहीं होता है। यह फीचर स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स के लिए उपयोगी है, जो घंटों तक ऑनलाइन क्लासेस या मीटिंग्स में व्यस्त रहते हैं। वहीं मीटिंग के दौरान क्रिस्टल क्लियर साउंड और वीडियो के लिए इमसें बिल्ट-इन HD वेबकैम और सिंगल माइक दिया गाय है। इसके साथ ही Microsoft Teams और Windows Studio Effects जैसे ऐप इनबिल्ट हैं, वीडियो कॉलिंग को और प्रोफेशनल बनाते हैं। इसके एडवांस फीचर्स बैकग्राउंड नॉइस और अनचाही चीजों को खुद से हटा देते हैं।

परफॉर्मेंस और मल्टीटास्किंग

dell 15 plus

Dell 16 Plus Intel Core Ultra प्रोसेसर (जैसे Intel Core Ultra 5 226V (40 TOPS NPU, 8 cores, up to 4.5 GHz)) के साथ आता है, जिसमें CPU, GPU और NPU का कॉम्बिनेशन मिलता है। इसका मतलब है कि यह लैपटॉप तेज मल्टीटास्किंग, हाई-क्वालिटी वीडियो एडिटिंग और ग्राफिक डिजाइनिंग जैसे हैवी कार्यों को आसानी से हैंडल कर सकता है।

यह प्रोसेसर्स 48 TOPS तक सपोर्ट करते हैं, जो AI वर्कलोड्स के लिए अच्छे से ऑप्टिमाइज्ड हैं। CPU रियल-टाइम मल्टीटास्किंग और नॉइज कैंसिलेशन जैसे टास्क्स में तेज रिस्पॉन्स देता है। वहीं GPU AI-एक्सेलेरेटेड डिजिटल कंटेंट क्रिएशन और Adobe जैसे ऐप्स में वीडियो एडिटिंग के लिए हाई थ्रूपुट प्रदान करता है। बात NPU यानी Neural Processing Unit की करें, तो इसे खासतौर पर AI फीचर्स को पावर देने के लिए डिजाइन किया गया है, जिससे यह बिना ज्यादा बैटरी खर्च किए स्मार्ट टास्क्स को पूरा करता है। इस लैपटॉप का सबसे बड़ा आकर्षण Copilot+ फीचर है, जो पर्सनल AI असिस्टेंट की तरह काम करता है। यह प्रोजेक्ट्स के लिए कस्टम विजुअल्स बनाने, डाटा एनालिसिस करने और रिपोर्ट तैयार करने जैसे कामों में मदद करता है।

इसमें AI की मदद से कई काम आसान हो जाते हैं। Copilot AI असिस्टेंट टेक्स्ट लिखने, कोड सुझाने, तस्वीरें बनाने के साथ ईमेल लिखने या मीटिंग नोट्स बनाने में मदद करता है। वहीं इसके AI टूल्स की मदद से स्क्रीनशॉट्स ढूंढना काफी आसान हो जाता है। साथ ही, रियल-टाइम सबटाइटल्स और वीडियो कॉल में बैकग्राउंड ब्लर या आंखों का कॉन्टैक्ट सुधारना अब आसान हो गया है। ये फीचर्स बैटरी बचाते हुए तेजी से काम करते हैं।

वहीं कंपनी ने Copilot की वाला कीबोर्ड दिया है जिससे आप एक बटन दबाकर AI असिस्टेंट का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे क्रिएटिव काम जैसे आइडियाज ढूंढना या कोड पूरा करना आसान हो जाता है।

dell 15

Dell 15 लैपटॉप Intel Core 3 100U Processor के साथ आता है, जिसे खास कर स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स की मल्टीटास्किंग जरूरतों को पूरा करने के लिए डिजाइन किया गया है। चाहे आपको एक साथ कई ब्राउजर टैब्स खोलकर रिसर्च करनी हो, वीडियो एडिटिंग करनी हो, डाटा एनालिसिस करना हो या फिर ऑफिस सॉफ्टवेयर चलाना हो, यह लैपटॉप स्मूथ और लैग-फ्री परफॉर्मेंस देता है।

Adaptive Thermal Technology डिवाइस को आपके लैपटॉप इस्तेमाल के तरीके को ध्यान में रखकर इसे ठंडा रखती है, जिससे भारी टास्क जैसे वीडियो एडिटिंग या मल्टीटास्किंग के दौरान भी यह ज्यादा गर्म नहीं होता है। यह लैपटाप Windows 11 ऑपरेटिंग सिस्टम मॉडर्न डिजाइन और मल्टीटास्किंग टूल्स के साथ आता है, जो आपके काम को तेज और आसान बनाता है। वहीं इसमें भी Windows 11 के साथ मौजूद Copilot पर्सनल असिस्टेंट की तरह काम करता है। टास्क को ऑर्गेनाइज करना हो, रिमाइंडर सेट करना हो या फिर प्रोडक्टिविटी बढ़ाना हर जगह यह आपकी मदद करता है।

बैटरी और चार्जिंग

dell 15 plus

Dell 16 Plus बैटरी बैकअप (4-से बैटरी, 64WHr) के मामले में भी काफी मजबूत है। यह लैपटॉप एक बार चार्ज करने पर लगभग 20 घंटे तक का लोकल वीडियो प्लेबैक सपोर्ट (Intel Core Ultra 7 258V, FHD+ डिस्प्ले, 32GB RAM, 1TB SSD कॉन्फिगरेशन पर अगस्त 2024 में Dell लैब्स द्वारा टेस्टेड) करता है। इसका मतलब है कि लंबे ऑनलाइन सेशंस, प्रोजेक्ट्स और मूवी देखने जैसे काम बिना बार-बार चार्ज किए पूरे किए जा सकते हैं।

बैटरी और पावर बैकअप के मामले में Dell 15 भी कम नहीं है। कंपनी ने इसे ExpressCharge फीचर से लैस किया है। सेल्स पैक के साथ आपको 65 वॉट का एसी एडाप्टर मिलता है, जो मात्र 1 घंटे में 80 प्रतिशत तक लैपटॉप को चार्ज करने में सक्षम हैं। इस बजट के लैपटॉप में बहुत कम ही इतना फास्ट चार्जर देखने को मिलता है। इसमें आपको 3 सेल बैटरी मिलती है, जो 41 आवर्स की बैटरी लाइफ देने में सक्षम है। इसे काफी अच्छा कहा जा सकता है। टियर-2 और टियर-3 शहरों में जहां बिजली कटौती आम होती है, वहां यह बैटरी बैकअप बिना रुकावट लंबे समय तक काम करने में मदद कर सकता है।

टाइपिंग और प्रैक्टिकल फीचर्स

dell 15 plus

Dell 16 Plus लैपटॉप में आपको फुल साइज कीपैड के साथ बड़ा-सा ट्रैक पैड मिलता है, जो इसे उपयोग में काफी आसान बनाता है। खास बात यह कही जा सकती है कि कंपनी ने इसमें आइस ब्लू इंग्लिश इंटरनेशनल बैकलिट कोपायलट की बोर्ड दिया है, जो ​बिलकुल मैकेनिकल बोर्ड के समान बड़े हैं। ऐसे में टाइपिंग काफी आसान हो जाती है।

इसमें कनेक्टिविटी के लिए भी लेटेस्ट फीचर्स उपलब्ध हैं, जैसे कि WiFi 7 का सपोर्ट, जिससे इंटरनेट तेज और स्थिर रहता है। पोर्ट्स की बात करें, तो इसमें Thunderbolt 4, HDMI 2.1, USB-A, USB-C और ऑडियो जैक जैसे सभी जरूरी पोर्ट्स दिए गए हैं। इससे मल्टीपल डिवाइस कनेक्ट करना आसान हो जाता है। बैकलिट कीबोर्ड की मदद से कम रोशनी में भी आराम से काम किया जा सकता है। वहीं, TPM सिक्योरिटी चिप आपके डाटा की सुरक्षा को और मजबूत बनाती है।

Dell 15 का डिजाइन यूजर की सुविधा को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इसमें रूमी कीबोर्ड और अलग Numeric Keypad दिया गया है, जो स्टूडेंट्स और अकाउंटिंग प्रोफेशनल्स के लिए बेहद सुविधाजनक है, खासकर डाटा एंट्री और कैलकुलेशन के लिए बढ़िया है। बैकलिट कीबोर्ड (ऑप्शनल) कम रोशनी में टाइपिंग को आसान बनाता है। इसमें आपको ढेर सारे कनेक्टिविटी फीचर्स भी मिल जाते हैं। जैसे कि HDMI 1.4, USB 3.2 Gen 1 Type-A, USB 3.2 Gen 1 Type-C, USB 2.0, Global Headset Jack और SD card reader आदि।

निष्कर्ष

सब कुछ देखने के बाद बात आती है निष्कर्ष की तो सबसे पहले डेल 15 लैपटॉप की बात करते हैं। Dell 15 उन यूजर्स के लिए एकदम सही है, जो कम बजट में भरोसेमंद, स्टाइलिश और फीचर-रिच लैपटॉप चाहते हैं। यह पढ़ाई और काम को आसान बनाता है, साथ ही, प्रीमियम डिजाइन, लंबी बैटरी लाइफ और बेहतरीन कनेक्टिविटी फीचर्स प्रदान करता है। इन सबके साथ Windows 11, Microsoft Teams, Windows Studio Effects और Copilot जैसे पर्सनल असिस्टेंट आपकी प्रोडक्टिविटी बढ़ाते हुए डिजिटल एक्सपीरियंस को और भी सुविधाजनक बनाते हैं। कुल मिलाकर कहें, तो सिर्फ मेट्रो शहर ही नहीं, बल्कि टियर-2 और टियर-3 शहरों के स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स के लिए यह लैपटॉप कीमत और क्वालिटी का सही बैलेंस प्रदान करता है।

वहीं Dell 16 Plus खासतौर पर उन लोगों के लिए आदर्श है, जो ऑनलाइन क्लासेज और प्रोजेक्ट्स के लिए एक भरोसेमंद डिवाइस चाहते हैं। प्रोफेशनल्स के लिए यह वर्क-फ्रॉम-होम, प्रेजेंटेशन और मल्टीटास्किंग का परफेक्ट साथी है। क्रिएटिव यूजर्स जैसे वीडियो एडिटर्स और ग्राफिक डिजाइनर्स के लिए भी यह बढ़िया विकल्प है, क्योंकि इसमें पावरफुल प्रोसेसर और GPU दिए गए हैं। वहीं, जो लोग अक्सर ट्रैवल करते हैं, उनके लिए इसका हल्का डिजाइन और लंबी बैटरी इसे और भी उपयोगी बनाते हैं। इस लैपटॉप की कीमत 77,489.40 रुपये से शुरू है।

इस लिंक पर क्लिक करके आप इन लैपटॉप को खरीद सकते हैं।

Dell 15 Laptop स्पेसिफिकेशंस

  • प्रोसेसरः Intel® Core™ 3 100U (6 कोर, 4.7 GHz तक)
  • ऑपरेटिंग सिस्टमः Windows 11 Home
  • वीडियो कार्डः Intel® UHD Graphics
  • डिस्प्लेः 15.6 इंच, Non-Touch, FHD (1920×1080), 120Hz रिफ्रेश रेट, WVA, IPS पैनल, Anti-Glare, 250 nits ब्राइटनेस
  • मेमोरीः 8 GB DDR4 (2666 MT/s), 1 x 8 GB स्लॉट
  • स्टोरेजः 512 GB, M.2 PCIe NVMe SSD
  • कलरः प्लैटिनम सिल्वर (Plastic वेरिएंट)
  • माइक्रोसॉफ्ट ऑफिसः Microsoft Office Home 2024, Microsoft 365 Basic (1 साल का सब्सक्रिप्शन)
  • कीबोर्ड: इंग्लिश इंटरनेशनल नॉन-बैकलिट कीबोर्ड न्यूमेरिक कीपैड के साथ
  • पोर्ट्स: USB 3.2 Gen 1 (5 Gbps), USB 2.0 (480 Mbps), USB 3.2 Gen 1 Type-C® (Plastic मॉडल और 13th Gen Intel® Core™ प्रोसेसर वाले वेरिएंट्स में), USB 3.2 Gen 1 Type-C® (DisplayPort Alt Mode 1.4 / Power Delivery सपोर्ट के साथ, Aluminium मॉडल में), HDMI 1.4, Universal Audio पोर्ट, पावर-एडैप्टर पोर्ट
  • स्लॉट्सः SD कार्ड स्लॉट
  • अधिकतम वजन: 1.90 kg (प्लास्टिक), 1.94 kg (एल्युमिनियम)
  • कैमराः 720p HD कैमरा (30 fps), सिंगल माइक (Plastic मॉडल), 1080p FHD कैमरा (30 fps), ड्यूल-अरे माइक (Aluminium मॉडल)
  • ऑडियो और स्पीकर्सः स्टीरियो स्पीकर्स (2W x 2 = 4W टोटल), Realtek ALC3204 या ALC3254 ऑडियो कंट्रोलर
  • कलर ऑप्शन: Carbon Black / Platinum Silver
  • टचपैड: Precision Touchpad
  • वायरलेस: Realtek Wi-Fi 6 RTL8852BE (2×2, 802.11ax, MU-MIMO), Bluetooth® सपोर्ट
  • बैटरी: 3-सेल बैटरी, 41WHr (इंटीग्रेटेड)
  • पावर: 65W AC Rugged Adapter, 4.5mm Barrel
  • पामरेस्ट: Platinum Silver Palmrest (बिना Fingerprint Reader)
  • सिक्योरिटी सॉफ्टवेयरः McAfee LiveSafe (1 साल, 5 डिवाइस सपोर्ट)
  • सपोर्ट और सर्विसेजः बेसिक ऑनसाइट सर्विस (Remote Diagnosis के बाद), हार्डवेयर-ओनली सपोर्ट (12 महीने तक) एक्सीडेंटल डैमेज प्रोटेक्शन (उपलब्ध नहीं)

Dell 16 Plus के स्पेसिफिकेशंस

  • प्रोसेसरः Intel Core Ultra 5 226V (40 TOPS NPU, 8 कोर, अधिकतम 4.5 GHz तक)
  • ऑपरेटिंग सिस्टमः Windows 11 Home, Copilot+ PC
  • वीडियो कार्डः Intel Arc ग्राफिक्स
  • डिस्प्लेः 16.0-इंच 16:10 2K (1920×1200) एंटी-ग्लेयर, नॉन-टच, 300 निट्स WVA/IPS डिस्प्ले, ComfortView
  • मेमोरीः 16GB, LPDDR5X, 8533MT/s, ऑन-पैकेज, ऑनबोर्ड मेमोरी
  • स्टोरेजः 512GB, M.2, PCIe NVMe, SSD
  • कलरः आइस ब्लू
  • माइक्रोसॉफ्ट ऑफिसः Microsoft Office Home 2024 + Microsoft 365 बेसिक 1 वर्ष की सदस्यता
  • कीबोर्डः आइस ब्लू इंग्लिश इंटरनेशनल बैकलिट Copilot Key कीबोर्ड, न्यूमेरिक कीपैड
  • पोर्ट्सः USB 3.2 Gen 1 (5 Gbps) पोर्ट, USB 3.2 Gen 2 (10 Gbps) Type-C पोर्ट (DisplayPort 1.4 और Power Delivery के साथ), Thunderbolt 4 पोर्ट (DisplayPort 2.1 और Power Delivery के साथ), HDMI 2.1 पोर्ट, यूनिवर्सल ऑडियो जैक
  • शुरुआती वजन: 1.87 किग्रा
  • टचपैडः प्रिसीजन टचपैड
  • कैमराः 1080p @ 30 fps FHD कैमरा, डुअल-अरे माइक्रोफोन
  • ऑडियो और स्पीकर्सः डुअल स्पीकर्स, Waves MaxxAudio Pro और Dolby Atmos Cores के साथ
  • वायरलेसः Intel Wi-Fi 7 BE201, 2×2, 802.11be, ब्लूटूथ वायरलेस कार्ड
  • प्राइमरी बैटरीः 4-सेल बैटरी, 64WHr (इंटीग्रेटेड)
  • पावरः 65W Type-C एडॉप्टर
  • पामरेस्टः आइस ब्लू पावर बटन फिंगरप्रिंट रीडर के साथ
  • सिक्योरिटी सॉफ्टवेयरः McAfee LiveSafe (5-डिवाइस, 3-वर्ष)
  • हार्डवेयर सपोर्टः बेसिक ऑनसाइट सर्विस (रिमोट डायग्नोसिस के बाद), हार्डवेयर-ओनली सपोर्ट, 12 माह