6000 रुपये तक सस्ता हुआ Motorola Edge 60 Fusion, इसमें है 32MP फ्रंट कैमरा और 5500mAh बैटरी

अगर आप 20,000 रुपये से कम की रेंज में स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो मोटोरोला ऐज 60 फ्यूजन (Motorola Edge 60 Fusion) एक बढ़िया ऑप्शन हो सकता है। हालांकि इस फोन की शुरुआती कीमत 25,999 रुपये है, लेकिन यह फोन अभी फ्लिपकार्ट पर 22,999 रुपये में उपलब्ध है, लेकिन बैंक ऑफर, एक्सट्रा ऑफ आदि के बाद फोन को 20,000 रुपये से कम की कीमत में खरीद सकते हैं। इस छूट के बाद यह अपने सेगमेंट का सबसे किफायती और फीचर-पैक्ड स्मार्टफोन बना जाती है।

Motorola Edge 60 Fusion

Motorola Edge 60 Fusion उन यूजर्स के लिए अच्छा विकल्प बन गया है, जो फ्लैगशिप-लेवल फीचर्स को बजट में चाहते हैं। लॉन्च के समय इसकी शुरुआती कीमत ₹25,999 थी, लेकिन अब फ्लिपकार्ट पर यह ₹22,999 (8GB+256GB) में उपलब्ध है। बैंक ऑफर की बात करें, तो एक्सिस बैंक फ्लिपकार्ट डेबिट कार्ड से खरीदारी करने पर आपको 5 प्रतिशत कैशबैक मिलता है, जो ₹750 रुपये तक हो सकता है। इसके साथ, फ्लिपकार्ट स्पेशल प्राइस ऑफर के तहत फोन पर 3000 रुपये अतिरिक्त छूट ऑफर कर रही है, जिसके बाद इसकी कीमत 19,999 रुपये रह जाती है। वहीं इस फोन पर 17,250 रुपये तक एक्सचेंज बोनस ऑफर भी है। हालांकि यह फोन के कंडीशन पर निर्भर करती है।

Motorola Edge 60 Fusion दो वैरियंट्स में आता है- 8GB RAM + 256GB और 12GB RAM + 256GB। इसमें 6.67 इंच की pOLED डिस्प्ले दी गई है, जो 1.5K रिजॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और 3D कर्व्ड डिजाइन के साथ शानदार विजुअल एक्सपीरियंस प्रदान करती है। स्क्रीन पर इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है और बैक पैनल प्रीमियम वीगन लेदर फिनिश के साथ आता है, जिससे फोन हाथ में पकड़ने पर काफी प्रीमियम अहसास देता है।

परफॉर्मेंस की बात करें, तो फोन में MediaTek Dimensity 7400 प्रोसेसर दिया गया है, जो इस रेंज में बढ़िया चिपसेट है। यह न केवल डेली के कामों में तेज परफॉर्मेंस देता है बल्कि गेमिंग और मल्टीटास्किंग में भी बेहतर साबित होता है। इसमें 12GB तक रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है। बैटरी की बात करें, तो Motorola ने कोई समझौता नहीं किया है। फोन में 5,500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 68W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके अलावा, यह फोन IP68 और IP69 रेटिंग के साथ आता है, यानी यह पानी और धूल से सुरक्षित है।

Motorola Edge 60 Fusion

कैमरा की बात करें तो फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50MP का प्राइमरी सेंसर और 13MP का अल्ट्रावाइड लेंस है। फोटो क्वालिटी शार्प और नेचुरल दिखती है, खासकर डे-लाइट कंडीशन में। वहीं 32MP का फ्रंट कैमरा सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए बेहद शानदार आउटपुट देता है। Motorola Edge 60 Fusion Android 15 पर आधारित Hello UI पर चलता है। इसमें Google Gemini AI फीचर्स का इंटीग्रेशन भी दिया गया है। कंपनी ने इसमें कम से कम 3 साल सॉफ्टवेयर अपडेट और 4 साल के सिक्योरिटी पैच का वादा किया है, जिससे यह फोन लंबे समय तक अपडेटेड बना रहेगा।

अब सवाल उठता है कि क्या यह फोन खरीदना चाहिए? अगर आप एक ऐसा स्मार्टफोन चाहते हैं, जो फ्लैगशिप जैसी बिल्ड क्वालिटी, शानदार डिस्प्ले, तेज चार्जिंग और भरोसेमंद कैमरा परफॉर्मेंस दे, तो Motorola Edge 60 Fusion आपके लिए एक बढ़िया विकल्प है। इसकी कीमत के हिसाब से यह oneplus nord ce4 5g, IQOO Z10R 5G और Poco F6 जैसे फोन्स को टक्कर देता है, लेकिन बेहतर डिजाइन और स्टॉक-जैसे साफ-सुथरे इंटरफेस के कारण यह दूसरों से अलग नजर आता है।

कुल मिलाकर, ₹19,999 की प्रभावी कीमत पर Motorola Edge 60 Fusion एक ऐसा स्मार्टफोन है जो पावर, प्रीमियम डिजाइन, कैमरा और बैटरी सभी में बैलेंस बनाए रखता है। यह उन लोगों के लिए परफेक्ट विकल्प है जो बजट में प्रीमियम फील चाहते हैं।