iPhone 15 पर मिल रहा 17,000 रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट, जानें कहां और कितनी है कीमत

अगर आप लंबे समय से iPhone खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो यह अवसर आपके लिए बिल्कुल सही हो सकता है। फेस्टिव सेल के बाद भी Apple iPhone 15 Amazon पर बड़े डिस्काउंट के साथ उपलब्ध है। यह अपनी कीमत से 17,000 रुपये से भी अधिक की छूट के साथ उपलब्ध है। आमतौर पर यह फोन 69,900 रुपये की कीमत पर बिकता है, लेकिन इस समय Amazon पर इसे सिर्फ 51,990 रुपये (128जीबी) में खरीदा जा सकता है। यह ऑफर ब्लैक, पिंक कलर वैरियंट पर लागू है। वहीं अगर आप अमेजन पे और एक्सचेंज ऑफर के साथ खरीदते हैं, तो कीमत और भी कम हो सकती है।

Apple iPhone 15 discount

बता दें कि iPhone 15 को 2023 में लॉन्च किया गया था, लेकिन यह आज भी मार्केट में सबसे पॉपुलर प्रीमियम स्मार्टफोन में से एक है।  इस आईफोन की कीमत 69,900 रुपये है, लेकिन अमेजन पर अभी यह 51,990 रुपये की कीमत पर उपलब्ध है। इसके अलावा, प्राइम मेंबर अगर Amazon Pay ICICI Bank credit card से खरीदारी करते हैं, तो उन्हें 5 प्रतिशत कैशबैक मिल सकता है। इसके साथ नो-कॉस्ट ईएमआई का ऑप्शन भी है। इसके अलावा, ईएमआई 2,521 रुपये से शुरू होती है। Amazon से खरीदने पर आपको लगभग 17,910 रुपये की बचत होगी।

Apple iPhone 15 discount

वहीं बात फ्लिपकार्ट की करें, तो यह फोन 59,900 रुपये में बिक रहा है। यहां पर एक्सिस बैंक डेबिट कार्ड से खरीदारी करने पर 5 प्रतिशत कैशबैक मिलता है, वहीं बैंक ऑफर के तहत अगर आप आईसीआईसीआई बैंक कार्ड से ईएमआई पर खरीदारी करते हैं तो 2000 रुपये का डिस्काउंट मिलता है यानी फोन को 57,900 रुपये खरीद सकते हैं। वहीं यहां पर 41,400 रुपये तक एक्सचेंज ऑफर भी मौजूद है, जो इस बात कर निर्भर करता है कि एक्सचेंज करने वाले डिवाइस की कंडीशन कैसी ही है।

iPhone 15 के स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स की बात करें, तो इसमें 6.1 इंच का Super Retina XDR OLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिजॉल्यूशन 1179 x 2556 पिक्सल है। यह डिस्प्ले HDR10 और Dolby Vision जैसे फीचर्स को सपोर्ट करता है और इसकी पीक ब्राइटनेस 2000 निट्स तक जाती है, जिससे धूप में भी स्क्रीन साफ नजर आती है। फोन में Apple का A16 Bionic चिपसेट दिया गया है, जो पहले iPhone 14 Pro में इस्तेमाल हुआ था। इसमें 512GB तक स्टोरेज ऑप्शन मौजूद है, जिससे परफॉर्मेंस और स्पीड दोनों बेहतरीन मिलती हैं।

कैमरा की बात करें, तो iPhone 15 में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस दिया गया है। इसमें 2x ऑप्टिकल जूम का फीचर भी मिलता है, जो एक अतिरिक्त लेंस जैसा काम करता है। फ्रंट में 12 मेगापिक्सल का ट्रूडेप्थ कैमरा दिया गया है जो शानदार सेल्फी और फेसटाइम वीडियो कॉलिंग के लिए आदर्श है। वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए यह फोन 4K रिजॉल्यूशन तक सपोर्ट करता है। इस आईफोन में 3349mAh की बैटरी दी गई है, जो वायरलेस चार्जिंग और रिवर्स वायर्ड चार्जिंग दोनों को सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि यह फोन एक बार चार्ज करने पर लगभग 20 घंटे तक वीडियो प्लेबैक दे सकता है। इसके साथ ही iPhone 15 में IP68 रेटिंग दी गई है, जिससे यह धूल और पानी से सुरक्षित रहता है।

iPhone 15

क्या iPhone 15 खरीदना सही रहेगा? iPhone 15 फिलहाल अपने प्राइस रेंज में सबसे बैलेंस्ड iPhone माना जा सकता है। इसमें वही पावरफुल प्रोसेसर दिया गया है जो महंगे प्रो मॉडल्स में मिलता है, साथ ही, इसकी कैमरा क्वालिटी भी काफी शानदार है। फोटो और वीडियो दोनों में कलर और डिटेलिंग बेहतरीन मिलती है। डिस्प्ले की ब्राइटनेस और कलर रिप्रोडक्शन भी बेहद प्रीमियम अनुभव देते हैं। हालांकि इसमें 120Hz ProMotion रिफ्रेश रेट नहीं है, जो सिर्फ iPhone 15 Pro सीरीज में उपलब्ध है। फिर भी, अगर आप गेमिंग, फोटोग्राफी और स्मूद परफॉर्मेंस के लिए एक भरोसेमंद iPhone चाहते हैं, तो iPhone 15 एक बढ़िया विकल्प है। इसकी बैटरी बैकअप और सॉफ्टवेयर सपोर्ट इसे लंबी अवधि तक उपयोग के लिए परफेक्ट बनाते हैं।

अगर आपका बजट लगभग 50 से 55 हजार रुपये तक है और आप एक भरोसेमंद, प्रीमियम और परफॉर्मेंस-ओरिएंटेड स्मार्टफोन लेना चाहते हैं, तो Amazon पर चल रहा iPhone 15 का यह ऑफर निश्चित रूप से एक शानदार डील है। खासकर उन यूजर्स के लिए जो पहली बार iPhone लेने जा रहे हैं।