Apple MacBook Air M4 पर ₹17,000 का बंपर डिस्काउंट, जानें कहां मची है लूट

यदि आप एप्पल मैकबुक एयर एम4 (MacBook Air M4) खरीदने की सोच रहे हैं, तो फिर आपके लिए मौका बेहद शानदार है। एप्पल ने अपने नए MacBook Air M4 की कीमत में बड़ी कटौती की है, जिसकी वजह से यह आपके लिए आकर्षक डील बन सकती है। Vijay Sales पर आप मैकबुक एयर एम4 को 83,000 रुपये से कम में खरीद सकते हैं। कंपनी ने इस पतले और पावरफुल Air M4 में एम4 चिपसेट दिया है। यह ऑफर इसलिए भी खास है, क्योंकि Apple प्रोडक्ट्स पर इतनी बड़ी छूट मिलना मुश्किल होता है।

Apple MacBook Air M4

Vijay Sales पर मैकबुक एयर एम4 पर मिलने वाले ऑफर्स की बात करें, तो लॉन्च के समय लैपटॉप के 13.6 इंच डिस्प्ले और 16GB रैम व 256GB SSD वैरियंट की कीमत 99,900 रुपये थी, लेकिन Vijay Sales पर अब यही मॉडल Sky Blue कलर में सिर्फ 92,900 रुपये में लिस्टेड है। यहां सीधी 7,000 रुपये की छूट दी जा रही है। इसके अलावा, यदि आप ICICI Bank या SBI Bank के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करते हैं, तो आपको अतिरिक्त 10,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिलेगा यानी आपको MacBook अब सिर्फ लगभग 82,900 रुपये में मिल सकता है, जिससे आपको 17,000 रुपये की बचत होगी।

वहीं अगर आपके पास आईडीएफसी फर्स्ट बैंक क्रेडिट कार्ड है, तो इसमें आपको 5 प्रतिशत इंस्टेंट छूट दिया जा रहा है, जो 10,000 रुपये तक हो सकता है। साथ ही एचडीएफसी क्रेडिट कार्ड से 6 या उससे ज्यादे ईएमआई पर इस लैपटॉप को खरीदते हैं, तो आपको 4,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलता है। हालांकि आपको बताते चलें कि यह ऑफर केवल कुछ सलेक्टेड कलर और कॉन्फिगरेशन पर ही उपलब्ध है। Apple प्रोडक्ट्स की डील्स आमतौर पर ज्यादा दिन तक लाइव नहीं रहती हैं, इसलिए अगर आप MacBook Air M4 खरीदने का सोच रहे हैं तो यह सही समय हो सकता है।

Apple MacBook Air M4

MacBook Air M4 लैपटॉप के स्पेसिफिकेशंस की बात करें, तो इसमें Apple ने कई प्रीमियम फीचर्स और हार्डवेयर शामिल किए हैं, जिससे यह लैपटॉप अपनी क्लास में हल्का और पावरफुल विकल्प बन गया है। इसमें 13.6 इंच (34.46 सेमी) का Liquid Retina Display है, जो शानदार ब्राइटनेस और कलर एक्युरेसी प्रदान करता है। इसके अलावा, इसमें Apple का नया M4 चिप है, जो पहले से तेज है। इसमें आपको 16GB रैम और 256GB SSD स्टोरेज की सुविधा मिलती है। 10-कोर CPU है, जो हाई-परफॉर्मेंस टास्क्स को आसानी से हैंडल करता है। वहीं 8-कोर GPU है, जो क्रिएटिव और ग्राफिक इंटेंसिव ऐप्स के लिए बेहतर है। साथ ही, इसमें आपको 16-कोर Neural Engine मिलता है, जो मशीन लर्निंग और AI टास्क्स को और अधिक बेहतर बनाता है। अन्य फीचर की बात करें, तो बैकलिट Magic Keyboard, Wi-Fi 6E (802.11ax) और Bluetooth 5.3 का सपोर्ट है।

अब सवाल यह उठता है कि क्या MacBook Air M4 खरीदना वाकई में सही रहेगा? तो इसका जवाब है -हां, खासकर अगर आप किसी पुराने MacBook मॉडल से अपग्रेड कर रहे हैं। नया M4 चिप पिछले जनरेशन की तुलना में बेहतर परफॉर्मेंस और पावर एफिशिएंसी देता है। यह M1 या M3 मॉडल की तुलना में तेज ऐप लोडिंग, स्मूथ मल्टीटास्किंग और बेहतर हीट मैनेजमेंट प्रदान करता है। साथ ही, अब यह दो एक्सटर्नल डिस्प्ले सपोर्ट करता है, जो प्रोफेशनल्स और क्रिएटर्स के लिए उपयोगी फीचर है।

MacBook Air M4 का 10-कोर CPU वीडियो एडिटिंग, ग्राफिक डिजाइनिंग या डाटा प्रोसेसिंग जैसे हैवी वर्क के लिए भी सक्षम है। डिजाइन के मामले में Apple ने ज्यादा बदलाव नहीं किया है, लेकिन इसका हल्का, स्लिम और प्रीमियम फील वाला डिजाइन अब भी इसे बाकी लैपटॉप्स से अलग बनाता है। यह लैपटॉप बेहद साइलेंट तरीके से चलता है और इसमें लगभग 18 घंटे की बैटरी लाइफ मिलती है, जो पूरे दिन के काम के लिए पर्याप्त है। नए MacBook Air M4 में 12MP का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है, जो Center Stage और Desk View जैसी स्मार्ट फीचर्स के साथ आता है। ये फीचर्स वीडियो कॉल्स को अधिक डायनामिक और प्रोफेशनल बनाते हैं, खासकर उन लोगों के लिए जो वर्क फ्रॉम होम या कंटेंट क्रिएशन करते हैं।

अगर आप अभी भी पुराने Intel MacBook या पहले जनरेशन के M1 Air का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो M4 मॉडल पर अपग्रेड करना एक बड़ा अपग्रेड साबित होगा। आपको तेज परफॉर्मेंस, बढ़िया डिस्प्ले और लंबे सॉफ्टवेयर सपोर्ट के साथ बेहतर ओवरऑल एक्सपीरियंस मिलेगा। हालांकि अगर आपके पास पहले से M2 या M3 MacBook Air है, तो अपग्रेड का फर्क बहुत ज्यादा महसूस नहीं होगा, क्योंकि रोजमर्रा के कार्यों में स्पीड में बहुत बड़ा अंतर नहीं दिखेगा। कुल मिलाकर, 82,900 रुपये की इफेक्टिव कीमत पर MacBook Air M4 इस समय एक बेहतरीन डील साबित हो सकती है।