Google Pixel 10 पर 11,000 रुपये से अधिक का डिस्काउंट, जानें कैसे और कहां मिलेगी यह छूट

अगर आप Google Pixel सीरीज के फैन हैं और लंबे समय से Pixel 10 का इंतजार कर रहे थे, तो अब आपके लिए अच्छा मौका है। Amazon ने इस नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन की कीमत में 11,570 रुपये की बड़ी कटौती की है। हालांकि प्राइस में यह कटौती Lemongrass कलर वैरियंट पर है यानी अब आप इस प्रीमियम Google फोन को पहले से काफी कम दाम पर घर ला सकते हैं। यह ऑफर सीमित समय के लिए है, इसलिए अगर आप Google के लेटेस्ट AI फीचर्स और पावरफुल कैमरा का एक्सपीरियंस लेना चाहते हैं, तो फिर यह डील मिस न करें।

Google Pixel 10
Google Pixel 10 Amazon

Google Pixel 10 को भारत में 79,999 रुपये (12जीबी+256जीबी) की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। इस समय Amazon पर फोन Lemongrass कलर वैरियंट 68,429 रुपये में मिल रहा है यानी आपको 11,570 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट दिया जा रहा है, जिससे इसकी कीमत घटकर 68,429 रुपये हो गई है। इतना ही नहीं, अगर आप Federal Bank Credit Card के ईएमआई पर ट्रांजैक्शन करते हैं, तो 7.5% इंस्टेंट डिस्काउंट मिलता है, जो 3000 रुपये तक है। इसके अलावा, दूसरे बैंकों के कार्ड से खरीदारी करने पर भी डिस्काउंट मिल रहे हैं, जिसे आप अमेजन पर चेक कर सकते हैं।

अगर आप अमेजन प्राइम मेंबर हैं, तो Amazon Pay ICICI Bank credit card से खरीदारी करने पर 5 प्रतिशत का कैशबैक प्राप्त कर सकते हैं, जो 2052 रुपये तक हो सकता है। इसके अलावा, आपको नो-कास्ट ईएमआई की सुविधा भी मिलती है। वैसे ईएमआई से खरीदारी करते हैं, तो यह 3,318 रुपये प्रतिमाह से स्टार्ट होती है। साथ ही, एक्सचेंज ऑफर के जरिए आप अपने पुराने स्मार्टफोन को ट्रेड-इन करके 10,000 रुपये तक का अतिरिक्त डिस्काउंट पा सकते हैं यानी यह ऐसी डील है जिसमें फ्लैगशिप फोन को मिड-रेंज कीमत में खरीदा जा सकता है।

Google Pixel 10 new
Google Pixel 10 Flipkart

वहीं फ्लिपकार्ट पर देखें, तो फोन का Lemongrass कलर वैरियंट ₹79,999 रुपये (12जीबी+256जीबी) रुपये में उपलब्ध है। यहां HDFC Bank Credit Card से खरीदारी करने पर 7,000 रुपये की छूट मिल रही है यानी फोन को 72,999 रुपये में खरीद सकते हैं। इस लिहाज से देखें, तो अमेजन पर मिलने वाली डील काफी आकर्षक है।

स्पेसिफिकेशंस की बात करें, तो Google Pixel 10 में 6.3 इंच का OLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 3,000 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। फोन की स्क्रीन को Corning Gorilla Glass Victus 2 से प्रोटेक्ट किया गया है, जो इसे खरोंच और गिरने से सुरक्षित रखता है। यह डिवाइस Google के नए Tensor G5 चिपसेट पर चलता है, जो परफॉर्मेंस और AI दोनों के लिए ऑप्टिमाइज किया गया है। इसमें 12GB तक रैम और 256GB तक स्टोरेज मिलता है।

Pixel 10 Android 16 पर चलता है और Google ने इस फोन के लिए 7 साल तक के सॉफ्टवेयर और सिक्योरिटी अपडेट का वादा किया है, जो इसे अन्य ब्रांड्स से अलग बनाता है। फोन में 4,970mAh की बैटरी दी गई है, जो 30W वायर्ड और 15W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। Google Pixel 10 में 48MP का मेन कैमरा, 13MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 10.8MP का टेलीफोटो लेंस दिया गया है, जो 5x ऑप्टिकल जूम तक सपोर्ट करता है। Google के एडवांस AI प्रोसेसिंग के साथ तस्वीरें न केवल डिटेल्ड आती हैं, बल्कि कलर बैलेंस और शैडो भी काफी नेचुरल दिखते हैं। फ्रंट में 10.5MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है, जो वीडियो कॉल और सोशल मीडिया कंटेंट के लिए बेहतरीन रिजल्ट देता है।

Google Pixel 10

अगर आप सोच रहे हैं कि Google Pixel 10 खरीदना कितना सही रहेगा, तो बता दें कि अगर आप एक ऐसा स्मार्टफोन चाहते हैं जो सॉफ्टवेयर के मामले में सबसे भरोसेमंद और फ्यूचर-रेडी हो, तो Google Pixel 10 आपके लिए बेस्ट चॉइस हो सकता है। यह फोन उन यूजर्स के लिए परफेक्ट है जो स्टेबल परफॉर्मेंस, लंबा सॉफ्टवेयर सपोर्ट और असली एंड्रॉयड एक्सपीरियंस चाहते हैं। Pixel 10 का कैमरा सिस्टम अब भी इंडस्ट्री में सबसे नेचुरल फोटो आउटपुट देने वालों में से एक है। साथ ही, इसमें Google के नए AI फीचर्स, जैसे-Camera Coach, Audio Magic Eraser, Best Take और Live Translate के साथ आता है, जो रोजमर्रा की फोटोग्राफी और प्रोडक्टिविटी को आसान बनाते हैं।

हालांकि यह फोन अपनी कैटेगरी में काफी दमदार है, लेकिन कुछ कमियां भी हैं। भारत में Pixel 10 फिलहाल सिर्फ 256GB वैरियंट में ही मिलता है, जिससे ज्यादा स्टोरेज चाहने वाले यूजर्स के पास सीमित विकल्प रह जाते हैं। इसके अलावा, 30W चार्जिंग स्पीड आज के समय में थोड़ी धीमी लग सकती है, खासकर जब OnePlus और iQOO जैसे ब्रांड्स 80W या 120W तक की चार्जिंग दे रहे हैं।

कुल मिलाकर, Google Pixel 10 एक बैलेंस्ड और प्रीमियम स्मार्टफोन है। यह उन यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है जो क्लीन और स्मार्ट एंड्रॉयड एक्सपीरियंस चाहते हैं। इसका शानदार कैमरा, दमदार डिस्प्ले, लंबा सॉफ्टवेयर सपोर्ट और AI फीचर्स इसे एक बेहतरीन पैकेज बनाते हैं।