
अगर आप लंबे समय से एक नया iPad खरीदने की सोच रहे हैं, तो अब मौका बिल्कुल सही है। Apple के प्रोडक्ट्स पर शुरुआती महीनों में बहुत कम ही डिस्काउंट देखने को मिलना है, लेकिन इस बार कंपनी ने अपने नए iPad Air M3 पर शानदार ऑफर दिया है। लॉन्च के सिर्फ सात महीने बाद ही यह टैबलेट अब कम कीमत में मिल रहा है। यह उन यूजर्स के लिए शानदार डील है, जो प्रीमियम टैबलेट चाहते हैं, लेकिन iPad Pro की महंगी कीमत नहीं देना चाहते हैं।

Apple iPad Air M3 2025 (Wi-Fi 128GB Space Grey MC9W4HN/A) को भारत में 59,900 रुपये में लॉन्च किया गया था। अब Vijay Sales पर यह टैबलेट 55,700 रुपये में लिस्टेड है यानी यहां आपको सीधे 4,200 रुपये की छूट मिल रही है। इसके अलावा, ICICI और SBI बैंक क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करते हैं, तो आपको 3,000 रुपये का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट मिल रहा है। दोनों ऑफर्स को मिलाकर इसकी इफेक्टिव कीमत घटकर 52,700 रुपये रह जाती है यानी 7,200 रुपये तक की बचत होती है। वहीं अगर आपके पास आईडीएफसी फर्स्ट बैंक क्रेडिट कार्ड है, तो यहां पर 5 प्रतिशत तक इंस्टेंड डिस्काउंट मिलती है, जो 10,000 रुपये तक हो सकती है। इसके अलावा, अगर आप एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड से 6 महीने या इससे अधिक की ईएमआई पर खरीदारी करते हैं, तो आपको 3,500 रुपये का इंस्टेंट ऑफ मिलता है। यह ऑफर सीमित समय के लिए उपलब्ध है और स्टॉक खत्म होते ही बदल सकता है।
iPad Air M3 के स्पेसिफिकेशंस की बात करें, तो iPad Air M3 टैबलेट में आपको M3 चिपसेट मिलता है। कंपनी के मुताबिक, यह पुराने M1 चिप की तुलना में लगभग दोगुनी परफॉर्मेंस देता है। इसका मतलब है कि यह टैबलेट 4K वीडियो एडिटिंग, ग्राफिक डिजाइनिंग, मल्टीटास्किंग और गेमिंग जैसे हैवी टास्क्स को बेहद आसानी से हैंडल कर सकता है। इसमें 10-core CPU, 8-core GPU और 16-core Neural Engine दिया गया है, जो AI और मशीन लर्निंग आधारित ऐप्स को भी स्मूदली चलाता है। इस तरह यह टैबलेट स्टूडेंट्स, डिजाइनर्स और कंटेंट क्रिएटर्स के लिए बढ़िया साबित हो सकता है। इसके अलावा, iPad Air M3 macOS जैसे फीचर्स के साथ iPadOS 18 पर चलता है, जिससे यूजर को डेस्कटॉप-जैसा एक्सपीरियंस भी मिलता है। हालांकि Apple ने डिजाइन में बहुत बड़ा बदलाव नहीं किया है, लेकिन इसका मिनिमलिस्टिक और प्रीमियम लुक अब भी आकर्षक लगता है। Touch ID अभी भी पावर बटन में इंटीग्रेटेड है, जिससे सिक्योरिटी आसान रहती है। हालांकि इसमें Face ID की कमी महसूस होती है, जो iPad Pro में मिलती है।
डिस्प्ले की बात करें, तो iPad Air M3 दो वैरियंट में आता है -11 इंच और 13 इंच। दोनों ही मॉडल्स में True Tone और P3 Wide Colour सपोर्ट मौजूद है, जिससे वीडियो एडिटिंग या फोटो एडिटिंग करते समय कलर बहुत नेचुरल और डिटेल्ड लगते हैं। 13-इंच वर्जन में 600 निट्स ब्राइटनेस है, जो आउटडोर विजिबिलिटी को बेहतर बनाती है। कैमरा फीचर की बात करें, तो iPad Air M3 में 12MP का रियर कैमरा दिया गया है, जो 4K वीडियो रिकॉर्डिंग 60fps तक कर सकता है। फ्रंट में 12MP का सेंसर है, जो Center Stage फीचर के साथ आता है। यह वीडियो कॉल के दौरान यूजर को फ्रेम में रखता है। इसकी ऑडियो क्वालिटी भी बेहतर है, जिसमें स्टेरियो स्पीकर और क्लियर माइक्रोफोन दिए गए हैं, जिससे ऑनलाइन क्लासेस या मीटिंग्स में बेहतर एक्सपीरियंस मिलता है।
Apple ने iPad Air M3 के लिए एक नया Magic Keyboard भी पेश किया है, जिसमें अब 14-की वाला फंक्शन रो दिया गया है। इससे वॉल्यूम, ब्राइटनेस और मीडिया कंट्रोल और आसान हो गए हैं। हालांकि यह कीबोर्ड टैबलेट के साथ शामिल नहीं है, आपको इसे अलग से खरीदना होगा। यह iPad Apple Pencil (2nd Gen) और नए Apple Pencil Pro को भी सपोर्ट करता है, जिससे डिजाइनिंग और नोट्स लेने का अनुभव और बेहतर हो जाता है।
अब अगर आप सोच रहे हैं कि यह टैबलेट आपको खरीदना चाहिए या नहीं, तो बता दें कि ₹52,700 की इफेक्टिव कीमत पर iPad Air M3 उन लोगों के लिए बढ़िया विकल्प है जो iPad Pro जैसी परफॉर्मेंस चाहते हैं, लेकिन बजट सीमित है। यह टैबलेट स्टूडेंट्स, प्रोफेशनल्स और क्रिएटिव आर्टिस्ट्स के लिए एक ऑल-राउंड पैकेज है। अगर आपके पास पहले से iPad Air M2 है, तो यह अपग्रेड जरूरी नहीं है, क्योंकि फर्क मुख्यतः प्रोसेसर तक सीमित है। लेकिन अगर आप A14 या M1 चिप वाले पुराने iPad से अपग्रेड कर रहे हैं, तो यह डिवाइस आपको पूरी तरह नया एक्सपीरियंस देगा।
कुल मिलाकर, iPad Air M3 का यह डिस्काउंट Apple यूजर्स के लिए एक बड़ा मौका है। इसकी परफॉर्मेंस, बैटरी, डिस्प्ले और iPadOS सपोर्ट इसे एक भविष्य-रेडी टैबलेट बनाते हैं। अगर आप एक पावरफुल, लेकिन किफायती iPad खरीदना चाहते हैं, तो यह डील आपके लिए परफेक्ट है।


