
यदि आप आईफोन (iPhone) इकोसिस्टम का हिस्सा बनना चाहते हैं, तो मौका बिल्कुल परफेक्ट है। Reliance Digital पर Apple iPhone 16e पर बड़ी छूट का ऑफर चल रहा है, जिसमें आपको 10,900 रुपये की सीधी होती है। अगर आप इसमें बैंक ऑफर को भी जोड़ दें, तो 4000 रुपये की अतिरिक्त छूट मिल सकती है यानी इस आईफोन को 45,000 रुपये से कम की कीमत पर खरीद सकते हैं। यह ऑफर खासतौर पर उन यूजर्स के लिए है, जो पुराने iPhone से अपग्रेड करना चाहते हैं या पहली बार iPhone यूज करने की सोच रहे हैं।

iPhone 16e (128 GB) पर मिलने वाले ऑफर्स की बात करें, तो Apple iPhone 16e को भारत में 59,900 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। अब Reliance Digital की वेबसाइट पर यह स्मार्टफोन 48,990 रुपये में उपलब्ध है यानी आपको 10,910 रुपये की सीधी छूट मिल रही है। वहीं बैंक ऑफर की बात करें, तो IDBI Bank Credit card से खरीदारी करने पर 4,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल रहा है। इस तरह फोन की खरीदारी पर 14,910 रुपये की बचत कर सकते हैं। वहीं HSBC Credit Card के ईएमआई पर खरीदारी करते हैं, तो 7.5 प्रतिशत तक छूट मिलती है, जो कि 7500 रुपये तक हो सकती है।
वहीं अगर अमेजन की बात करें, तो यहां पर 14 प्रतिशत की छूट से साथ iPhone 16e 51,499 रुपये में लिस्टेड है। इसके अलावा, आईसीआईसीआई और एसबीआई क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने पर 2,000 रुपये का बैंक ऑफर है।
फ्लिपकार्ट पर देखें, तो iPhone 16e 59,900 रुपये में उपलब्ध है। यहां आईसीआईसीआई क्रेडिट कार्ड पर 2,000 रुपये का ऑफ मिल रहा है। इस हिसाब से देखें, तो Reliance Digital पर मिलने वाली डील ज्यादा आकर्षक है। हालांकि डील सीमित समय के लिए है, इसलिए अगर आप iPhone खरीदने का मन बना चुके हैं तो जल्दी फैसला लेना बेहतर रहेगा।

iPhone 16e के स्पेसिफिकेशंस की बात करें, तो इसमें 6.1-इंच का OLED डिस्प्ले दिया गया है, जो बेहतर कलर और ब्राइटनेस के साथ स्मूद व्यूइंग एक्सपीरियंस देता है। डिस्प्ले 60Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है और फोन एल्यूमिनियम बॉडी में आता है, जिसकी वजह से इसे प्रीमियम लुक मिलता है। इसमें A18 चिपसेट है, जो परफॉर्मेंस के मामले में तेज और एफिशिएंट है। यह गेमिंग, मल्टीटास्किंग और AI फीचर्स को बेहतरीन तरीके से संभाल सकता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 48MP का मेन कैमरा दिया गया है, जो 2x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट करता है। वहीं, फ्रंट में 12MP का सेल्फी कैमरा है, जो 4K वीडियो रिकॉर्डिंग और वीडियो कॉल्स के लिए बढ़िया है।
इसके अलावा, iPhone 16e में कई AI-आधारित फीचर्स दिए गए हैं, जैसे- Image Cleanup, Image Playground, ChatGPT इंटीग्रेशन और Writing Tools, जो यूजर एक्सपीरियंस को और स्मार्ट बनाते हैं। फोन में USB-C पोर्ट दिया गया है और यह IP68 रेटिंग के साथ आता है, जो इसे धूल और पानी से सुरक्षित रहता है।
अब आप सोच रहे हैं iPhone 16e क्यों खरीदें, तो यह उन यूजर्स के लिए बढ़िया विकल्प है, जो Apple इकोसिस्टम का हिस्सा बनना चाहते हैं, लेकिन ज्यादा खर्च नहीं करना चाहते हैं। इसमें वही डिजाइन और सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस मिलता है जो हाई-एंड iPhone मॉडल्स में होता है। इसके साथ Apple के लंबे सॉफ्टवेयर अपडेट और सिक्योरिटी पैच भी मिलते हैं, जिससे यह डिवाइस आने वाले कई सालों तक स्मूदली चलता रहेगा। इसके अलावा, A18 चिप और 48MP कैमरा इसे फोटोग्राफी और परफॉर्मेंस दोनों ही मामलों में मजबूत बनाते हैं। अगर आप सोशल मीडिया क्रिएटर हैं या प्रोफेशनल फोटोग्राफी पसंद करते हैं, तो iPhone 16e बेहतर विकल्प साबित हो सकता है।
₹45,000 से कम की कीमत पर iPhone 16e अब मार्केट में सबसे वैल्यू-फॉर-मनी iPhones में से एक है। यह परफॉर्मेंस, कैमरा और AI फीचर्स का ऐसा कॉम्बिनेशन पेश करता है, जो आमतौर पर Apple के महंगे मॉडल्स में देखने को मिलता है। अगर आप भरोसेमंद, स्टाइलिश और फ्यूचर-रेडी iPhone खरीदना चाहते हैं, तो Reliance Digital का यह ऑफर मिस नहीं करना चाहिए।


