Google Pixel 10 Pro 5G पर 10,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट, जानें 42MP फ्रंट कैमरा और Tensor G5 प्रोसेसर वाले फोन की कीमत

गूगल पिक्सल 10 प्रो 5जी (Google Pixel 10 Pro 5G) पर अब शानदार बैंक ऑफर मिल रहा है, जिससे आप इस प्रीमियम फोन को लाख रुपये से भी कम कीमत में खरीद सकते हैं। Google ने Pixel 10 Pro 5G को भारत में 1,09,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया था, लेकिन अब Vijay Sales और Flipkart पर इस पर 10,000 रुपये तक का बैंक डिस्काउंट दिया जा रहा है। यह ऑफर उन यूजर्स के लिए बेहद खास है, जो Google के फ्लैगशिप स्मार्टफोन को किफायती दाम में खरीदना चाहते हैं।

Google Pixel 10 Pro new

Google Pixel 10 Pro 5G पर मिलने वाले बैंक ऑफर्स की बात करें, तो विजय सेल्स पर Google Pixel 10 Pro (16GB रैम और 256GB स्टोरेज) का Obsidian कलर वैरियंट 1,09,999 रुपये में लिस्टेड है, लेकिन अगर आप इसे HDFC या IDFC First Bank के क्रेडिट कार्ड से खरीदते हैं, तो आपको 10,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। साथ ही, अगर आप कूपन कोड ‘DLXOF2000’ का उपयोग करते हैं, तो आपको अतिरिक्त 1,000 रुपये की छूट भी मिल सकती है। इसके अलावा, नो-कॉस्ट EMI का विकल्प भी उपलब्ध है, जिसकी शुरुआत 4,167 रुपये प्रति माह से होती है। इन सभी ऑफर्स को मिलाकर फोन की इफेक्टिव कीमत लगभग 98,999 रुपये तक पहुंच जाती है।

Google Pixel 10 Pro new

वहीं, Flipkart पर भी Google Pixel 10 Pro (16GB रैम + 256GB स्टोरेज) पर ₹10,000 का बैंक ऑफर मिल रहा है। यह ऑफर HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड ट्रांजैक्शन पर लागू है यानी चाहे आप Vijay Sales से खरीदें या Flipkart से, दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर इस समय जबरदस्त छूट दी जा रही है।

अब बात करें इसके स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स की, तो Google Pixel 10 Pro को कंपनी ने अपने लेटेस्ट Tensor G5 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया है, जो 2.4GHz से लेकर 3.4GHz तक की क्लॉक स्पीड पर काम करता है। इसमें Titan M2 सिक्योरिटी को-प्रोसेसर दिया गया है, जो डाटा और प्राइवेसी को अतिरिक्त सुरक्षा प्रदान करता है। इस फोन में 16GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है। फोन में 6.3 इंच की Quad HD+ Display दी गई है, जिसे कंपनी ने Super Actua Display नाम दिया है। यह स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आती है, जिससे आपको हर स्थिति में क्लियर और शार्प विजुअल्स मिलते हैं। इसका रिजॉल्यूशन 1280 x 2856 पिक्सल और पिक्सल डेंसिटी 495ppi है।

कैमरा सेक्शन की बात करें, तो Google Pixel 10 Pro 5G में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें 50MP का Octa PD वाइड कैमरा, 48MP का अल्ट्रावाइड लेंस और 48MP का टेलीफोटो सेंसर शामिल है। यह फोन 5x ऑप्टिकल और 100x डिजिटल जूम सपोर्ट करता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 42MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो बेहतरीन डिटेल और नेचुरल टोन के साथ इमेज कैप्चर करता है।

पावर बैकअप के लिए फोन में 4,870mAh की बैटरी दी गई है, जो 30W फास्ट चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें Pixelsnap वायरलेस चार्जिंग टेक्नोलॉजी भी मौजूद है। Pixel 10 Pro Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है और कंपनी ने 7 साल तक के OS और सिक्योरिटी अपडेट्स का वादा किया है।

कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi 7, Bluetooth 6, NFC और IP68 वॉटर-डस्ट रेसिस्टेंस सपोर्ट दिया गया है। यह स्मार्टफोन Gemini Live और AI-पावर्ड फीचर्स जैसे स्मार्ट फोटो एडिटिंग, ऑटो ट्रांसलेशन और वीडियो एडिटिंग टूल्स से लैस है।

Google Pixel 10 Pro

यह फोन क्यों खरीदें, तो बता  Google Pixel 10 Pro एक ऐसा स्मार्टफोन है जो प्रीमियम सेगमेंट में आता है और 1,09,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है। यह फोन 16GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले एक ही वेरिएंट में उपलब्ध है। इस कीमत पर इसके प्रतिद्वंद्वी बहुत कम हैं, लेकिन इसे Xiaomi 15 Ultra और Samsung Galaxy S25 Edge जैसे फोनों से तुलना की जा सकती है। हालांकि Samsung Galaxy S25 Edge अपने स्लीक डिजाइन और प्रीमियम फिनिश के लिए जाना जाता है, वहीं Xiaomi 15 Ultra दमदार परफॉर्मेंस देने के बावजूद Pixel 10 Pro जितना कॉम्पैक्ट नहीं है और उसमें Google के एडवांस्ड AI फीचर्स की कमी है।

Google Pixel 10 Pro उन लोगों के लिए बढ़िया है जो कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप फोन चाहते हैं जिसमें प्रो-लेवल डिस्प्ले और कैमरा क्वालिटी हो। इसका LTPO OLED डिस्प्ले बेहद ब्राइट और कलर-एक्यूरेट है और फोटोग्राफी के मामले में यह फोन शानदार HDR और शार्प डिटेल्स के साथ प्रभावित करता है। Tensor G5 चिपसेट के साथ इसका परफॉर्मेंस स्मूथ है और हीटिंग बहुत कम होती है, जिससे यह लंबे समय तक यूज करने में भी आरामदायक रहता है। अगर बात अपडेट्स की करें तो Google ने 7 साल तक OS और सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है, जो इसे एक लंबे समय तक भरोसेमंद डिवाइस बनाता है।