OnePlus 13 को मिला 6,000 रुपये का डिस्काउंट, जानें यह फोन खरीदना सही रहेगा या OnePlus 15 का करें इंतजार

OnePlus का फोन खरीदने की चाह रखने वाले यूजर्स के लिए बड़ी खबर है। कंपनी ने अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 13 की कीमत में भारी कटौती की है। लॉन्च के समय इसकी कीमत 69,999 रुपये (12जीबी रैम + 256जीबी स्टोरेज) थी, लेकिन अब यह Amazon पर 63,999 रुपये में उपलब्ध है यानी सीधे 6,000 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट मिल रहा है। यही कलर वैरियंट फ्लिपकार्ट पर 62,498 रुपये में उपलब्ध है। खास बात है कि यह ऑफर OnePlus 15 की लॉन्चिंग से कुछ ही दिन पहले आया है, जो भारत में 13 नवंबर, 2025 को लॉन्च होगा। ऐसे में यूजर्स के मन में यह सवाल उठना लाजमी है कि क्या अभी OnePlus 13 खरीदना सही रहेगा या फिर नए मॉडल का इंतजार करना बेहतर रहेगा।

oneplus 13 price cut
oneplus 13 price cut Amazon

OnePlus 13 पर मिल रहे डिस्काउंट की बात करें, तो Amazon पर OnePlus 13 की कीमत में सीधी कटौती की गई है। यह फोन अब 63,999 रुपये में मिल रहा है। साथ ही, बैंक ऑफर्स की बात करें, Scapia Federal Bank Credit Card EMI ट्रांजैक्शन पर 5 प्रतिशत इंस्टेंड डिस्काउंट मिल रहा है, जो कि 1500 रुपये तक है। इसके अलावा, अगर आप अमेजन प्राइम मेंबर हैं, तो Amazon Pay ICICI Bank credit card से खरीदारी पर 1,919 रुपये तक कैशबैक मिलता है। साथ ही, यह नो-कॉस्ट ईएमआई पर उपलब्ध है, जिसकी शुरुआत 2,884 रुपये से होती है।

oneplus 13 price cut

वहीं अगर फ्लिपकार्ट की बात करें, तो यह फोन 62,498 रुपये में उपलब्ध है यानी फोन यहां पर 7,501 रुपये की छूट के साथ खरीदने के लिए उपलब्ध है। साथ ही, Axis Bank Flipkart Debit Card पर 750 रुपये तक की छूट मिलती है। इसके साथ एक्सचेंज ऑफर का फायदा भी उठा सकते हैं। OnePlus के फ्लैगशिप फोन्स पर इतने बड़े डिस्काउंट बहुत कम देखने को मिलते हैं, इसलिए यह उन लोगों के लिए शानदार मौका है, जो पावरफुल फोन प्रीमियम फीचर्स के साथ चाहते हैं, लेकिन ज्यादा खर्च नहीं करना चाहते हैं।

OnePlus 13 स्पेसिफिकेशंस की बात करें, तो इसमें 6.82 इंच का QHD+ LTPO AMOLED डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। इसका डिजाइन ईको-लेदर बैक पैनल के साथ आता है, जिससे यह बाकी फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स से अलग नजर आता है और हाथ में पकड़ने में भी आरामदायक है। इसमें Qualcomm Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर दिया गया है, जो परफॉर्मेंस और बैटरी एफिशिएंसी दोनों में शानदार है। फोन में 16GB तक रैम और 512GB तक इंटरनल स्टोरेज का विकल्प मिलता है।

कैमरे की बात करें, तो इसमें Sony LYT808 सेंसर वाला ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है जिसमें 50MP का प्राइमरी लेंस, 50MP अल्ट्रावाइड लेंस और 50MP टेलीफोटो लेंस शामिल है। कैमरे को Hasselblad ट्यूनिंग के साथ ऑप्टिमाइज किया गया है जिससे फोटो में नेचुरल कलर और बेहतर डिटेल मिलती है। वहीं इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है जो 4K 60fps वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है।

फोन में 6,000mAh की बैटरी दी गई है और यह 100W सुपर फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि फोन कुछ ही मिनटों में 50 प्रतिशत तक चार्ज हो जाती है। यह Android 15 आधारित OxygenOS पर काम करता है जो अपने स्मूद और क्लीन इंटरफेस के लिए जाना जाता है।

अगर अब OnePlus 15 की बात करें, तो कंपनी कई अपग्रेड लेकर आ रही है। इसमें Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिया जाएगा, जो 3nm टेक्नोलॉजी पर आधारित है और परफॉर्मेंस के मामले में OnePlus 13 से बेहतर है। नया मॉडल 7,300mAh की बड़ी सिलिकॉन-कार्बन बैटरी के साथ आएगा, जो 120W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। डिस्प्ले में भी सुधार किया गया है। इसमें 6.7 इंच का 1.5K AMOLED पैनल मिलेगा जो 165Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। साथ ही, इसकी ब्राइटनेस 1,800 निट्स तक पहुंचती है, जिससे आउटडोर विजिबिलिटी और भी बेहतर होगी। डिजाइन के मामले में OnePlus 15 एक नया स्क्वायर कैमरा मॉड्यूल लेकर आएगा, जबकि OnePlus 13 में राउंड कैमरा डिजाइन था। नया मॉडल मैट ग्लास बैक के साथ आएगा, जिससे इसे प्रीमियम लुक और फिंगरप्रिंट रेसिस्टेंट फिनिश मिलेगी। वहीं कैमरे में भी बदलाव किया गया है। OnePlus 15 में ट्रिपल 50MP कैमरा सेटअप रहेगा, लेकिन Hasselblad ट्यूनिंग की जगह कंपनी का नया DetailMax Engine इस्तेमाल किया जाएगा, जो बेहतर डीटेल और कलर एक्युरेसी का दावा करता है।

OnePlus 13

तो अब क्या OnePlus 15 का इंतजार करना चाहिए या फिर OnePlus 13 खरीदना चाहिए? अगर आपको तुरंत फोन की जरूरत है या आप OnePlus फैन हैं, तो OnePlus 13 अभी भी भी बेहतरीन फ्लैगशिप विकल्प है। यह डिस्काउंट के साथ और भी वैल्यू फॉर मनी बन गया है। इसका कैमरा, बैटरी बैकअप और डिस्प्ले आज भी टॉप-क्लास हैं और इसे कई यूजर्स ने स्टेबल और भरोसेमंद फोन बताया है। लेकिन अगर आप कुछ दिन इंतजार कर सकते हैं, तो OnePlus 15 का इंतजार करना फायदेमंद रहेगा। इसमें आपको ज्यादा पावरफुल प्रोसेसर, बड़ी बैटरी और अपग्रेडेड कैमरा मिलेगा। साथ ही इसका लॉन्च प्राइस लगभग 70,000 रुपये के आसपास हो सकता है यानी ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा, लेकिन फीचर्स में बड़ा अपग्रेड मिलेगा।

अगर आपको एक भरोसेमंद, स्टाइलिश और पावरफुल फोन चाहिए तो OnePlus 13 खरीदना सही रहेगा, लेकिन अगर आप नेक्स्ट-जेनरेट टेक्नोलॉजी और बेहतर फ्यूचर अपडेट्स चाहते हैं, तो OnePlus 15 आपके लिए ज्यादा उपयुक्त रहेगा।