Vivo के फ्लैगशिप पर जबरदस्त डिस्काउंट! 30,000 रुपये की छूट के साथ मिल रहा Vivo X100 Pro फोन

अगर आप एक फ्लैगशिप स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, लेकिन बजट ₹1 लाख तक नहीं बढ़ाना चाहते हैं, तो Vivo X100 Pro पर चल रही यह डील आपके लिए बेस्ट मौका हो सकती है। Vivo का यह प्रीमियम कैमरा फोन, जो पिछले साल ₹89,999 में लॉन्च हुआ था, अब Amazon पर ₹59,999 की इफेक्टिव कीमत पर मिल रहा है। इस पर कुल ₹30,000 से ज्यादा का डिस्काउंट मिल रहा है, जिसमें बैंक ऑफर्स और एक्सचेंज ऑफर्स शामिल हैं। इस फोन में MediaTek Dimensity 9300 चिपसेट, कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले, ZEISS कैमरा सिस्टम और 100W फास्ट चार्जिंग जैसी हाई-एंड खूबियां मिलती हैं।

Vivo X100 Pro

Amazon पर Vivo X100 Pro (16GB RAM + 512GB स्टोरेज) पर मिलने वाले ऑफर्स की बात करें, तो इसे ₹59,999 में लिस्ट किया गया है, जो इसके लॉन्च प्राइस से 30,000 रुपये कम है। बैंक ऑफर्स की बात करें, तो अगर आप Federal Bank Credit Card से EMI ट्रांजैक्शन करते हैं, तो 3000 रुपये तक इंस्टेंट छूट मिलती है। वहीं प्राइम मेंबर Amazon Pay ICICI Bank कार्ड से पेमेंट करते हैं, तो 5% कैशबैक (₹1,799तक) भी मिलेगा।

इसके अलावा, प्लेटफॉर्म नो-कॉस्ट EMI की सुविधा भी दे रहा है, ताकि आप पेमेंट को आराम से कई महीनों में बांट सकें। अगर आप पुराना फोन एक्सचेंज करते हैं, तो आपको ₹50,300 तक का एक्सचेंज वैल्यू मिल सकता है, जो आपके पुराने फोन की कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करेगा।

Vivo X100 Pro के स्पेसिफिकेशंस की बात करें, तो फोन में 6.78 इंच का कर्व्ड LTPO AMOLED डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और शानदार कलर एक्यूरेसी के साथ आता है। यह फोन MediaTek Dimensity 9300 प्रोसेसर पर काम करता है, जिसे LPDDR5X RAM और UFS 4.0 स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है, जिससे यह हर टास्क को बेहद तेजी से संभालता है। कैमरे की बात करें, तो इसमें ZEISS ऑप्टिक्स वाला ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है-50MP Sony IMX989 प्राइमरी सेंसर (OIS के साथ), 50MP अल्ट्रा-वाइड और 50MP टेलीफोटो लेंस। फ्रंट में 32MP का कैमरा मिलता है जो साफ और डिटेल्ड सेल्फी देता है। फोन Android 14 आधारित Funtouch OS 14 पर चलता है और इसमें 5,400mAh की बैटरी दी गई है, जो 100W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी इस फोन के साथ 3 साल ओएस और 3 साल सिक्योरिटी अपडेट दे रही है।

Vivo X100 Pro

Vivo X100 Pro क्यों खरीदें, तो इसका सबसे बड़ा हाइलाइट इसका कैमरा सिस्टम है, जो ZEISS ट्यूनिंग के साथ शानदार डिटेल और कलर एक्यूरेसी देता है। इसका टेलीफोटो लेंस खासतौर पर प्रोफेशनल लेवल की क्वालिटी देता है। डिस्प्ले बेहद ब्राइट और कर्व्ड है, जो देखने में प्रीमियम फील देता है। Dimensity 9300 प्रोसेसर परफॉर्मेंस के मामले में Snapdragon 8 Gen 3 को टक्कर देता है।

इसके अलावा, 100W फास्ट चार्जिंग और बड़ी बैटरी इसे पावर यूजर्स के लिए भी परफेक्ट बनाती है। गेमिंग, वीडियो एडिटिंग या मल्टीटास्किंग हर काम यह फोन आसानी से हैंडल कर लेता है। वहीं अगर आप सेल्फी कैमरे पर ज्यादा ध्यान देते हैं, तो Vivo X100 Pro थोड़ा पीछे रह सकता है क्योंकि इसका फ्रंट कैमरा कभी-कभी लो-लाइट में हाईलाइट्स को ओवरएक्सपोज कर देता है। साथ ही, फोन का मैट ग्लास बैक काफी स्लिपरी है, इसलिए इसे केस के साथ इस्तेमाल करना जरूरी है।

Vivo X100 Pro अब ₹59,999 में मिल रहा है। यह एक बढ़िया फ्लैगशिप है। इस फोन में कैमरा क्वालिटी, डिस्प्ले और परफॉर्मेंस तीनों ही स्तर पर बेहतरीन संतुलन देखने को मिलता है। हालांकि इस प्राइस रेंज में सैमसंग गैलेक्सी एस25 एफई, आईकू 13 जैसे फोन भी मौजूद हैं, जो आपके लिए अच्छे विकल्प बन सकते हैं।