
Oppo अपनी नई Find X9 सीरीज भारत में 18 नवंबर, 2025 को लॉन्च करने की तैयारी में है, जिसमें Find X9 और Find X9 Pro जैसे डिवाइस होंगे। इस लॉन्च से पहले कंपनी ने अपने पिछले फ्लैगशिप मॉडल Oppo Find X8 Pro की कीमत में कटौती की है। Flipkart पर यह फोन अब करीब 19,000 रुपये तक की बड़ी छूट के साथ मिल रहा है। यह उन यूजर्स के लिए एक मौका है, जो एक प्रीमियम कैमरा और हाई-परफॉर्मेंस वाला स्मार्टफोन कम कीमत में खरीदना चाहते हैं। आइए जानते हैं Oppo Find X8 Pro पर मिलने वाली डील के बारे में…

Oppo Find X8 Pro का 16GB रैम और 512GB स्टोरेज वैरियंट Flipkart पर 84,999 रुपये में उपलब्ध है, जबकि इसका लॉन्च प्राइस 99,999 रुपये था यानी यूजर्स को सीधे 15,000 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट मिल रहा है। इसके अलावा, Flipkart Axis Bank या SBI क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 5 प्रतिशत तक कैशबैक यानी 4,000 तक का अतिरिक्त डिस्काउंट भी मिल सकता है, जिससे इसकी इफेक्टिव कीमत लगभग 80,999 रुपये तक आ जाती है। इस तरह यूजर्स को इस फ्लैगशिप पर 19,000 रुपये तक का फायदा हो रहा है। यह फोन तीन कलर ऑप्शन Pearl White, Space Black और Blue में उपलब्ध है। Flipkart पर नो-कॉस्ट EMI और एक्सचेंज ऑफर की सुविधा भी दी जा रही है, जिससे पुराने फोन का एक्सचेंज कर आप अतिरिक्त बचत कर सकते हैं।
Oppo Find X8 Pro के स्पेसिफिकेशंस की बात करें, तो इसमें 6.78 इंच का LTPO AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 4500 निट्स की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। इसकी स्क्रीन को Corning Gorilla Glass 7i से प्रोटेक्ट किया गया है। फोन में MediaTek Dimensity 9400 प्रोसेसर और Immortalis-G925 GPU मिलता है, जिससे परफॉर्मेंस बेहतर रहती है। यह स्मार्टफोन Android 15 पर चलता है और Oppo ने इसमें पांच साल तक के बड़े सॉफ्टवेयर अपडेट्स का वादा किया है। बैटरी की बात करें, तो इसमें 5910mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 80W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है।

कैमरे के मामले में यह फोन किसी DSLR से कम नहीं है। इसमें 50MP का क्वाड कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें OIS के साथ प्राइमरी लेंस, 3X और 6X ऑप्टिकल जूम वाले दो पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस और 50MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस हैं। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
Oppo Find X8 Pro क्यों खरीदें? तो बता दें कि यह फ्लैगशिप फोन है, जो डिजाइन, कैमरा और परफॉर्मेंस के हर पहलू में बैलेंस्ड परफॉर्मेंस देता है। इसका LTPO डिस्प्ले बेहद शार्प और ब्राइट है, जिससे कंटेंट देखने का बेहतरीन एक्सपीरियंस मिलता है। इसका क्वाड कैमरा सेटअप Hasselblad ट्यूनिंग के साथ आता है, जो फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए एकदम परफेक्ट है। इसके अलावा, Dimensity 9400 चिपसेट काफी पावरफुल है और यह रोजमर्रा के इस्तेमाल, गेमिंग या मल्टीटास्किंग में किसी भी तरह की दिक्कत नहीं आने देता है।
बैटरी बैकअप भी प्रभावशाली है और फोन आसानी से एक दिन से ज्यादा चलता है। IP68 और IP69 सर्टिफिकेशन की वजह से यह फोन पानी और धूल से भी पूरी तरह सुरक्षित है। हालांकि अगर आप स्टॉक एंड्रॉयड या क्लीन यूजर इंटरफेस पसंद करते हैं, तो इसमें कुछ थर्ड पार्टी ऐप्स प्री-इंस्टॉल मिल सकते हैं, जो थोड़ा परेशान कर सकते हैं। साथ ही, कलर ऑप्शन लिमिटेड हैं और कुछ यूजर्स को फोन का साइज थोड़ा बड़ा लग सकता है। कुल मिलाकर, Oppo Find X8 Pro अपने दमदार कैमरे, लंबी बैटरी और शानदार डिस्प्ले के कारण वैल्यू फॉर मनी फ्लैगशिप डील है, खासकर अब जब इस पर 19,000 रुपये का बड़ा डिस्काउंट मिल रहा है।


