
अगर आप प्रीमियम डिजाइन, दमदार कैमरा और फ्लैगशिप जैसी परफॉर्मेंस वाला स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं, तो Xiaomi 14 Civi आपके लिए शानदार डील साबित हो सकता है। भारत में इसे 42,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था, लेकिन अब Amazon पर इस डिवाइस पर भारी डिस्काउंट मिल रहा है। कीमत में करीब 18,000 रुपये तक की गिरावट के बाद यह स्मार्टफोन सिर्फ 26,249 रुपये में मिल रहा है, जो इसे अपने सेगमेंट का बेस्ट वैल्यू फॉर मनी फोन बना देता है।
Amazon पर Xiaomi 14 Civi (8जीबी रैम और 256जीबी स्टोरेज) के Cruise Blue कलर वैरियंट पर फ्लैट 16,750 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। इसके अलावा, अगर आप Canara Bank क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करते हैं, तो आपको 1,000 रुपये का अतिरिक्त इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिलेगा। वहीं अगर आपके पास Scapia Federal Bank Credit Card है, तो EMI ट्रांजैक्शन पर 1500 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलता है। इस तरह करीब 18,000 रुपये की बचत कर सकते हैं। इसी के साथ अपना पुराना फोन भी एक्सचेंज में दे सकते हैं। हालांकि इसकी वैल्यू फोन के कंडीशन पर निर्भर है। इन सभी ऑफर्स को मिलाकर इसकी इफेक्टिव कीमत काफी कम हो जाती है।

Xiaomi 14 Civi स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स को देखें, तो फोन में 6.55-इंच का LTPO AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 1.5K रिजॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और 3,000 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। डिस्प्ले HDR10+, Dolby Vision और 68-बिलियन कलर्स को सपोर्ट करता है, जिससे यह हर सिचुएशन में विजुअली बढ़िया एक्सपीरियंस देता है। स्क्रीन को Corning Gorilla Glass Victus 2 से प्रोटेक्ट किया गया है।
फोन में Qualcomm Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है, जो इसे इस प्राइस रेंज में पावरफुल बनाता है। इसमें 4,700mAh की बैटरी मिलती है, जो 67W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कैमरा की बात करें, तो Xiaomi 14 Civi में Leica ट्यूनिंग के साथ ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50MP मेन कैमरा (OIS के साथ), 50MP टेलीफोटो लेंस (2x ऑप्टिकल जूम) और 12MP अल्ट्रा-वाइड लेंस शामिल है। फ्रंट में दो 32MP सेल्फी कैमरे दिए गए हैं, जो व्लॉगिंग और वीडियो कॉलिंग के लिए परफेक्ट हैं।
बता दें कि Xiaomi 14 Civi का कैमरा सिस्टम अपने Leica कलर साइंस की वजह से बहुत नेचुरल और डिटेल्ड इमेज देता है। इसमें पोर्ट्रेट मोड काफी इम्प्रेसिव है और वीडियो के लिए Cinematic Vision फीचर शानदार काम करता है। रोजमर्रा के यूज में फोन स्मूद चलता है और गेमिंग में भी कोई दिक्कत नहीं आती है।
हालांकि कुछ यूजर्स को बैटरी बैकअप थोड़ा कम लग सकता है, खासकर अगर आप हेवी यूजर हैं। फिर भी, फोन का डिजाइन, डिस्प्ले और कैमरा परफॉर्मेंस इस रेंज में बेहतर है।
अब अगर आप यह सोचते हैं कि यह फोन क्यों खरीदें, तो बता दें कि अगर आप एक ऐसा फोन चाहते हैं जो देखने में प्रीमियम लगे, हाथ में हल्का हो और कैमरा क्वालिटी में भी भरोसेमंद साबित हो, तो Xiaomi 14 Civi आपके लिए परफेक्ट चॉइस है। इसकी डिजाइन फ्लैगशिप लेवल की है, डिस्प्ले बेहद ब्राइट और शार्प है और Leica कैमरा सिस्टम इस कीमत पर एक बोनस जैसा है।
कुल मिलाकर, 26,000 रुपये की इफेक्टिव कीमत पर Xiaomi 14 Civi बेस्ट डील साबित हो सकता है। यह उन लोगों के लिए है जो स्टाइल, परफॉर्मेंस और कैमरा क्वालिटी में बैलेंस चाहते हैं, बिना ज्यादा खर्च किए। ऑफर लिमिटेड टाइम के लिए है, इसलिए अगर आप नया फोन लेने की सोच रहे हैं, तो यह मौका बिल्कुल नहीं छोड़ना चाहिए।


