
मोटोरोला ऐज 50 प्रो (Motorola Edge 50 Pro) को भारत में मिड-रेंज प्रीमियम सेगमेंट में लॉन्च किया था, जो अपने शानदार डिजाइन, कलर-एक्युरेट डिस्प्ले और दमदार चार्जिंग स्पीड के लिए जाना जाता है। अब Amazon पर फोन के Caneel Bay कलर वैरियंट (12GB रैम, 256GB स्टोरेज) पर बड़ी छूट मिल रही है, जिससे यह डिवाइस अब काफी सस्ते में मिल रहा है। अगर आप ऐसे स्मार्टफोन की तलाश में हैं, जो स्टाइल, परफॉर्मेंस और कैमरा क्वालिटी का बढ़िया बैलेंस दे, तो यह डील आपके लिए परफेक्ट हो सकती है।
Motorola Edge 50 Pro का 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वैरियंट भारत में 35,999 रुपये में लॉन्च हुआ था। वहीं अब Amazon पर Caneel Bay कलर वैरियंट सिर्फ 23,649 रुपये में मिल रहा है यानी आपको फोन पर सीधे 12,350 रुपये की छूट मिल रही है। इसके अलावा, बैंक ऑफर्स की बात करें, तो Federal Bank Credit Card से EMI पर ट्रांजैक्शन करते हैं, तो 3,000 रुपये तक की छूट मिलेगी। वहीं अलग-अलग बैंक कार्ड से खरीदारी करने पर आपको 500-1000 रुपये तक डिस्काउंट मिलेगा। इसके साथ पुराने स्मार्टफोन को एक्सचेंज करने पर भी बचत की जा सकती है। वहीं अगर आप प्राइम मेंबर हैं और Amazon Pay ICICI Bank credit card से पेमेंट करते हैं, तो 709 रुपये तक कैशबैक मिल सकता है।

अब Motorola Edge 50 Pro स्पेसिफिकेशंस की बात करें, तो इसमें 6.7-इंच का 1.5K pOLED कर्व्ड डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और HDR10+ सपोर्ट के साथ आता है। इसकी ब्राइटनेस 2,000 निट्स तक जाती है, जिससे धूप में भी स्क्रीन साफ दिखाई देती है। फोन में कंपनी ने Qualcomm Snapdragon 7 Gen 3 प्रोसेसर का उपयोग किया है, जो डेली टास्क के साथ-साथ गेमिंग के दौरान भी स्मूद परफॉर्मेंस देता है।
इसमें 4,500mAh की बैटरी दी गई है, जो 125W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कैमरा की बात करें, तो इसमें 50MP OIS मेन कैमरा, 13MP अल्ट्रा-वाइड लेंस और 10MP टेलीफोटो लेंस दिया गया है, जिसमें 3x ऑप्टिकल जूम मिलता है। फ्रंट में 50MP का कैमरा मौजूद है, जो सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए बेहद शार्प रिजल्ट देता है।

क्यों खरीदें Motorola Edge 50 Pro, तो बता दें कि अगर आप ₹25,000 के आसपास एक प्रीमियम स्मार्टफोन लेना चाहते हैं जिसमें फ्लैगशिप फीचर्स मौजूद हों, तो Motorola Edge 50 Pro एक बेहतरीन ऑप्शन है। इसमें Pantone-ट्यून किया हुआ डिस्प्ले है जो कलर रिप्रजेंटेशन को बिल्कुल नेचुरल बनाता है। साथ ही, इसका क्लीन सॉफ्टवेयर इंटरफेस, 125W सुपर-फास्ट चार्जिंग और IP68 रेटिंग इसे अपने सेगमेंट में खास बनाते हैं।
हालांकि Motorola Edge 50 Pro में 4,500mAh की बैटरी है, जो अपने सेगमेंट के कुछ प्रतिद्वंदियों की तुलना में थोड़ी छोटी लग सकती है। इसके बावजूद, फोन का पावर मैनेजमेंट काफी बेहतर है और यह सामान्य उपयोग में एक दिन तक आराम से चल जाता है। अगर आप हेवी यूजर हैं, जो गेमिंग, GPS नेविगेशन या लंबे कॉल्स करते हैं, तो दिन में एक बार टॉप-अप चार्ज की जरूरत पड़ सकती है, लेकिन चिंता की बात नहीं है, क्योंकि इसमें 125W का सुपर-फास्ट चार्जर दिया गया है जो सिर्फ 30 मिनट में फोन को 0 से 100 प्रतिशत तक फुल चार्ज कर देता है। साथ ही, फोन 50W वायरलेस चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है, जो इस प्राइस रेंज में काफी बढ़िया है। हालांकि वायरलेस चार्जर अलग से खरीदना होगा। देखा जाए, तो खासतौर पर इसका कलर-कैलिब्रेटेड डिस्प्ले और प्रीमियम बिल्ड इसे कैमरा और डिजाइन लवर्स दोनों के लिए परफेक्ट चॉइस बनाते हैं।
साथ ही, आपको यह भी बताते चलें कि फोन को पिछले साल अप्रैल में लॉन्च किया गया था। कंपनी इस फोन पर 3 साल के लिए ओएस अपडेट और 4 साल सिक्योरिटी अपडेट का वादा किया है यानी इस फोन में आपको एंड्रॉयड 17 तक का ओएस अपडेट मिलेगा।
कुल मिलाकर, Motorola Edge 50 Pro अपने आकर्षक डिजाइन, फास्ट चार्जिंग और Pantone-ट्यून डिस्प्ले के कारण ₹25,000 से कम की रेंज में एक शानदार डील है। अगर आप एक ऐसा फोन चाहते हैं, जो देखने में भी प्रीमियम लगे और रोजमर्रा के उपयोग में भी भरोसेमंद साबित हो, तो यह डील मिस नहीं करनी चाहिए।


