
Vivo X300 सीरीज भारत में जल्द लॉन्च होने वाली है। चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Vivo ने इस सीरीज को पहले ही चीन और यूरोप के बाजारों में पेश कर दिया है और अब इसे भारतीय बाजार में लाने की तैयारी चल रही है। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर अपने सोशल मीडिया चैनल्स पर टीजर जारी किया है, जिससे पुष्टि होती है कि Vivo X300 सीरीज जल्द ही भारत में लॉन्च की जाएगी। इस फोन का माइक्रोसाइट ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर लाइव हो चुका है, जहां इसके कैमरा फीचर्स को टीज किया गया है।
रिपोर्ट्स के अनुसार, Vivo X300 Pro में भारत के लिए एक्सक्लूसिव Telephoto Birds Shot फीचर दिया जाएगा, जबकि Vivo X300 5G को भारत में खास रेड कलर वैरियंट में पेश किया जा सकता है। ऐसा माना जा रहा है कि यह सीरीज दिसंबर की शुरुआत में भारत में लॉन्च होगी। कंपनी आने वाले दिनों में Vivo X300 सीरीज के खास फीचर्स और लॉन्च डेट की आधिकारिक घोषणा कर सकती है।
What once was beyond reach is now all yours to capture.
The #vivoX300Series.
Coming soon. #vivoIndia #GoIntoTheWild pic.twitter.com/5Cq8PmtH1R— vivo India (@Vivo_India) November 12, 2025
अब बात करें इसके ग्लोबल वैरियंट के स्पेसिफिकेशंस की, तो Vivo X300 और X300 Pro दोनों में 8T LTPO AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 1Hz से 120Hz तक की एडैप्टिव रिफ्रेश रेट और 4,500 निट्स की पीक ब्राइटनेस प्रदान करता है। Vivo X300 Pro में 6.78 इंच का पैनल है, जबकि X300 में 6.31 इंच का डिस्प्ले मिलता है। दोनों स्क्रीन में Q10 Plus लाइट एमिटिंग मैटीरियल और P3 कलर गैमट सपोर्ट दिया गया है।
प्रोसेसर की बात करें, तो दोनों फोन MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट पर काम करते हैं, जो 3nm टेक्नोलॉजी पर आधारित है। हालांकि X300 Pro में अतिरिक्त V3 इमेजिंग चिप दी गई है, जो कैमरा परफॉर्मेंस को और बेहतर बनाती है। Vivo X300 Pro 16GB रैम और 512GB स्टोरेज वैरियंट में मिलेगा, जबकि X300 के लिए 12GB रैम + 256GB और 16GB रैम + 512GB स्टोरेज वैरियंट्स उपलब्ध होंगे। दोनों फोन में LPDDR5X Ultra रैम और UFS 4.1 स्टोरेज टेक्नोलॉजी दी गई है, जो स्पीड और परफॉर्मेंस को बेहतर बनाती है।
बैटरी के मामले में ग्लोबल वैरियंट में कुछ बदलाव किए गए हैं। Vivo X300 Pro में 5,440mAh और X300 में 5,360mAh की बैटरी दी गई है, जबकि चीन के वर्जन में यह क्षमता ज्यादा थी। दोनों फोन 90W फास्ट वायर्ड चार्जिंग और 40W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करते हैं, लेकिन ग्लोबल वर्जन में रिवर्स चार्जिंग फीचर नहीं दिया गया है।
वहीं अब कैमरा की बात करें, तो Vivo X300 Pro में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 200MP Samsung HPB प्राइमरी सेंसर, 50MP Zeiss APO टेलीफोटो लेंस और 50MP JN1 अल्ट्रा-वाइड कैमरा हैं। वहीं Vivo X300 में 200MP Samsung HPB टेलीफोटो कैमरा, 50MP Sony LYT-828 मेन सेंसर और 50MP JN1 अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। दोनों फोन्स में 50MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है और ये Portrait, Night और Professional जैसे कई शूटिंग मोड्स के साथ आते हैं।
कनेक्टिविटी फीचर्स में डुअल 5G SIM, Wi-Fi 6 और Wi-Fi 7, Bluetooth 6.0, USB 3.2 Gen 1, NFC और GPS के साथ NavIC सपोर्ट दिया गया है। दोनों फोन इन-डिस्प्ले 3D अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं। इनमें कई अन्य सेंसर जैसे जाइरोस्कोप, एक्सेलेरोमीटर और कलर टेम्परेचर सेंसर भी दिए गए हैं। Vivo X300 Pro का वजन 226 ग्राम है और इसकी मोटाई 7.99mm है, जबकि X300 का वजन 190 ग्राम और मोटाई 7.95mm है। दोनों फोन IP68 और IP69 रेटिंग के साथ आते हैं, जिससे ये पानी और धूल से सुरक्षित रहते हैं।
सॉफ्टवेयर की बात करें, तो दोनों स्मार्टफोन्स Android 16 पर आधारित OriginOS 6 (ग्लोबल वर्जन) पर चलते हैं। कंपनी ने इसमें 30 प्रतिशत रिसाइकल्ड ग्लास और 20 प्रतिशत रिसाइकल्ड एल्युमिनियम का उपयोग किया है ताकि पर्यावरण पर असर कम किया जा सके। Vivo X300 Pro Dune Brown और Phantom Black कलर में आएगा, जबकि Vivo X300 को Halo Pink और Phantom Black कलर ऑप्शन में लॉन्च किया जाएगा।
भारत में Vivo X300 सीरीज को Flipkart और Vivo के ऑनलाइन स्टोर के माध्यम से बेचा जाएगा। लॉन्च के बाद यह सीरीज OnePlus 15, iQOO 15 और Samsung Galaxy S25 जैसे फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स को कड़ी टक्कर देगी। कंपनी का फोकस इस बार प्रीमियम सेगमेंट में एक मजबूत विकल्प देने पर है, खासकर उन यूजर्स के लिए जो शानदार कैमरा, पावरफुल प्रोसेसर और प्रीमियम डिजाइन की तलाश में हैं।


