
अगर आप एक प्रीमियम एंड्रॉयड फोन लेने की सोच रहे हैं, लेकिन बजट को लेकर थोड़ा झिझक रहे थे, तो यह मौका आपके लिए परफेक्ट है। Google Pixel 10 सीरीज के लॉन्च के बाद Pixel 9 Pro XL Flipkart पर भारी छूट के साथ मिल रही है। आपको बता दें कि यह फोन पिछले साल लॉन्च किया गया था, लेकिन अच्छी बात यह है कि फोन 7 साल के ओएस और सिक्योरिटी अपडेट के साथ आता है यानी आपको एंड्रॉयड 20 तक इस फोन में ओएस और सिक्योरिटी अपडेट मिलते रहेंगे। वैसे, यह डिस्काउंट इतना बड़ा है कि यह फोन अब भी 2025 में एक वैल्यू फॉर मनी फ्लैगशिप ऑप्शन साबित हो रहा है। आइए जानते हैं इस ऑफर की पूरी डिटेल और फोन की खासियत।
बता दें कि Google Pixel 9 Pro XL की लॉन्च कीमत 1,24,999 रुपये (16जीबी रैम और 256जीबी स्टोरेज) थी, लेकिन अब यह Flipkart पर सिर्फ 89,999 रुपये में मिल रहा है यानी आपको यहां पर सीधे 35,000 रुपये की बचत हो रही है। अब अगर बैंक ऑफर्स की बात करें, तो Flipkart SBI और Axis Bank क्रेडिट कार्ड यूजर्स को 4,000 रुपये का कैशबैक मिल रहा है। वहीं अगर आपके पास Axis Bank Flipkart Debit Card है, तो फिर 750 रुपये तक डिस्काउंट मिल सकता है। अगर इन ऑफर्स को मिला दें, तो फिर और बचत हो सकती है। साथ ही, Flipkart इस फोन पर नो-कॉस्ट EMI और एक्सचेंज ऑफर भी दे रहा है, जिसमें पुराना फोन एक्सचेंज करने पर आपको 47,300 रुपये तक का बोनस मिल सकता है।
![]()
वहीं अगर बात अमेजन की करें, तो फोन का यही कलर और रैम वैरियंट 1,12,999 रुपये में लिस्टेड है। यहां आप Federal Bank Credit Card से EMI पर खरीदारी करते हैं, तो फिर 3000 रुपये तक इंस्टेंट डिस्काउंट मिलता है। इसके अलावा, नो-कॉस्ट ईएमआई, एक्सचेंज ऑफर भी उपलब्ध हैं।
Google Pixel 9 Pro XL के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात करें, तो इसमें 6.8 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 3,000 निट्स ब्राइटनेस और Gorilla Glass Victus 2 प्रोटेक्शन के साथ आता है। यह फोन Google Tensor G4 चिपसेट और Titan M2 सिक्योरिटी चिप से लैस है। इसमें 16GB रैम और 5060mAh की बड़ी बैटरी मिलती है, जो वायर्ड और वायरलेस दोनों फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कैमरा सेटअप की बात करें, तो इसमें 50MP मेन कैमरा, 48MP अल्ट्रा-वाइड और 48MP टेलीफोटो लेंस (5x ऑप्टिकल जूम) दिया गया है, जबकि फ्रंट में 42MP का कैमरा मिलता है। यह फोन Porcelain, Rose Quartz, Hazel और Obsidian कलर ऑप्शंस में उपलब्ध है।
![]()
क्यों खरीदें Google Pixel 9 Pro XL तो आपको बताते चलें कि अगर आप एक ऐसा फ्लैगशिप फोन चाहते हैं जो क्लीन एंड्रॉयड एक्सपीरियंस, शानदार कैमरा और बेहतरीन डिस्प्ले के साथ आता हो, तो Pixel 9 Pro XL आपके लिए बढ़िया विकल्प है। इसके कैमरा की वीडियो क्वालिटी और AI एडिटिंग फीचर्स इसे कंटेंट क्रिएटर्स के लिए भी खास बनाते हैं। इसकी बड़ी बैटरी और शानदार डिस्प्ले इसे लंबे समय तक इस्तेमाल के लिए परफेक्ट बनाते हैं। हालांकि Pixel 9 Pro XL की चार्जिंग स्पीड थोड़ी स्लो है और इसे फुल चार्ज होने में एक घंटे से ज्यादा लग सकता है। इसके अलावा, कुछ यूजर्स को इसका प्राइस अभी भी थोड़ा ज्यादा लग सकता है, खासकर जब बाजार में OnePlus 13 और Galaxy S25 जैसे कॉम्पिटीटिव ऑप्शन मौजूद हैं।


