45,000 रु की जबरदस्त छूट पर मिल रहा Samsung Galaxy Z Flip 6, जानें कहां और कैसे खरीदें

अगर आप लंबे समय से एक फोल्डेबल फोन खरीदना चाहते थे, लेकिन महंगा प्राइस टैग देखकर रुक जाते थे, तो अब आपके लिए सही मौका आ गया है। Amazon पर Samsung Galaxy Z Flip 6 पर जबरदस्त छूट शुरू हो गई है। यह छूट इतनी बड़ी है कि इस फ्लिप फोन की कीमत लॉन्च प्राइस के लगभग आधे तक पहुंच गई है। ऐसे में यह डील उन सभी यूजर्स के लिए काफी आकर्षक है जो पहली बार फ्लिप-स्टाइल स्मार्टफोन का एक्सपीरियंस लेना चाहते हैं। चलिए एक नजर डालते हैं इस ऑफर में क्या-क्या फायदा मिल रहा है और Galaxy Z Flip 6 आपके लिए कितना सही विकल्प हो सकता है।

भारत में जब Samsung Galaxy Z Flip 6 (12जीबी और 256 जीबी) लॉन्च हुआ था, तब इसकी शुरुआती कीमत 1,09,999 रुपये थी, लेकिन Amazon की मौजूदा डील में यह फोन सिर्फ 67,999 रुपये में लिस्टेड है यानी आपको सीधे 42,000 रुपये की भारी छूट मिल रही है। इतना ही नहीं, अगर आप Federal Bank Credit Card के ईएमआई पर फोन खरीदते हैं, तो आपको अतिरिक्त 3,000 रुपये की छूट मिल जाती है। इस तरह फोन की इफेक्टिव कीमत सिर्फ 64,999 रुपये रह जाती है। कुल मिलाकर, यूजर्स को इस डील में 45,000 रुपये तक की बचत मिल सकती है। वहीं अलग-अलग बैंक कार्ड पर भी आपको 500-1500 रुपये की छूट मिल जाती है। इसके अलावा, एक्सचेंज ऑफर के जरिए आप और भी डिस्काउंट पा सकते हैं।

Samsung Galaxy Z Flip 6 के फीचर्स की बात करें, तो इस फोल्डेबल फोन में 6.7 इंच का Dynamic AMOLED 2X मुख्य डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और FHD+ रिजॉल्यूशन के साथ आता है। बाहर की तरफ 3.4 इंच का कवर डिस्प्ले दिया गया है, जिससे नोटिफिकेशन और क्विक टास्क आसानी से किए जा सकते हैं। फोन में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है। बैटरी की बात करें, तो यह फोन 4000mAh बैटरी के साथ आता है, जो 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है। कैमरे में पीछे की तरफ 50MP का प्राइमरी सेंसर और 12MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 10MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कलर ऑप्शंस देखें, तो यह फोन Yellow, Silver Shadow, Mint, Blue, Black, White और Peach समेत कई आकर्षक कलर में उपलब्ध है।

Samsung Galaxy Z Flip 6

यह फोन क्यों खरीदें, तो आपको बता दें कि यह फोन उन यूजर्स के लिए बनाया गया है, जो कॉम्पैक्ट, स्टाइलिश और प्रीमियम फोल्डेबल फोन चाहते हैं। हालांकि इसकी लॉन्च कीमत एक लाख रुपये से ऊपर थी, जिससे इसे आसानी से रिकमेंड करना मुश्किल हो जाता था, लेकिन अब भारी डिस्काउंट के साथ यह फोन और आकर्षक विकल्प बन गया है। परफॉर्मेंस के मामले में Galaxy Z Flip 6 बाजार में सबसे दमदार और टिकाऊ फ्लिप फोन है। इसके AI फीचर्स इसे दूसरों से अलग बनाते हैं। फोन सटीक कलर रिप्रोडक्शन, भरोसेमंद कैमरा रिजल्ट और बेहद प्रीमियम लुक देता है। साथ ही, यह फ्लिप स्मार्टफोन कैटेगरी में सबसे लंबा सॉफ्टवेयर सपोर्ट भी ऑफर करता है। इसमें 7 साल ओएस और सिक्योरिटी अपडेट मिलता है, जो इसे आने वाले वर्षों में भी प्रासंगिक बनाए रखता है। इस तरह देखा जाए तो Samsung Galaxy Z Flip 6 उन लोगों के लिए बढ़िया चॉइस है, जो स्टाइलिश, कॉम्पैक्ट और पावरफुल फोल्डेबल फोन चाहते हैं और बजट 65,000 रुपये से नीचे है।