OnePlus 15R के जल्द लॉन्च होने की उम्मीद, दिसंबर में आ सकता है नया बजट फ्लैगशिप

OnePlus ने हाल ही में अपने फ्लैगशिप OnePlus 15 को मार्केट में लॉन्च किया है, जिसमें कई बड़े अपग्रेड देखने को मिले हैं। हालांकि इस बार कंपनी ने OnePlus 15R को फ्लैगशिप के साथ पेश नहीं किया, लेकिन खबरें हैं कि 15R को जल्द ही भारत और ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया जा सकता है। बता दें कि वनप्लस 15 के लॉन्च इवेंट में ही कंपनी ने संकेत दिया था कि जो यूजर्स वनप्लस 15आर का इंतजार कर रहे हैं, वे अपडेट के लिए जुड़े रहें। इसके बाद से ही फोन की लॉन्च डेट, डिजाइन और फीचर्स को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। इंडस्ट्री सूत्रों के अनुसार, OnePlus 15R दिसंबर में लॉन्च हो सकता है, लेकिन प्रोडक्शन शेड्यूल के आधार पर यह जनवरी तक भी खिसक सकता है।

OnePlus की R सीरीज 2021 में OnePlus 9R के साथ शुरू हुई थी। इसका मकसद फ्लैगशिप जैसी परफॉर्मेंस कम कीमत में उपलब्ध करवाना था। इस सीरीज में यूजर्स को पावरफुल प्रोसेसर और शानदार डिस्प्ले मिलता है, लेकिन कुछ प्रीमियम फीचर्स, जैसे कि वायरलेस चार्जिंग या प्रीमियम ग्लास फिनिश हटाकर कीमत को संतुलित रख जात है। यही वजह है कि R सीरीज उन यूजर्स के बीच खास पहचान बनाने में सफल रही है, जो कम दाम में टॉप-लेवल परफॉर्मेंस चाहते हैं।

बता दें कि OnePlus ने 10R12R तक हर मॉडल में परफॉर्मेंस और वैल्यू का बैलेंस और बेहतर किया है। OnePlus 12R को ग्लोबली भी लॉन्च किया गया था, जो दिखाता है कि R सीरीज सिर्फ भारत के लिए नहीं, बल्कि कंपनी की ग्लोबल रणनीति का भी अहम हिस्सा बन गई है। फ्लैगशिप मॉडल प्रीमियम खरीदारों को टारगेट करता है, जबकि R वैरियंट उन यूजर्स के लिए है जो कम कीमत में शानदार परफॉर्मेंस चाहते हैं।

oneplus-15r

माना जा रहा है कि OnePlus 15R, चीन में लॉन्च हुए OnePlus Ace 6 का ग्लोबल रीब्रांडेड वर्जन होगा। Ace 6 के फीचर्स के आधार पर वनप्लस 15R में Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 16GB तक LPDDR5X रैम, 1TB तक UFS 4.1 स्टोरेज, 6.83-इंच फ्लैट OLED डिस्प्ले, 165Hz रिफ्रेश रेट और 1800 निट्स पीक ब्राइटनेस जैसे फीचर्स मिलने की संभावना है। इसके अलावा, फोन में 50MP Sony IMX906 प्राइमरी कैमरा, 8MP अल्ट्रावाइड सेंसर, 7800mAh बैटरी और 120W सुपरफास्ट चार्जिंग जैसी खूबियां भी शामिल हो सकती हैं। Ace 6 में IP69K वॉटर और डस्ट रेजिस्टेंस, Wi-Fi 7, Bluetooth 5.4 और अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।

चीन में Ace 6 की कीमत 2,599-3,899 युआन (लगभग 31,000-₹46,000) थी। भारत में रिपोर्ट्स के अनुसार, OnePlus 15R OnePlus 13R (₹42,999) से थोड़ा महंगा हो सकता है। अनुमान है कि इसकी कीमत भारत में 45,000- ₹50,000 के बीच रहेगी। यह OnePlus 15 के मुकाबले काफी कम है, जिससे यह उन यूजर्स के लिए एक बेहतरीन वैल्यू फ्लैगशिप साबित हो सकता है, जो पावरफुल परफॉर्मेंस के साथ बजट भी ध्यान में रखना चाहते हैं।

कुल मिलाकर देखें, तो OnePlus 15R उन यूजर्स के लिए आकर्षक विकल्प साबित हो सकता है, जो फ्लैगशिप जैसी परफॉर्मेंस चाहते हैं, लेकिन हाई-एंड प्रीमियम फीचर्स जैसे वायरलेस चार्जिंग या प्रीमियम फिनिश पर खर्च नहीं करना चाहते है