Google Pixel 9 Pro 5G पर अब तक की बड़ी डिस्काउंट, 26,000 रुपये तक सस्ता हुआ यह फ्लैगशिप

यदि आप नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन की तलाश में हैं और मार्केट में मौजूद ढेरों ऑप्शंस से कन्फ्यूज हैं, तो आपके लिए यह एक अच्छा मौका हो सकता है। इस समय Amazon पर Google Pixel 9 Pro 5G भारी डिस्काउंट के साथ उपलब्ध है, जिसकी वजह से इस प्रीमियम स्मार्टफोन को अब 85,000 रुपये से कम में खरीदा जा सकता है। अगर आप लंबे समय से किसी Google Pixel फोन का इंतजार कर रहे थे, तो यह डील आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है।

Google Pixel 9 Pro 5G new

Google Pixel 9 Pro 5G की कीमत में बड़ी कटौती हुई है। फोन का 16GB रैम और 256GB स्टोरेज वाला वैरियंट इंडिया में 1,09,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया था, लेकिन Amazon फिलहाल इसे सिर्फ 86,000 रुपये में उपलब्ध करा रहा है यानी आपको सीधे 22% का फ्लैट डिस्काउंट मिल रहा है। इसके अलावा, बैंक ऑफर्स और एक्सचेंज ऑफर से इसकी कीमत को और भी कम किया जा सकता है।

फेडरल बैंक क्रेडिट कार्ड EMI पर 7.5% का इंस्टेंट डिस्काउंट (अधिकतम 3000 रुपये) और Yes Bank क्रेडिट कार्ड EMI पर 7.5% डिस्काउंट (अधिकतम 1000 रुपये) दिया जा रहा है। इसके बाद, फोन की कीमत 83,000 रुपये तक रह जाती है। वहीं, एक्सचेंज ऑफर के तहत आप अपने पुराने स्मार्टफोन के बदले में 44,100 रुपये तक का फायदा उठा सकते हैं, हालांकि वास्तविक एक्सचेंज वैल्यू आपके पुराने फोन की कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करेगी।

Google Pixel 9 Pro 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस को देखें, तो Pixel 9 Pro 5G में 6.3 इंच का LTPO OLED डिस्प्ले मिलता है, जिसमें 1-120Hz का एडैप्टिव रिफ्रेश रेट और 3,000 निट्स की पीक ब्राइटनेस है। डिस्प्ले को Corning Gorilla Glass Victus 2 से प्रोटेक्ट किया गया है। फोन Google के नए Tensor G4 चिपसेट पर चलता है, जिसमें 16GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज दिया गया है। वहीं कैमरा सेटअप की बात करें, तो इसमें 50MP मेन कैमरा, 48MP अल्ट्रा-वाइड लेंस और 48MP टेलीफोटो कैमरा दिया गया है, जिसमें 5x ऑप्टिकल जूम और 30x Super Res Zoom सपोर्ट है। वहीं फ्रंट में आपको 42MP का सेल्फी कैमरा मिलता है।

फोन 4,700mAh बैटरी के साथ आता है और 27W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है। इसके अलावा, Pixel 9 Pro में Google की नई Gemini AI, Circle to Search जैसे फीचर्स और 1 साल का Gemini Advanced एक्सेस भी मिलता है। कंपनी फोन को 7 साल तक OS और सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा करती है, जो इसे काफी फ्यूचर-प्रूफ बनाता है।

Google Pixel 9 Pro 5G क्यों खरीदें? तो बता दें कि इस समय यह इसलिए एक बेहतरीन खरीद है, क्योंकि यह प्रीमियम फ्लैगशिप हार्डवेयर, टॉप-क्लास कैमरा क्वालिटी और Google के भरोसेमंद सॉफ्टवेयर सपोर्ट को एक बहुत आकर्षक कीमत पर ऑफर कर रहा है। 22% फ्लैट डिस्काउंट, बैंक ऑफर्स और भारी एक्सचेंज बोनस इसे करीब 1 लाख रुपये की जगह लगभग 83 हजार के अंदर उपलब्ध करा देता है, जो इस रेंज में किसी भी फ्लैगशिप के लिए बेहद मजबूत डील है। इसके कैमरे, AI फीचर्स, 7 साल अपडेट सपोर्ट और प्रीमियम बिल्ड इसे लंबे समय तक उपयोग के लिए एक भरोसेमंद और स्मार्ट विकल्प बनाते हैं। आप एक ऐसा फोन चाहते हैं, जो बेहतरीन फोटो-वीडियो शूट करे, स्मूथ परफॉर्मेंस दे और सालों तक अपडेट मिलता रहे, तो Pixel 9 Pro 5G अभी भी सबसे वैल्यू-फॉर-मनी फ्लैगशिप है।