6000mAh बैटरी और 8GB रैम वाले Samsung 5G फोन पर 4,000 रुपये से अधिक की छूट, जानें इस ऑफर की डिटेल

सैमसंग के किफायती फोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो कंपनी ने पिछले साल लॉन्च हुए Samsung Galaxy M35 5G के दाम भी कम कर दिए हैं। इस फोन में 6000mAh बैटरी, 50MP OIS कैमरा और Exynos 1380 प्रोसेसर दिए गए हैं। फोन के 8जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वैरियंट को 21,499 रुपये लॉन्च किया गया था। अब यह 4,000 रुपये से अधिक की छूट पर उपलब्ध है।

Samsung Galaxy M35 5G पर मिलने वाली डील की बात करें, तो 8GB + 128GB वाला वैरियंट फ्लिपकार्ट 17,117 रुपये रुपये की कीमत पर उपलब्ध है, जो लॉन्च प्राइस 21,499 रुपये से 4,382 रुपये कम है। इसके अलावा, बैंक ऑफर्स की बात करें, तो एक्सिस बैंक फ्लिपकार्ट डेबिट कार्स से खरीदारी करते हैं, तो आपको 750 रुपये तक कैशबैक मिलता है। वहीं फ्लिपकार्ट एक्सिस और एसबीआई क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने पर 4000 रुपये तक कैशबैक मिल सकता है। इसके अलावा, 13,400 रुपये तक एक्सचेंज ऑफर भी उपलब्ध है। ग्राहक इसे Dark Blue, Gray और Light Blue में खरीद सकते हैं।

Samsung Galaxy M35 5G Price Drop

Samsung Galaxy M35 5G के स्पेसिफिकेशंस को देखें, तो इसमें 6.6-इंच की FHD+ Super AMOLED डिस्प्ले मिलती है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1000 nits ब्राइटनेस के साथ आती है। डिस्प्ले पर Gorilla Glass Victus+ की सुरक्षा दी गई है। फोन Exynos 1380 प्रोसेसर पर चलता है, जो 5nm फैब्रिकेशन पर बना है और मल्टीटास्किंग व गेमिंग दोनों में अच्छा परफॉर्म करता है। फोन 6GB और 8GB रैम विकल्प उपलब्ध हैं, साथ ही 8GB वर्चुअल RAM सपोर्ट भी है। स्टोरेज 128GB और 256GB का विकल्प मिलता है जिसे माइक्रोSD कार्ड से 1TB तक बढ़ाया जा सकता है।

फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50MP OIS मेन कैमरा, 8MP अल्ट्रावाइड लेंस और 2MP मैक्रो सेंसर शामिल हैं। सेल्फी के लिए इसमें 13MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। बैटरी इस फोन की सबसे बड़ी खासियत है, क्योंकि इसमें 6000mAh की बैटरी मिलती है जो लंबा बैकअप देती है और 25W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

कनेक्टिविटी की बात करें, तो इसमें 13 5G Bands, Bluetooth 5.3, 5GHz Wi-Fi, NFC और USB Type-C पोर्ट मिलता है। सिक्योरिटी के लिए Samsung Knox Vault मौजूद है और Dolby Atmos स्पीकर्स इसका मल्टीमीडिया अनुभव और बेहतर बनाते हैं। यह फोन Android 14 आधारित OneUI 6.1 पर चलता है, जो 4 साल सॉफ्टवेयर अपडेट और 5 साल तक सिक्योरिटी पैच का सपोर्ट देता रहेगा।

अब सवाल आता है कि एक साल पुराना यह फोन अभी क्यों खरीदें? इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि Samsung Galaxy M35 5G अभी भी अपने सेगमेंट में दमदार स्पेसिफिकेशन्स ऑफर करता है,जैसे- 6000mAh बैटरी, OIS कैमरा, 120Hz AMOLED डिस्प्ले और Samsung Knox सिक्योरिटी, जो कई नए फोन में भी इस कीमत पर नहीं मिलते हैं। दूसरा फायदा यह है कि इसमें आपको 4 सात तक ओएस और 5 साल तक सिक्योरिटी अपडेट मिलता रहेगा, इसलिए सॉफ्टवेयर सपोर्ट की चिंता भी नहीं है।

कुल मिलाकर, Galaxy M35 5G का यह प्राइस ड्रॉप उन खरीदारों के लिए एक मौका है जो सैमसंग का विश्वसनीय 5G फोन, लंबी बैटरी और अच्छे कैमरा परफॉर्मेंस के साथ लेना चाहते हैं। यदि आपका बजट 17-18 हजार रुपये है, तो यह डील निश्चित रूप से आपकी नजर में होनी चाहिए।