
यदि आप प्रीमियम स्मार्टफोन की तलाश हैं, जो न सिर्फ परफॉर्मेंस में दमदार हो, बल्कि फोटोग्राफी में भी बेहतरीन हो तो यह सही मौका हो सकता है। Vivo X300 सीरीज के लॉन्च से पहले Vivo X200 Pro की कीमत में बड़ी कटौती की गई है। बता दें कि Vivo X300 सीरीज इंडिया में 2 दिसंबर, 2025 को लॉन्च होने वाली है। Vivo X200 Pro को कंपनी ने 94,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया था, जो अब 15,000 रुपये की छूट के साथ अमेजन पर 79,999 रुपये में उपलब्ध है। यह ऑफर न सिर्फ फ्लैट डिस्काउंट है, बल्कि बैंक ऑफर्स को जोड़ दें, तो इसे और कम कीमत में खरीद सकते हैं।

अमेजन पर मिलने वाली डील की बात करें, तो Vivo X200 Pro के 16जीबी रैम और 512 जीबी वैरियंट (Cosmos Black) को 94,999 रुपये रुपये में लॉन्च किया गया था। अब यह फोन अमेजन पर 79,999 रुपये में लिस्टेड है यानी आपको सीधे 15,000 रुपये की छूट मिल रही है। Federal Bank क्रेडिट कार्ड से EMI ट्रांजैक्शन पर ग्राहकों को 7.5% तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा, जिसकी अधिकतम सीमा 3,000 रुपये है। इस ऑफर का लाभ उठाने के लिए कम से कम 10,000 रुपये की खरीदारी जरूरी है। इसके अलावा, Scapia Federal Bank क्रेडिट कार्ड EMI ट्रांजैक्शन पर भी 5% इंस्टेंट डिस्काउंट का फायदा मिल सकता है। इस ऑफर की अधिकतम सीमा 1,500 रुपये है और इसके लिए भी न्यूनतम 10,000 रुपये की खरीदारी करनी होगी। इसके अलावा, अलग-अलग बैंक के कार्ड्स पर भी 500-1000 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। वहीं Amazon Pay ICICI Bank credit card से खरीदारी करने पर आपको 2,399 रुपये का कैशबैक मिल सकता है। इसके साथ, 44,100 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी आपके लिए यहां उपलब्ध है।
Vivo X200 Pro के फीचर्स भी काफी शानदार हैं। इसमें 6.78-इंच की LTPO AMOLED कर्व्ड डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलता है। प्रोसेसिंग पॉवर के लिए इस हैंडसेट में MediaTek Dimensity 9400 चिपसेट है, जो हाई-एंड ऐप्स और मल्टीटास्किंग को संभालने में सक्षम है। 16GB रैम के साथ यह फोन मल्टीटास्किंग में बिल्कुल ब्लॉक नहीं करता है और 512GB इनबिल्ट स्टोरेज आपको बड़ी फाइल्स, ऐप्स और फोटो-वीडियो स्टोरेज के लिए पर्याप्त जगह देता है।

कैमरा की बात करें, तो X200 Pro का ZEISS-इंजीनियर किया गया ट्रिपल कैमरा सिस्टम सबसे बड़ा आकर्षण है। इसमें 50MP वाइड कैमरा, 50MP अल्ट्रावाइड और 200MP टेलीफोटो लेंस है, जो दूर की चीजों को भी बेहद डिटेल और क्लैरिटी के साथ कैप्चर करता है। 100x डिजिटल जूम और 3.7x ऑप्टिकल जूम इसे पोर्ट्रेट और टेलीफोटो शूटिंग के लिए बेहद उपयोगी बनाते हैं। फ्रंट कैमरा 32MP की अल्ट्रा-वाइड लेंस के साथ 4K @60fps वीडियो रिकॉर्डिंग की सुविधा है। इसमें 6000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 90W फ्लैश चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है।
अब यह सवाल उठता है कि Vivo X200 Pro को अभी क्यों खरीदना चाहिए? सबसे पहले, प्राइस ड्रॉप के कारण यह फ्लैगशिप पहले जितना महंगा नहीं रहा है और 15,000 रुपये से अधिक की बचत इसे बहुत ज्यादा किफायती बनाती है। दूसरे, इसका ZEISS कैमरा सिस्टम अभी भी टॉप-क्लास फोटोग्राफी देने में सक्षम है, खासकर टेलीफोटो और जूम शॉट्स के लिए जो बहुत कम स्मार्टफोन इसी लेवल पर ऑफर करते हैं। तीसरे, 16GB रैम और बड़ा स्टोरेज इसे भविष्य-प्रूफ बनाते हैं। मतलब आने वाले सालों में भी यह हैंग या स्लो होने की चिंता कम रहेगी।


