5,000 के बजट में टॉप एयर प्यूरीफायर, ये सस्ते Purifiers करेंगे घर की हवा साफ

सिर्फ दिल्ली-एनसीआर में ही नहीं, बल्कि सर्दियों के दस्तक के साथ देश के कई हिस्सों में हवा की गुणवत्ता खतरनाक स्तर पर पहुंच जाती है। दिल्ली-एनसीआर और आसपास के इलाकों में तो AQI अक्सर severe की श्रेणी पार कर जाता है। ऐसी स्थिति में सिर्फ बाहर ही नहीं, घर और ऑफिस के अंदर की हवा भी उतनी ही प्रदूषित हो सकती है। इस स्थिति से बचने में एयर प्यूरीफायर आपकी मदद कर सकते हैं। इसके लिए जरूरी नहीं है कि आप महंगे Air Purifier ही खरीदें, बल्कि अब कम कीमत वाले एयर प्यूरीफायर भी इनडोर एयर क्वालिटी को काफी हद तक बेहतर बना सकते हैं। अगर आप 5,000 रुपये से कम बजट में एयर प्यूरीफायर खरीदना चाहते हैं, तो ये आपके लिए विकल्प हो सकते हैंः

Honeywell Air Touch V1

Honeywell Air Touch V1

Honeywell Air Touch V1 छोटे कमरों और बेडरूम (200 sq ft तक) के लिए एक बेहतर विकल्प है। इसमें 152 m³/h का CADR मिलता है, जो इस प्राइस रेंज में काफी अच्छा माना जाता है। इस एयर प्यूरीफायर में आपको तीन-स्टेज फिल्ट्रेशन सिस्टम मिलते हैं- जैसे कि प्री-फिल्टर, H13 HEPA फिल्टर और एक्टिवेटेड कार्बन फिल्टर। ये धूल, एलर्जेंस, PM2.5 और गंध को साफ करने में मदद करते हैं। इसमें टच पैनल, फिल्टर रिप्लेसमेंट इंडिकेटर, ऑटो शट-ऑफ टाइमर जैसी सुविधाएं दी गई हैं। इसके साथ Wi-Fi और Bluetooth कनेक्टिविटी इसे और स्मार्ट बनाती हैं। सिर्फ 29 dB का नॉइज लेवल इसे बेडरूम के लिए अच्छा बनाता है। यह एयर क्लीनिंग मॉडल फ्लिपकार्ट पर 4,999 रुपये में उपलब्ध विकल्प है।

Eureka Forbes AP 150

Eureka Forbes AP 150

5,000 रुपये से कम की रेंज में Eureka Forbes AP 150 एयर प्यूरीफायर भी उपलब्ध है। यह 200 sq ft तक के कमरों के लिए बनाया गया है। इसमें आपको Surround 360 डिग्री एयर इंटेक टेक्नोलॉजी मिलती है। इसकी सबसे बड़ी खासियत है, जो कमरे में मौजूद हवा को जल्दी और बेहतर तरीके से खींचकर उसे फिल्टर करता है। इसमें तीन-स्टेज फिल्ट्रेशन सिस्टम 0.1 माइक्रोन जितने छोटे कणों को भी 99.97% तक हटा सकता है। इसमें 150 m³/h का CADR, फिल्टर चेंज इंडिकेटर और लो नॉइज लेवल इसे घर के बच्चों और बुजुर्गों के लिए भी सुरक्षित विकल्प बनाते हैं। इस एयर प्यूरीफायर की कीमत अमेजन पर 4,999 रुपये है।

Nutripro Air Purifier

अगर आप एक बड़े कमरे (600 sq ft तक) के लिए कम दाम में एयर प्यूरीफायर लेना चाहते हैं, तो Nutripro आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है। इसका फिल्टर 15,000 घंटे तक चल सकता है यान बार-बार फिल्टर बदलने की जरूरत नहीं पड़ेगी। यह 25 dB नॉइज लेवल के साथ आता है और 0.3 μm तक के प्रदूषण को हटाने की क्षमता रखता है। यह H13 HEPA, और Activated Carbon के साथ आता है। दो साल की वारंटी और पिक-एंड-ड्रॉप सर्विस इसे इस लिस्ट में सबसे ज्यादा वैल्यू-फॉर-मनी प्रोडक्ट बनाती है। यह अमेजन पर 4,999 रुपये में उपलब्ध है और बड़े ड्रॉइंग रूम या ऑफिस के लिए सही है।

Reaffair AX30 MAX

Reaffair AX30 MAX

अगर आपको अपनी कार या छोटे कैबिन स्पेस के लिए एयर प्यूरीफायर चाहिए, तो Reaffair AX30 MAX को ट्राई कर सकते हैं। यह आपको लिए अच्छा पोर्टेबल विकल्प हो सकता है। इसमें 3-स्टेज फिल्ट्रेशन सिस्टम और Smart Plasma Ions टेक्नोलॉजी है, जिससे बदबू और PM लेवल काफी कम होता है। 16.2 m³/h का CADR दिखाता है कि यह छोटे स्पेस में अच्छा काम करता है। इसके अलावा, आपको इसमें Activated Carbon के साथ H13 True HEPA Filter मिलता है। USB-C से कनेक्ट कर चलाया जा सकता है। साथ ही, इंटरनल बैटरी न होने के कारण यह कार में सुरक्षित रहता है। 1 साल की वारंटी इसे और भरोसेमंद बनाती है। छोटे कमरे, कैबिन, कार या वर्कस्पेस में इसे आराम से इस्तेमाल किया जा सकता है। अमेजन पर इसकी कीमत 2,455 रुपये है।

NexLev Smart Air Purifier

NexLev Smart Air Purifier

NexLev Smart Air Purifier कॉम्पैक्ट एयर प्यूरीफायर है, जो घर और ऑफिस दोनों जगहों के लिए 220 sq ft तक के रूम में बेहतर काम करता है। इसमें थ्री-लेयर फिल्ट्रेशन सिस्टम मिलता है, जिसमें प्री-फिल्टर बड़े कणों को रोकता है, HEPA 13 फिल्टर 0.3 माइक्रोन तक के 99.99% धूल, एलर्जन और वायरस को कैप्चर करता है और एक्टिवेटेड कार्बन फिल्टर धुआं, बदबू और गैसों को सोख लेता है। इसका 360 डिग्री एयर इंटेक डिजाइन हर दिशा से हवा को खींचकर जल्दी और समान रूप से प्यूरीफाई करता है। इसमें आपको ऑटो टाइमर, 3 फैन मोड, चाइल्ड लॉक और फिल्टर रिप्लेसमेंट इंडिकेटर जैसे फीचर्स दिए गए हैं। साथ ही, आप इसमें अपने पसंदीदा एसेंशियल ऑयल डालकर अरोमा थेरेपी का फायदा भी ले सकते हैं, जिससे कमरा साफ हवा के साथ अच्छी खुशबू से भी भर जाता है। इसका BLDC मोटर बेहद कम शोर पर चलती है, सिर्फ 24 dB से कम, जिससे यह रात में भी बिना डिस्टर्ब किए काम करता रहता है। इसकी कीमत अमेजन पर 3,999 रुपये है।

एयर प्यूरीफायर खरीदते समय ध्यान रखें ये बातें

  • कमरे का आकार देखें सबसे पहले अपने कमरे की साइज के हिसाब से एयर प्यूरीफायर चुनें। छोटे कमरों (150200 sq ft) के लिए छोटे CADR वाले मॉडल भी ठीक हैं।
  • HEPA फिल्टरसुनिश्चित करें कि प्यूरीफायर में True HEPA या H13 HEPA फिल्टर हो। ये PM2.5 और धूल को 99% तक पकड़ते हैं। HEPA-like या HEPA-type से बच कर रहें
  • सीएडीआर: Clean Air Delivery Rate जितना ज्यादा होगा, हवा उतनी जल्दी साफ होगी। कम बजट में कम से कम 120150 m³/h CADR होनी चाहिए।
  • डीबी लेवलः बेडरूम में रखने के लिए 2535 dB वाला मॉडल चुनें ताकि रात में नींद खराब न हो।
  • फिल्टर की कीमत सबसे महत्वपूर्ण है। खरीदने से पहले यह देखें कि रिप्लेसमेंट फिल्टर कितने का मिलेगा और ऑनलाइन आसानी से मिलता है या नहीं।
  • मेंटिनेंस और वारंटी ऐसा मॉडल चुनें जिसकी सर्विस, वारंटी और सपोर्ट अच्छा हो। प्री-फिल्टर (धूल रोकने वाला) होने से मुख्य फिल्टर की लाइफ बढ़ती है।
  • अतिरिक्त फीचर्स ऑटो मोड, टाइमर, एयर क्वालिटी इंडिकेटर, USB पावर, ये सुविधाए काम की होती हैं, लेकिन अनिवार्य नहीं है