iPhone 17 Pro पर मिल रहा 10,000 रुपये तक बैंक ऑफर, जानें कैसे मिलेगी ये डील

यदि आप एप्पल के लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन पर नजर टिकाए हुए हैं और डिस्काउंट का इंतजार कर रहे हैं, तो विजय सेल्स आप 10,000 रुपये तक सस्ते में यह पावरफुल आईफोन 17 प्रो खरीद सकते हैं। आमतौर देखा जाए, तो नई जनरेशन के iPhone पर इतनी जल्दी कोई बड़ी छूट मिलना मुश्किल होता है, मगर आपके लिए यहां अच्छा मौका है। आइए जानते हैं कैसे आप विजय सेल पर 4000 से 10,000 रुपये तक सस्ते में आईफोन 17 प्रो खरीद सकते हैं।

विजय सेल्स पर iPhone 17 Pro (256GB वैरियंट) की कीमत 1,34,900 रुपये है। बैंक ऑफर्स की बात करें, तो IDFC फर्स्ट बैंक क्रेडिट कार्ड से EMI पर खरीदारी करते हैं, तो 5% इंस्टेंट डिस्काउंट मिलता है, जो कि अधिकतम 10,000 रुपये तक है। साथ ही, नो कॉस्ट EMI पर फ्लैट 4,000 रुपये का ऑफर है। ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड पर नो कॉस्ट EMI के साथ फ्लैट 4,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल रहा है, जबकि SBI बैंक क्रेडिट कार्ड पर नो कॉस्ट EMI के साथ भी समान 4,000 रुपये की छूट है।

iPhone 17 Pro

HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड EMI (6 महीने और ऊपर टेन्योर) पर फ्लैट 4,500 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है। वहीं HSBC बैंक क्रेडिट कार्ड से EMI पर खरीदारी करने पर 7,500 रुपये फ्लैट डिस्काउंट है, जबकि HSBC बैंक डेबिट कार्ड नॉन-EMI पर 6,000 रुपये की छूट भी उपलब्ध है। बता दें कि विजय सेल्स चुनिंदा इलाकों में 90 मिनट के अंदर डिलीवरी का वादा कर रही है यानी खरीदारी के एक घंटे के अंदर फोन आपके दरवाजे पर पहुंच सकता है।

क्या iPhone 17 Pro पर इतना खर्च करने लायक है? बिल्कुल। यह एप्पल का लेटेस्ट फ्लैगशिप है और परफॉर्मेंस के मामले में बेहतरीन है। iPhone 17 Pro में 6.3-इंच का ऑल-स्क्रीन OLED सुपर रेटिना XDR डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट (ProMotion) के साथ आता है। इसमें स्क्रॉलिंग से लेकर गेमिंग तक सब कुछ बेहद स्मूथ लगता है। इसके अंदर A19 Pro चिप है, जो एप्पल का लेटेस्ट और सबसे पावरफुल प्रोसेसर है, साथ ही 12GB रैम और वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम भी मिलता है। यह हीट मैनेजमेंट को बेहतर बनाता है। इस आईफोन में 4K ProRes वीडियो शूटिंग या ऑन-द-गो फोटो एडिटिंग में भी शानदार परफॉर्मेंस देता है। यह iOS 26 पर चलता है, जिसमें Apple Intelligence फीचर्स भी मिलते हैं। नया एल्युमिनियम यूनिबॉडी डिजाइन हल्का और मजबूत है, जो हीट डिसिपेशन को बेहतर बनाता है और कलर्स में डीप ब्लू, कॉस्मिक ऑरेंज और सिल्वर उपलब्ध हैं।

iPhone 17 Pro

कैमरा सेटअप भी इसका सबसे बड़ा हाइलाइट है। iPhone 17 Pro में 48-मेगापिक्सल का Pro Fusion ट्रिपल रियर कैमरा सिस्टम है (मेन, अल्ट्रावाइड और 8x टेलीफोटो), जो एप्पल की कम्प्यूटेशनल फोटोग्राफी को बेहतर ऑप्टिक्स के साथ जोड़कर शार्प, डिटेल्ड और कलर-एक्यूरेट फोटोज देता है। वहीं 18-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी इम्प्रेसिव हैप्रीमियम सेगमेंट में बेस्ट सेल्फी कैमरों में से एक है, जो लो-लाइट हैंडलिंग, बेहतर स्टेबलाइजेशन और सेंटर स्टेज फीचर्स के साथ आता है, जो ट्रैवलर्स, व्लॉगर्स या फोटो लवर्स के लिए परफेक्ट है। बैटरी लाइफ iPhone की अब तक की सबसे लंबी है, जो 3998mAh की बैटरी के साथ मिलती है।

कुल मिलाकर, iPhone 17 Pro एक पावरहाउस है। यह एप्पल का लेटेस्ट मॉडल है, प्रीमियम फीचर्स से लदा है और लॉन्च के पहले साल में ही इतने बैंक डिस्काउंट्स के साथ उपलब्ध होना कम ही देखा जाता है। तो अगर आप अपग्रेड करने की सोच रहे हैं, तो विजय सेल्स के मौजूदा ऑफर्स को देख सकते हैं।