25000 रुपये से कम में 5G मोबाइल फोन, देखें प्राइस और स्पेसिफिकेशन

भारतीय बाजार में 25000 रुपये से कम में रेंज में कई शानदार 5G फोन मौजूद हैं। इस प्राइस रेंज में आपको वनप्लस, शाओमी, सैमसंग, मोटोरोला, रियलमी, आईकू आदि जैसे ब्रांड के 5जी मोबाइल फोन मिल जाएंगे। इन मिड रेंज वाले स्मार्टफोन की खासबात यह है कि इसमें न सिर्फ आपको शानदार कैमरा परफॉर्मेंस मिलता है, बल्कि ये बैटरी और गेमिंग के लिहाज से भी अच्छे हैं। आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं 25000 रुपये की रेंज में आने वाले 5G मोबाइल फोन के बारे मेंः

5G मोबाइल फोन की लिस्ट और प्राइस (जनवरी 2025)

मोबाइल का नाम प्राइस
Realme 14 Pro 24,999 रुपये (8GB+128GB)
POCO X7 5G 21,999 रुपये (8GB+128GB)
Motorola Edge 50 Neo 21,617 रुपये  (8GB+256GB)
Motorola Edge 50 Fusion 20,980 रुपये (8GB+128GB)
Samsung Galaxy A35 22,198 (8GB+128GB)
OnePlus Nord CE 4 5G 21,990 (8GB+128GB)
iQOO Z9s Pro 5G 22,999 (8GB+128GB)

Realme 14 Pro

Realme 14 Pro की शुरुआती कीमत 24,999 रुपये है। रियलमी 14 प्रो उन लोगों के लिए एक अच्छा विकल्प है जो लुक्स, डिस्प्ले, बैटरी और भरोसेमंद परफॉर्मेंस को प्राथमिकता देते हैं। इसका प्राइमरी कैमरा सेगमेंट में बेहतरीन है, लेकिन फोन में अल्ट्रा-वाइड कैमरा की कमी महसूस होगी। अगर आप गेमिंग-सेंट्रिक स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं, तो POCO X7 सीरीज बेहतर विकल्प है।

Realme 14 Pro

क्यों खरीदें

  • फोन का डिजाइन आकर्षक और वजन में हल्का है।
  • फोन में IP68 और IP69 सर्टिफिकेशन है, जिससे यह टिकाऊ बनता है।
  • हाई ब्राइटनेस में भी डिस्प्ले शानदार दिखती है।
  • 6,000mAh बैटरी लंबा बैकअप देती है।

क्यों न खरीदें

  • अल्ट्रा-वाइड कैमरा की कमी, फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए बड़ा नुकसान हो सकता है।
  • फोन में कई ब्लोटवेयर प्री-इंस्टॉल आते हैं।

Realme 14 Pro 5G स्पेसिफिकेशंस

डिस्प्ले
रिफ्रेश रेट 120 Hz
प्रोसेसर
रैम 8GB
स्टोरेज 128GB
रियर कैमरा
फ्रंट कैमरा 16MP
बैटरी
ओएस एंड्रॉयड 15

POCO X7 5G

POCO X7 5G कई शानदार फीचर के साथ आता है। फोन का डिजाइन मजबूत और आकर्षक है। इसका डिस्प्ले बेहतरीन मल्टीमीडिया एक्सपीरियंस प्रदान करता है। दिन की रोशनी में कैमरा का परफॉर्मेंस अच्छा है और बैटरी बैकअप भी प्रभावी है। यह फोन इस प्राइस रेंज में iQOO Z9s और Moto Edge 50 Neo को टक्कर देता है। वहीं Moto Edge 50 Neo में भी समान चिपसेट है और यह प्रदर्शन और कैमरों में POCO X7 की बराबरी करता है।

POCO X7 5G

क्यों खरीदें

  • शानदार बिल्ड क्वालिटी के साथ फोन धूल और पानी से अच्छी सुरक्षा प्रदान करता है।
  • बेहतरीन डिस्प्ले और स्टीरियो स्पीकर्स है।
  • दिन की रोशनी में विश्वसनीय कैमरा परफॉर्मेंस करता है।
  • बैटरी लाइफ भी अच्छी है।

क्यों न खरीदें

  • कम रोशनी में फोटोग्राफी प्रतियोगियों की तुलना में थोड़ा कमजोर है।
  • सॉफ्टवेयर में सुधार की गुंजाइश है।

POCO X7 5G स्पेसिफिकेशंस

डिस्प्ले
रिफ्रेश रेट 120 Hz
प्रोसेसर
रैम 8GB
स्टोरेज 128GB
रियर कैमरा
फ्रंट कैमरा 20MP
बैटरी
ओएस एंड्रॉयड 14

Motorola Edge 50 Neo

मोटोरोला एज 50 नियो एक कॉम्पैक्ट और हल्के वजन वाला स्मार्टफोन है, जो फ्लैट डिस्प्ले के साथ आता है। इसका प्रीमियम लुक और प्रभावशाली कैमरा परफॉर्मेंस इसे इस सेगमेंट में एक खास विकल्प बनाते हैं। यह फोन सामान्य कार्यों के लिए उपयुक्त है, लेकिन भारी ग्राफिक्स वाले गेमिंग के लिए यह आदर्श नहीं है। अगर आप कैमरा-केंद्रित और स्टाइलिश फोन चाहते हैं, तो यह एक अच्छा विकल्प हो सकता है। वहीं गेमिंग के शौकीन iQOO Z9s या Realme 13 Plus को देख सकते हैं, जबकि थोड़ा अधिक खर्च करने पर POCO F6 एक गेमिंग पावरहाउस साबित हो सकता है।

Motorola Edge 50 Neo

क्यों खरीदें

  • यह फोन उपयोग में आसान और पोर्टेबल है।
  • यह फोन हाथ में शानदार अनुभव देता है।
  • अच्छा कैमरा प्रदर्शन है खासतौर से इस प्राइस रेंज में।
  • 5 साल तक अपडेट्स का वादा।
  • अच्छी बैटरी लाइफ।

क्यों न खरीदें

  • हैवी गेमिंग के लिए उपयुक्त नहीं।
  • साउंड आउटपुट में सुधार की जरूरत।
  • सेल्फी कैमरा में रेड टिंट की समस्या।

Motorola Edge 50 Neo स्पेसिफिकेशंस

डिस्प्ले
रिफ्रेश रेट 120 Hz
प्रोसेसर
रैम 8GB
स्टोरेज 256GB
रियर कैमरा
फ्रंट कैमरा 32MP
बैटरी
ओएस एंड्रॉयड 14

Motorola Edge 50 Fusion

स्टाइलिश और हल्के डिजाइन वाले फोन की तलाश करने वालों के लिए Motorola Edge 50 Fusion एक बढ़िया विकल्प है। यह फोन 144Hz डिस्प्ले, बेहतर प्रदर्शन और कैमरा सेटअप के साथ आता है। हालांकि, बैटरी बैकअप और पावरफुल गेमिंग के लिए विकल्प तलाशने वालों के लिए वनप्लस नॉर्ड CE4 और इनफिनिक्स GT 20 Pro बेहतर हो सकते हैं। साफ-सुथरे यूजर इंटरफेस, पतले और हल्के डिजाइन के शौकीनों के लिए यह फोन एक परफेक्ट चॉइस हो सकता है।

क्यों खरीदें

  • वीगन लेदर फिनिशडिजाइन और लुक प्रीमियम हैं।
  • 144Hz डिस्प्ले स्मूथ और रिफ्रेशिंग विज़ुअल अनुभव।
  • फास्ट चार्जिंग चार्ज बूस्ट की सुविधा।
  • साफ यूआई इंटरफेस

क्यों न खरीदें

  • सेल्फी कैमरा बोकेह शॉट्स में सीमित।
  • प्राइस रेंज में और भी पावरफुल विकल्प मौजूद।

Motorola Edge 50 Fusion स्पेसिफिकेशंस

डिस्प्ले
रिफ्रेश रेट 120 Hz
प्रोसेसर
रैम 8GB
स्टोरेज 128GB
रियर कैमरा
फ्रंट कैमरा 32MP
बैटरी
ओएस एंड्रॉयड 14

Samsung Galaxy A35 5G

सैमसंग गैलेक्सी ए35 (Samsung Galaxy A35) फोन आपके लिए एक ऑप्शन हो सकता है। यह फोन रोजमर्रा के कामों को आसानी से संभाल सकता है। इसका डिस्प्ले सेगमेंट में सबसे अच्छा है और इसका लुक ऐसा है जो सभी को पसंद आ सकता है। जो लोग लंबे बैटरी बैकअप की तलाश में हैं, उनके लिए यह फोन निराश नहीं करेगा। अगर आप पहले से ही Samsung का फोन इस्तेमाल कर रहे हैं और अपग्रेड करना चाहते हैं, तो Galaxy A35 या Galaxy A55 चुन सकते हैं। यह फोन न केवल भरोसेमंद है, बल्कि Samsung के अन्य डिवाइस के साथ एक अच्छा इकोसिस्टम एक्सपीरियंस भी प्रदान करता है।

Galaxy A35 5G

क्यों खरीदें

  • शानदार डिस्प्ले क्वालिटी और Gorilla Glass Victus+ प्रोटेक्शन।
  • IP67 रेटिंग और मजबूत फ्रेम, जिससे इन-हैंड फीलिंग अच्छी लगती है।
  • दिन के उजाले में तेज और वाइब्रेंट तस्वीरें खींचने में सक्षम, स्किन टोन डिटेक्शन एकदम सही।
  • चार साल के Android OS अपडेट का वादा, जो इंडस्ट्री मानकों से कहीं आगे है।

क्यों न खरीदें

  • Galaxy A35 की चार्जिंग स्पीड औसत है और बॉक्स में चार्जर शामिल नहीं है।
  • लो-लाइट फोटोग्राफी में सुधार की जरूरत।

Samsung Galaxy A35 स्पेसिफिकेशंस

डिस्प्ले
रिफ्रेश रेट 120 Hz
प्रोसेसर
रैम 8GB
स्टोरेज 128GB
रियर कैमरा
फ्रंट कैमरा 13MP
बैटरी
ओएस एंड्रॉयड 14

OnePlus Nord CE 4 5G

वनप्लस नॉर्ड सीई 4 (OnePlus Nord CE 4 5G) इस प्राइस में बैलेंस्ड फोन है। चाहे इसकी बैटरी लाइफ हो, डिस्प्ले क्वालिटी हो, कैमरा परफॉर्मेंस हो या फिर ओवरऑल स्पीड, यह फोन आपको निराश नहीं करता है। इसकी बिल्ड क्वालिटी भी मजबूत है। फोन का डिजाइन आपको आकर्षित करेगा। हालांकि आपकी प्राथमिकता डिजाइन है, तो फिर नथिंग फोन 2(ए), सैमसंग गैलेक्सी ए35 भी विकल्प हो सकते हैं। Nord CE4 डेली टास्क के लिहाज से एक बढ़िया विकल्प है।

OnePlus Nord CE 4 5G

क्यों खरीदें

  • वनप्लस नॉर्ड सीई 4 (OnePlus Nord CE 4 5G) बेहतरीन बैटरी बैकअप वाला फोन है।
  • यह बॉक्स में आए चार्जर के साथ सुपर-फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है।
  • सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस बढ़िया और रिस्पॉन्सिव है। हालांकि फोन को अभी कुछ एडवांस्ड AI फीचर नहीं मिले हैं।
  • दिन की रोशनी या फिर लो लाइट कंडीशन में कैमरे का परफॉर्मेंस बढ़िया है।
  • कैमरा यूआई भी यूजर फ्रेंडली है।

क्यों न खरीदें

  • वनप्लस नॉर्ड सीई 4 (OnePlus Nord CE 4 5G) के साथ कंपनी ने दो वर्ष तक सॉफ्टवेयर अपडेट का वादा किया है, जो कि इंडस्ट्री के स्टैंडर्ड से पीछे है।
  • वनप्लस नॉर्ड सीई 4 औसत वीडियो स्टेबेलाइजेशन प्रदान करता है।

OnePlus Nord CE 4 5G स्पेसिफिकेशंस

डिस्प्ले
रिफ्रेश रेट 120 Hz
प्रोसेसर
रैम 8GB
स्टोरेज 128GB
रियर कैमरा
फ्रंट कैमरा 16MP
बैटरी
ओएस एंड्रॉयड 14

iQOO Z9s Pro 5G

आईकू जेड9 एस प्रो 5जी (iQOO Z9s Pro) की शुरुआती कीमत 22,999 रुपये है, जो यह इस प्राइस रेंज में एक आकर्षक विकल्प बनाता है। यह परफॉर्मेंस, डिजाइन, डिस्प्ले, बैटरी लाइफ और डे-लाइट फोटोग्राफी में अपने कई प्रतिस्पर्धियों से बेहतर है। हालांकि इसके सेल्फी कैमरा और सॉफ्टवेयर में सुधार की गुंजाइश है। iQOO Z9s Pro मजबूत बिल्ड क्वालिटी और भरोसेमंद परफॉर्मेंस के साथ आता है। यह स्मार्टफोन प्रीमियम डिजाइन के साथ आता है और Snapdragon 7 Gen 3 प्रोसेसर की वजह से डेली टास्क और गेमिंग को आसानी से संभालता है। इसका कैमरा सिस्टम, खासकर डे-लाइट और अल्ट्रावाइड शॉट्स में बेहतर नतीजे देता है। यह अपनी कीमत के हिसाब से शानदार वैल्यू प्रदान करता है।

iQOO Z9s Pro 5G

क्यों खरीदें

  • यह फोन IP64 वॉटर और डस्ट रेसिस्टेंस सर्टिफाइड है और 4,500 निट्स की पीक ब्राइटनेस वाला शानदार डिस्प्ले प्रदान करता है।
  • डिवाइस डेली टास्क और हाई-एंड गेमिंग में स्मूद परफॉर्मेंस देता है।
  • फोन की डे-लाइट और अल्ट्रावाइड फोटोग्राफी के नतीजे बेहद प्रभावशाली हैं।
  • इसकी 5,500mAh की बैटरी लंबे समय तक चलती है और फास्ट चार्जिंग क्षमता के साथ आती है।

क्यों न खरीदें

  • इसका फ्रंट कैमरा थोड़ा कमजोर प्रतीत होता है।
  • इसमें पहले से इंस्टॉल किए गए कई ऐप्स मौजूद हैं, जो कुछ यूजर्स को पसंद नहीं आ सकते।

iQOO Z9s Pro 5G स्पेसिफिकेशंस

डिस्प्ले
रिफ्रेश रेट 120 Hz
प्रोसेसर
रैम 8GB
स्टोरेज 128GB
रियर कैमरा
फ्रंट कैमरा 16MP
बैटरी
ओएस एंड्रॉयड 14